किसानों के समर्थन में कल AAP आईटीओ पर करेगी सामूहिक उपवास

नई दिल्ली। किसान आंदोलन का आज 18वां दिन है। दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर लाखों किसान सरकार के कानूनों का विरोध कर रहे हैं। 14 दिसंबर को किसान एक दिन की भूख हड़ताल कर रहे हैं। किसानों के इस अनशन को राजनीतिक दलों का भी साथ मिल रहा है। दिल्ली में सत्ताधारी आम आदमी पार्टी ने ऐलान किया है कि, उनके विधायक और कार्यकर्ता कल आईटीओ स्थित मुख्यालय पर सामूहिक उपवास रखेंगे।

AAP has decided that all party workers will observe fast to protest against the farm laws

Recommended Video

    Kisan Andolan : किसानों के समर्थन में बोले Arvind Kejriwal- रखे एक दिन का उपवास | वनइंडिया हिंदी
    इस संबंध में दिल्ली सरकार के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने जानकारी देते हुए कहा कि, कल दिल्ली में आईटीओ पार्टी मुख्यालय पर पार्टी के पदाधिकारियों, विधायकों और पार्षदों द्वारा सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक किसानों के समर्थन में सामूहिक उपवास किया जाएगा। आम आदमी पार्टी किसानों की मांगों के समर्थन में पूरी तरह से हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है।

    उधर राजस्थान के शाहजहांपुर में हरियाणा बॉर्डर के पास किसानों ने जाम लगा दिया है। इसकी वजह से दिल्ली जयपुर नेशनल हाइवे जाम हो गया है। इसके बाद पुलिस ने बहरोड से वाहनों को डायवर्ट कर दिया है। हाईवे पर भारी संख्या में किसान जमा हो गए हैं। नेशनल हाईवे पर लंबा जाम लग गया है। वहीं पंजाब से किसानों का दिल्ली आना लगातार जारी है। पंजाब से सिंघु बॉर्डर पहुंचे एक किसान का कहना है कि राजस्थान, हरियाणा और पंजाब से और किसान आ रहे हैं। 16 दिसंबर को 500 ट्रॉली सिंघु बॉर्डर पहुंच रही है।

    किसान जयसिंहपुर खेड़ा बॉर्डर(राजस्थान-हरियाणा) पर दिल्ली कूच करने के लिए और लोगों के आने का इंतजार कर रहे हैं। राष्ट्रीय किसान महासभा राजस्थान के संयोजक ने बताया, "राजस्थान के और संगठन और कार्यकर्ता आ रहे हैं। अधिक लोग आएंगे तो हम दिल्ली कूच करेंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+