Delhi: सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ी, LNJP अस्पताल में ऑक्सीजन सपोर्ट पर

AAP नेता सत्येंद्र जैन की तबीयत बिगड़ गई है। वो तिहाड़ जेल के वॉशरूम में बेहोश हो गए थे। जिस पर उन्हें LNJP अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

Satyendar

मनी लॉन्ड्रिंग केस में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल में बंद हैं। इस बीच शुक्रवार को AAP ने दावा किया कि वो जेल के वॉशरूम में बेहोश हो गए थे। जिसके बाद उन्हें दिल्ली के दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। हालांकि बाद में उनकी हालत को देखते हुए उन्हें LNJP अस्पताल शिफ्ट कर दिया गया। वो ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।

पिछले एक हफ्ते में ये दूसरी बार है, जब जैन को स्वास्थ्य संबंधी शिकायतों के चलते अस्पताल ले जाया गया है। हाल ही में AAP ने दावा किया था कि गिरफ्तारी के बाद जैन का करीब 35 किलोग्राम वजन कम हो गया है।

बीते सोमवार को रीढ़ की समस्या के चलते उनको तिहाड़ जेल की टीम सफदरजंग अस्पताल लेकर गई थी। वहां पर उनकी जांच की गई। इसके बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया।

सीएम ने ट्वीट की थी तस्वीर
वहीं दूसरी ओर सफदरजंग से जैन की एक तस्वीर वायरल हुई थी, जिसमें वो काफी कमजोर दिख रहे थे। उनके साथ दो पुलिसकर्मी भी थे। इस तस्वीर को ट्वीट कर सीएम केजरीवाल ने लिखा था कि मैं उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए भगवान से प्रार्थना करता हूं। दिल्ली के लोग बीजेपी के अहंकार और अत्याचार को देख रहे हैं। यहां तक ​​ कि भगवान भी इन अत्याचारियों को माफ नहीं करेंगे।

उन्होंने आगे लिखा कि इस संघर्ष में जनता और भगवान हमारे साथ हैं। हम भगत सिंह के अनुयायी हैं। दमन, अन्याय और तानाशाही के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी।

स्वास्थ्य के आधार पर मांगी जमानत
दिल्ली हाईकोर्ट ने जैन की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद वो सुप्रीम कोर्ट गए। वहां पर उन्होंने स्वास्थ्य के आधार पर जमानत मांगी है। उनकी ओर से पेश वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि जैन का वजन 35 किलो तक गिर गया है। वो कंकाल की तरह दिख रहे। उन्हें कई बीमारियां हैं, ऐसे में जमानत मंजूर कर दी जाए। इस पर वैकेशन बेंच 26 मई को सुनवाई करेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+