हरियाणा से आप करेगी 'मेक इंडिया नंबर-1' यात्रा की शुरुआत, जानिए इसके चुनावी मायने

नई दिल्ली, 01 सितंबर। आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा से 7 सितंबर को 'मेक इंडिया नंबर-1' यात्रा की शुरुआत करेंगे। इस अभियान का मुख्य मकसद 2024 के आम चुनाव और सात राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी को प्रभाव को बढ़ाना है। केजरीवाल रैलियों में युवा सभाओं और तिरंगा यात्राएं आयोजित कर राज्यों में 'मेकिंग इंडिया नंबर 1' अभियान चलाएंगे। यह कार्यक्रम हरियाणा में 7 और 8 सितंबर को होगा।

arvind kejarival

ये भी पढ़ें- हरियाण में एक फरवरी से खुलेंगे स्कूल, इन क्लास के बच्चों को जाने की इजाजत

भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

भगवंत मान भी रहेंगे मौजूद

इस अभियान के लिए केजरीवाल की तरफ से हरियाणा को इसलिए चुनाव गया है, क्योंकि पार्टी के लिए हरियाणा का चुनाव महत्वपूर्ण है। इसके अलावा पार्टी पंजाब चुनाव में मिली जीत को भुनाना चाहती है। इसके बाद पार्टी इस अभियान के तहत हिमाचल और गुजरात में चुनाव प्रचार करेगी। क्योंकि यहां पर राज्य के चुनाव दिसंबर में होने हैं। हरियाणा में अभियान के शुरू होने के मौके पर केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान भी होंगे।

हरियाणा पार्टी संगठन बनाने में भी जुटी

हरियाणा पार्टी संगठन बनाने में भी जुटी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम आदमी पार्टी इस वक्त हरियाणा में संगठन बनाने में जुटी है। वहीं, घर-घर जाकर या पार्टी संगठन बनाने की ग्राम स्तर की पहल को अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। ऐसे में माना जा रहा है कि केजरीवाल के दो दिवसीय कार्यक्रम में इसे और गति मिलेगी।

आदमपुर में आप करेगी रैली

आदमपुर में आप करेगी रैली

आप की तरफ से हरियाणा के आदमपुर में एक रैली से अभियान की शुरुआत की जाएगी। आप ऐसा इसलिए कर रही है, ताकि कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों को संदेश दिया जा सके। इसके अलावा आदमपुर पूर्व मुख्यमंत्री भजन लाल का पारिवारिक क्षेत्र है। इसलिए भी पार्टी यहां से अभियान की शुरुआत कर रही है।

विकास के नाम पर वोट देने का देगी संदेश

विकास के नाम पर वोट देने का देगी संदेश

वहीं, मौजूदा विधायक कुलदीप बिश्नोई ने राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की थी और अगस्त में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हो गए थे। ऐसे में आप वंशवाद से ऊपर उठकर विकास के नाम पर वोट देने का संदेश देना चाहेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+