AAP नेता आतिशी मार्लेना ने बदला अपना नाम, सामने आई यह वजह

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) की नेता आतिशी मार्लेना ने अपने नाम में बदलाव करते हुए उपनाम हटा लिया है। अब उनका नाम केवल आतिशी ही रहेगा। बता दें कि आप ने दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की पूर्व सलाहकार आतिशी मार्लेना को पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से पार्टी का प्रत्याशी घोषित किया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के लिए दिल्ली की सात सीटों में से सोमवार को पहले प्रत्याशी के तौर पर आतिशी मार्लेना के नाम का ऐलान किया गया।

AAP leader Atishi Marlena dropped her last name Due to this reason reason

आतिशी की ओर से नाम में बदलाव किए जाने पर सूत्रों का कहना है कि उनको अपने नाम के आगे लगे मार्लेना को हटाने के लिए कहा गया था और यह बताया गया था कि बीजेपी ने उन्हें अभी से निशाना बनाना शुरू कर दिया था। मतदाताओं ईसाई होने का हवाला भी देने लगे हैं। एक नेता के अनुसार पंजाबी राजपूत होने के बावजूद बीजेपी ने आतिशी के बारे में अफवाहें फैलाना शुरू कर दी थी। इसलिए पार्टी ने उन्हें सभी प्रचार अभियान सामग्री से अपना उपनाम हटाने का अनुरोध किया।

सूत्रों ने यह भी हवाला दिया है कि मार्लेना शब्द में विदेशी टोन आ रहा था इसलिए पार्टी विरोधियों को ऐसा कोई मौका नहीं देना चाहती जिससे की चुनाव में नुकसान पहुंचे। नेता ने कहा कि आतिशी के पिता विजय सिंह दिल्ली विश्वविद्यालय में प्रोफेसर थे और कम्यूनिस्ट विचारधारा से प्रभावित थे। इसलिए उन्होंने मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द मार्लेना को आतिशी के नाम के आगे जोड़ा वो भी स्कूल के समय से ही। लेकिन अब पार्टी को इस नाम की वजह से कोई नुकसान ना पहुंचे इसलिए उपनाम हटाना पड़ा है। इस तरह से अब बैनर और पोस्टर पर केवल आतिशी ही लिखा जाएगा।

सोशल मीडिया पर भी बदल गया नाम
आतिशी मार्लेना का नाम सोशल मीडिया हैंडल ट्विटर पर @Atishimarlena था लेकिन अब वहां भी नाम में बदलाव कर @AtishiAAP कर दिया गया है। यहां तक की आम आदमी पार्टी ने अपनी वेबसाइट पर भी आतिशी ही लिखना शुरू कर दिया है। बता दें कि आतिशी इस साल अप्रैल तक दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार रहीं।

यह भी पढ़ें-आशुतोष-खेतान की विदाई के बीच AAP ने इस महिला को दिया लोकसभा का टिकट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+