अभिमन्यु वाली कविता लिखकर किसको निशाने पर ले रहे हैं कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने बुधवार रात कवि धर्मवीर भारती की कविता शेयर की है। 'मैं रथ का टूटा हुआ पहिया हूं लेकिन मुझे फेंको मत...

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के अंदर की खींचतान घटने के बजाय बढ़ती जा रही है। ताजा घटनाक्रम में कवि और आम आदमी पार्टी के बड़े नेता कुमार विश्वास ने एक कविता अपने फेसबुक वॉल पर शेयर की है जिसके कई मतलब निकाले जा रहे है। इससे पहले बुधवार को आप नेता दिलीप पांडे ने ट्वीट कर कुमार विश्वास से पूछा था कि आप बीजेपी के प्रति सॉफ्ट क्यों हो भैया।

अभिमन्यु वाली कविता लिखकर किसको निशाने पर ले रहे हैं कुमार विश्वास

कुमार विश्वास ने बुधवार रात कवि धर्मवीर भारती की कविता शेयर की है। 'मैं रथ का टूटा हुआ पहिया हूं लेकिन मुझे फेंको मत, क्या जाने कब इस दुरूह चक्रव्यूह में अक्षौहिणी सेनाओं को चुनौती देता हुआ कोई दुस्साहसी अभिमन्यु आकर घिर जाए।

कुमार के इस कविता के कई राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं वहीं कुमार विश्वास ने दिलीप पांडे के ट्टीट का सीधा जवाब तो नहीं दिया है लेकिन कविता से बहुत कुछ कहने की कोशिश की है। इसी बीच खबर ये भी आ रही है कि जल्दी ही आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक होने वाली है जिसमे कुमार विश्वास के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जा सकता है। बृधवार को आम आदमी पार्टी के नेता दिलीप पांडे ने कुमार विश्वास की भूमिका को लेकर सवाल खड़े किए थे। दिलीप पांडे ने ट्विटर पर लिखा था कि 'भैया, आप कांग्रेसियों को खूब गाली देते हो, पर कहते हो कि राजस्थान में वसुंधरा के खिलाफ नहीं बोलेंगे? ऐसा क्यों?' इसको लेकर कार्यकर्ताओं में आपको लेकर संदेह हैं।

आपको बता दें कि कुमार विश्वास ने 10 जून को राजस्थान यूनिट के आप पदाधिकारियों के साथ बैठक की थी। उस बैठक में कुमार विश्वास कहा था कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी अपने मूल सिद्धांतों पर लौटेगी। कुमार विश्वास ने आप नेताओं को बीजेपी नेता और मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे समेत किसी नेता पर निजी टिप्पणी से परहेज करने का निर्देश दिया था। कुमार विश्वास ने अपने नेताओं से निजी टिप्पणी के बजाय मुद्दों को उठाने की नसीहत दी थी। वहीं विश्वास ने कहा था कि इस बार के चुनावी पोस्टरों में किसी केंद्रीय नेता की फोटो का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।राजस्थान में कुमार विश्वास ने साफ कर दिया था कि पार्टी का कोई नेता बड़े होटलों और फार्म हाउसेज में नहीं ठहरेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+