पंजाब चुनाव: किसानों के लिए अरविंद केजरीवाल ने जारी किया आप का घोषणापत्र

मोगा, पंजाब। पंजाब में सरकार बनाने का लक्ष्य लेकर विधानसभा चुनाव में उतरे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को किसानों के लिए घोषणापत्र जारी किया। इसमें किसानों को 12 घंटे बिजली मुफ्त देने के साथ और भी कई वादे किए गए हैं।

arvind kejriwal

2018 तक किसानों को कर्जमुक्त करने का वादा

आप ने अपने घोषणापत्र में 2018 तक किसानों को कर्ज से मुक्ति दिलाने का वादा किया है। केजरीवाल ने घोषणापत्र के बारे में कहा कि इसमें किसानों और मजदूरों को आत्महत्या करने से बचाने और उनको खुशहाल बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

काम न मिलने पर 10,000 रुपए महीना देने का वादा

घोषणापत्र में किसान मजदूरों के लिए कहा गया है कि जब उनको काम नहीं मिलेगा तो उनको हर महीने 10,000 रुपए दिए जाएंगे।

फसल बर्बादी पर मुआवजा

फसल बर्बाद होने पर किसानों को 20,000 रुपए प्रति एकड़ मुआवजा देने का वादा किया गया है।

मंडी में खरीद और भुगतान

किसान जब मंडी में फसल लेकर आएंगे तो 24 घंटे के अंदर उसे खरीद ली जाएगी और उसका भुगतान 72 घंटे के अंदर कर दिया जाएगा।

12 घंटे मुफ्त बिजली

घोषणापत्र में किसानों को 12 घंटे मुफ्त बिजली देना का वादा किया गया है।

किसानों के घर की कुर्की जब्ती नहीं

किसानों से आप ने वादा किया है कि उनके घर की कुर्की जब्ती नहीं की जाएगी। उनका कर्ज माफ किया जाएगा और 2018 तक सभी किसानों को कर्जमुक्त कर दिया जाएगा।

आटा-दाल स्कीम

आटा दाल स्कीम में 10 लाख नए परिवालों को शामिल किए जाएगा। दूध और दवाओं में मिलावट करने वालों को उम्रकैद की सजा दी जाएगी। 25 हजार डेयरी फॉर्म खोला जाएगा। सतलज यमुना लिंक के लिए किसानों से ली गई जमीन उनको वापस कर दी जाएगी।

सर छोटूराम अधिनियम लागू किया जाएगा

1934 का सर छोटूराम अधिनियम किसानों के लिए आप लागू करेगी जिसमें यह प्रावधान है कि कुल ब्याज मूलधन से ज्यादा नहीं होना चाहिए। ऐसे सभी कर्ज माफ होंगे जिसमें किसानों ने मूलधन से दोगुना ब्याज दिया है। जिनकी संपत्ति साहूकारों के कब्जे में है उसे छुड़ाया जाएगा और कर्ज वाले किसानों को घर से बेदखल नहीं किया जाएगा।

बेटी की शादी और जन्म पर दी जाएगी राशि

बेटी की शादी के लिए 51,000 रुपए और बेटी के जन्म पर 21,000 रुपए दिए जाएंगे।

केजरीवाल ने किया बादल सरकार पर हमला

अपने भाषण में केजरीवाल ने पंजाब में सत्तासीन प्रकाश सिंह बादल की सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब आप सत्ता में आती है तो आरोपी मंत्रियों को जेल भेजेगी। उप मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, कृषि मंत्री तोता सिंह और खाद्य आपूर्ति मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों की संपत्ति जब्त कर ली जाएगी और उससे जनता के लिए स्कूल और अस्पताल खोले जाएंगे।

उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की प्रतिक्रिया

आप घोषणापत्र पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए पंजाब के उप मुख्यमंत्री और शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि पंजाब में वो लोग किसानों का घोषणापत्र जारी कर रहे हैं जिनको उनके बारे में कुछ भी मालूम नहीं है। केजरीवाल ये भी नहीं बता पाएंगे कि एक एकड़ गेहूं में कितने यूरिया की जरूरत होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+