मुकेश अंबानी, वाड्रा से मोदी की सेटिंग हो गई: केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि एक अप्रैल से हर चीज के दाम बढ़ जायेंगे और यह सब इसलिये होगा क्योंकि हमारी सरकार मुकेश अंबानी के हाथों बिक गई है। तेल के कुएं हमारे हैं, जिससे गैस निकालने का ठेका मुकेश अंबानी की रिलायंस रिफाइनरी को है। यह गैस हमारे देश में खाद बनाने के काम आती है, अगर खाद महंगी हो गई तो गेहूं महंगा होगा, सब्जी, फल महंगे होंगे। इसी गैस से बिजली बनती है, इसी से सीएनजी बनती है। कांग्रेसियों ने इसके दाम बढ़ाकर चार डॉलर प्रति यूनिट कर दिये, इसका मतलब साफ है कि अंबानी ने इनको पैसा दिया होगा।
मोदी जी आप देश को प्रधानमंत्री बनना चाहते हैं, अगर आप देश के पीएम बन गये तो मुकेश अंबानी को एक डॉलर देंगे या दो डॉलर। मेरी चिठ्ठी का जवाब आज तक नहीं दिया। एक्नॉलेजमेंट तक नहीं दिया। फिर मैंने सोचा कि चिठ्ठी का जवाब क्यों नहीं आया। तो पता चला कि मुकेश अंबानी का हेलीकॉप्टर व जहाज मोदी इस्तेमाल कर रहे हैं। मैंने मोदी जी को चिठ्ठी लिखी, और पूछा कि अंबानी के कितने जहाज हैं।
चाय बेचने वाले के पास इतने हेलीकाॅप्टर कैसे
चाय बेचने वाले के पास इतने हेलीकॉप्टर कहां से आ गये। मोदी की रैली में पचास-पचास करोड़ रुपए खर्च हो रहे हैं। स्टेज का लाल किला खड़ा करते हैं, पता चला कि मुकेश अंबानी पैसे दे रहा है। दोस्तों चुनाव जीतने के बाद मनमोहन को हराया, मोदी को जिताया तो आपकी जिंदगी नर्क हो जायेगी।
मैंने मोदी जी को चिठ्ठी लिखी, कि जब आप प्रधानमंत्री बन जाओगे, तो स्विस बैंक में जमा पैसा लेकर आओगे, क्या मुकेश अंबानी और अनिल अंबानी के स्विस अकाउंट का पैसा भारत आयेगा कि नहीं? अनिल और मुकेश अंबाने के स्विस बैंक के खाते का नंबर- 5090160983 और 5090160984 हैं।
केजरीवाल ने आगे कहा नरेंद्र मोदी की सेटिंग रॉबर्ट वाड्रा से भी हो गई है। जरा सोचिये कि राजस्थान में अब तक वाड्रा के खिलाफ अब तक एफआईआर क्यों नहीं दर्ज हुई। भाईयों मोदी की सेटिंग तो वाड्रा से भी हो गई है।
आज अगर कोई पार्टी देश को भ्रष्टाचार से मुक्त कर सकती है तो आम आदमी पार्टी है। हमने जितने काम 48 दिनों में कर दिये उतने काम किसी भी सरकार ने आज तक नहीं किये। मैं अखिलेश यादव से पूछता हूं कि दो साल में उन्होंने यूपी में क्या किया।
मुजफ्फरनगर के दंगे
मुजफ्फरनगर में जाट और मुसलमान सदियों से रह रहे हैं, एकता के सबूत हैं। पिछले दो साल में पता चला कि अखिलेश सरकार में 102 दंगे हुए। दोस्तों दंगे होते नहीं, जनता नहीं करती, दंगे करवाये जाते हैं। पांच साल तक घोटाले करते हैं और जब चुनाव आते हैं तो दंगे करवा कर जाति और धर्म की राजनीति होती है। फिर मुसलमान मुलायम सिंह की गोद में जाकर बैठ जाते हैं, हिन्दू भाजपा के साथ खड़े हो जाते हैं।
आज हिन्दू-मुसलमान दोनों ही एक दूसरे से नफरत नहीं करते। अगर थोड़ी सी भी नफरत है, तो उसे मन से निकाल बाहर कर दिया जाये। एक दंगे की भी अगर ठीक से जांच हो जाये और उनके टॉप के लीडर को जेल भेज दो, तो दंगे होने बंद हो जायेंगे, हम शांति के साथ जी सकेंगे।
आम आदमी पार्टी की सरकार आयी, तो जितने दंगे हुए हैं, उनकी जांच करवायी जायेगी। ऐसी सजा दी जायेगी, कि दंगा करवाने वालों की रूह कांप उठेगी। इस देश का आम आदमी दंगे नहीं चाहता।
बाबरी मस्जिद का मुद्दा उठाया
मेरी नानी राम की भक्त थी, 1992 में जब बाबरी मस्जिद ढहायी गई, तो मैंने पूछा कि नानी अब तो खुश होगी, तो उन्होंने बोला मेरा राम किसी की मस्जिद को तोड़कर मंदिर नहीं चाहता।
कांग्रेस खत्म हो चुकी हैं। यूपी में छह या सात सीटें आयेंगी। भाजपा तो नफरत फैलाती है, भ्रष्ट पार्टी है, अगर मोदी भी अंबानी से मिले हैं, तो बीजेपी को भी वोट नहीं देते। मुलायम सिंह तो जो पार्टी आयेगी, उसकी गोद में बैठ जायेगा। मायावती तीन बार भाजपा को समर्थन दे चुकी हैं। ईमानदार राजनीति तो आम आदमी पार्टी ही दे सकती है।
दोस्तों, कल जब दिल्ली से चला, तो लगा 100 सीटें आयेंगी। लेकिन पिछले डेढ़ दिन में महसूस हुआ कि अगर हिन्दू-मुसलमान सारे इकठठा हो जायें तो इस बार सरकार आपकी बनेगी। आप की कम से कम 100 सीटें आयेंगी। कांग्रेस से ज्यादा सीटें आयेंगी। केंद्र में सरकार आम आदमी पार्टी के बिना नहीं बनेगी।


Click it and Unblock the Notifications
