दिल्ली बीजेपी की ओर से लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोप पर मनीष सिसोदिया ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली। दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी की ओर से राजधानी में स्कूलों के निर्माण को लेकर लगाए गए 2,000 करोड़ रुपए के भ्रष्ट्राचार के आरोप पर अब डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पलटवार किया है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैं मनोज तिवारी और दिल्ली बीजेपी को चुनौती देता हूं कि अगर दिल्ली में 2,000 करोड़ रुपए का घोटाला करने वाला आरोपी खुलेआम घूम रहा है तो इससे ज्यादा शर्मनाक कुछ नहीं हो सकता है। अगर अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया ने घोटाला किया है तो उन्हें गिरफ्तार करें। या तो मुझे शाम तक गिरफ्तार करो या सार्वजनिक रूप से माफी मांगे।

दिल्ली बीजेपी के लगाया है यह आरोप

दिल्ली बीजेपी के लगाया है यह आरोप

बता दें कि दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी ने सोमवार को अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली आम आदमी पार्टी की सरकार हमला करते हुए राजधानी में स्कूलों के निर्माण में लगभग 2,000 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। मीडिया से बात करते हुए मनोज तिवारी ने कहा है कि हम एक घोटाले का खुलासा कर रहे हैं जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया शामिल हैं।

रिश्तेदारों को दिया गया निर्माण का ठेका

रिश्तेदारों को दिया गया निर्माण का ठेका

तिवारी ने कहा कि एक आरटीआई के जरिए से पता चला है कि दिल्ली के स्कूलों में कमरों के निर्माण के लिए 2,000 करोड़ रुपए अतिरिक्त दिए गए थे जो कि केवल 892 करोड़ रुपए में बन सकते थे। तिवारी ने आरोप लगाया है कि स्कूलों के निर्माण का ठेका 34 ठेकेदारों को दिया गया जिसमें उनके रिश्तेदार भी शामिल हैं। तिवारी ने कहा कि स्कूल के कमरों के निर्माण के लिए 8,800 प्रति वर्ग फुट का लक्ष्य रखा गया है।

बिल्डिंग की गुणवत्ता पर भी उठाए सवाल

मनोज तिवारी ने कहा कि यदि कोई फ्लैटों के निर्माण के साथ इसकी तुलना करता है तो व्यक्ति इस राशि से कम कीमत पर फ्लैट खरीद सकता है। अचल संपत्ति का मूल्य 5,000 रुपये प्रति वर्ग फीट है। तिवारी ने कहा कि यह केजरीवाल और सिसोदिया के भ्रष्टाचार का चेहरा है। इसके अलावा दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने स्कूलों बिल्डिंगों के निर्माण की गुणवत्ता पर भी चिंता जताई। साथ में उन्होंने केजरीवाल और सिसोदिया को अपने पद से इस्तीफा देने की मांग की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+