यूपी की VIP सीटों पर हैं 'आप' की नजर, विरोधी बेचैन

aam admi party
लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी की परेशानी बढ़ा चुकी आम आदमी पार्टी की नजर अब लोकसभा चुनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पर है। लोकसभा चुनाव में सबसे अहम माने जाने वाले यूपी में यूं तो सपा और बसपा का बोलबाला है, लेकिन अब आम आदमी की नजर उत्तर प्रदेश की राजनीति पर पड़ चुकी है।

उन वीआईपी सीटों पर है जहां कांग्रेस और भाजपा के दिग्गज नेता लोकसभा चुनाव लड़ने वाले हैं। आप की इस कवायद ने विरोधियों की नींद उड़ा दी है। आप 12 जनवरी को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के गढ़ अमेठी में एक बड़ी रैली करने जा रही है। आप के सदस्य कुमार विश्वास ने पहले ही घोषणा कर दी है कि वह अमेठी से चुनाव लड़ सकते हैं। इसके बाद से अमेठी में आप की रैली की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

अमेठी में होने वाली इस रैली में आसपास के कई जिलों के कार्यकर्ताओं के पहुंचने की संभावना है। यह रैली अमेठी के गौरीगंज में आयोजित की जा रही है। अमेठी के अलावा आप की नजर राजधानी लखनऊ, रायबरेली, वाराणसी, इलाहाबाद, कानपुर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), आगरा और झांसी संसदीय सीटों पर है।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने हालांकि उप्र में आप फैक्टर को नकार दिया है। पाठक ने कहा कि चुनाव लड़ने का हक सभी को है। जाहिर है जो चुनाव लड़ेगा, वह कुछ न कुछ वोट तो पाएगा ही लेकिन पार्टी का मानना है कि इससे भाजपा को कोई नुकसान नहीं होगा।

आप के वर्चस्व बनाने के सवाल पर समाजवादी पार्टी (सपा) नेता और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने मैनपुरी में कहा कि प्रदेश में इस नई पार्टी का कोई अस्तित्व नहीं है। दिल्ली में वह काम कर रही है, उसे काम करने दिया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+