दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल पर समर्थन नहीं मिलने पर BJD-YSRCP को आप नेता ने चेताया, कही बड़ी बात

बीजू जनता दल और वाईएसआरसीपी को चेतावनी देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि अगर भारतीय जनता पार्टी को इन सरकार गिराने का मौका मिला तो वह पीछे नहीं हटेंगे। ऐसा करने से भाजपा कतई हिचकेगी नहीं।

बता दें कि ओडिशा में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के नेतृत्व में बीजेडी की सरकार है, जबकि आंध्र प्रदेश में मुख्यमंत्री जगनमोहन रेड्डी के नेतृत्व में वाईएसआरसीपी की सरकार है।

Saurabh bhardwaj

दरअसल दिल्ली ऑर्डिनेंस बिल को संसद में बीजू जनता दल और वाईएसआरसीपी ने समर्थन देने का फैसला लिया है। जबकि आम आदमी पार्टी तमाम विपक्षी दलों से इस बिल का सदन में विरोध करने की अपील कर रही है।

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कुछ विपक्ष के दल जिसमे बीजेडी, वाईएसआरसीपी व अन्य दल शामिल हैं, वह भाजपा की संसद में मदद कर रहे हैं। इन दलों के अपनी राजनीतिक वजह हो सकती है। लेकिन भाजपा को जब इन दलों की सरकार को गिराने का मौका मिलेगा तो वह इससे पीछे नहीं हटेगी।

आज गृहमंत्री अमित शाह संसद में गवर्नमेंट ऑफ नेशनल कैपिटल टेरिटरी ऑफ दिल्ली (अमेंडमेंट) बिल 2023 को पेश करेंगे। इससे पहले मंगलवार को बीजू जनता दल के सांसद सस्मित पात्रा ने कहा था कि उनकी पार्टी इस बिल का समर्थ करेगी।

इससे पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने बीजेडी और वाईएसआरसीपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा था कि मैं समझ सकता हूं कि भाजपा के सांसद इस बिल का समर्थन क्यों कर रहे हैं, लेकिन बीजेडी और वाईएसआरसीपी किस वजह से इसका समर्थन कर रहे हैं यह समझ से परे है। बता दें कि मंगलवार को केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने इस बिल को लोकसभा में पेश किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+