भाजपा आम आदमी पार्टी को खत्म करने की साजिश कर रही- संजय सिंह
कपिल मिश्रा के आरोपों पर संजय सिंह ने दिया जवाब, बोले यह भाजपा की साजिश है, तमाम आरोपों को संजय सिंह ने बताया फर्जी।
दिल्ली के चुनाव में पीएम मोदी ने कहा था कि काली रात का काला धन, उन्होंने पार्टी के 2 करोड़ रुपए के चंदे का सवाल उठाया था। मैं कहना चाहता हूं कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करना बंद कीजिए। ढाई साल से आप इस सवाल को उठा रहे हैं, आप इतनी ताकतवर सरकार चला रहे हैं और दो करोड़ के चंदे को नहीं पकड़ पाए, इसका मतबल हमने सारे नियमों का पालन किया है। यही बात भाजपा बोलती है और यही कपिल मिश्रा बोल रहे हैं।


डाकू गब्बर सिंह अहिंसा का उपदेश दे रहा
हाल ही में मनोज तिवारी ने चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और शिकायत की थी कि आप गलत चंदा ले रही है और इसकी मान्यता को रद्द करने की बात कही थी, ऐसे में समझना होगा कि भाजपा आप को पूरी तरह से खत्म करना चाहती है। जो बात कपिल मिश्रा कहते हैं, वही बात भाजपा कहती है। मैं भाजपा के लोगों से कहना चाहता हूं कि तुम लोग जब भ्रष्टाचार के खिलाफ बोलते हो तो लगता है कि डाकू गब्बर सिंह अहिंसा पर उपदेश दे रहा है।

भाजपा भ्रष्टाचार में डूबी है
भ्रष्टाचार के मामले में व्यापम का इतना बड़ा घोटाला भाजपा ने किया, जिसमें 54 लोग मर गए, आईपीएल में हजारों करोड़ रुपए का घोटाला हुआ, जिसमें ललित मोदी और वसुंधरा राजे का नाम आया, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा, लेकिन यह लोग शांत रहे। ये कहते हैं कि हमारी पार्टी के अंदर से आवाज उठ रही है, लेकिन बताइए कि कीर्ति आजाद कौन हैं जिन्होंने अरुण जेटली पर 400 करोड़ रुपए के घोटाले का आरोप लगाया। लेकिन इसके बाद भी जेटली जी केंद्र के मंत्री है।

कॉमेडी सर्कस चल रहा है
आपकी सच्चाई ये है कि भाजपा और केंद्र सरकार का एकमात्र मकसद है कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल को बदनाम करो, 4-4 नोटिस भेजी गई। हाई कोर्ट का निर्णय है कि भाजपा और कांग्रेस ने विदेशी कंपनी से चंदा लिया, जिसके बाद कोर्ट ने केंद्र को लिखा कि इनके खिलाफ कार्रवाई करिए। पिछले 10 वर्षों से कांग्रेस और भाजपा ने अपने हजारो करोड़ रुपए के चंदे का खुलासा नहीं किया है, यह कहां का पैसा है, हवाला का है, भ्रष्टाचार का है, बताने को भी तैयार नहीं है। आज की प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा का नेता नील मौजूद था, यह जेटली, भाजपा और कपिल मिश्रा के साथ काम करता है। प्रेस कांफ्रेंस में 35-35 करोड़ रुपए के फर्जी चेक दिखाया गया है। किसका चेक है किसने दिया बताया ही नहीं, कॉमेडी सर्कस चल रहा है क्या।

भाजपाइयों संघी फॉर्मूला बंद करो
मैं भाजपाइयों से कहना चाहता हूं कि अपने संघी फॉर्मूले को बंद करो, अगर आपको आम आदमी पार्टी से लड़ना है तो सामने आकर लड़ो, पीछे से साजिश मत करो। तुमने अरविंद केजरीवाल को बहुत बदनाम कर दिया, उस सख्श को जिसपर उसके दुश्मन भी आरोप नहीं लगाते। अऱविंद वो सख्श है जिसने आईआरएस के पद को लात मार दी। केजरीवाल पर सवाल उठाने से आप बदनाम नहीं हो जाएगी, यह मैं आपको बताना चाहता हूं। पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त एसवाई कुरैशी ने कहा था कि सबसे पारदर्शी तरीके से अगर कोई चंदा लेती है तो वह आम आदमी पार्टी है। हम झूठे आंकड़े नहीं रखते हैं, भाजपा जो कोशिश कर रही है उसमें वह कभी सफल नहीं होगी।












Click it and Unblock the Notifications