दिल्ली में आप- कांग्रेस के बीच गठबंधन की उम्मीद, इस फार्मूले पर बन सकती है बात
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर एक बार फिर से बातचीत की संभावना है। सूत्रों की माने तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शीला दीक्षित औक पीसी चाको मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद गठबंधन को लेकर खबरें फिर तेज हो गई हैं।

कहा जा रहा है कि दोनों पार्टियों को बीच 4-3 के फार्मुले पर सहमति बन गई है। कांग्रेस आम आदमी पार्टी को तीन सीटें देने के लिए राजी हो गई है। ऐसे में गठबंधन होने पर कांग्रेस 4 और आम आदमी पार्टी 3 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। बता दें कि इससे पहले खबर थी कि राहुल ने गठबंधन से इंकार कर दिया था। विशाखापत्तनम हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में आम आदमी पार्टी के नेता ने कहा कि उन्होंने हाल ही में राहुल गांधी से मुलाकात की थी और कांग्रेस अध्यक्ष ने आप के साथ हाथ मिलाने से इंकार कर दिया। शीला दीक्षित ने भी कहा था कि केजरीवाल ने उन्हें गठबंधन के लिए कभी कहा ही नहीं। जबकि केजरीवाल ने कहा कि हमने राहुल से मुलाकात की थी, शीला दीक्षित उतनी महत्वपूर्ण नहीं हैं।
वहीं आप के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा था कि 'हम लोगों ने दिल्ली की सभी सात सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. केजरीवालजी ने गठबंधन का प्रस्ताव दिया था. अब कांग्रेस को इस गठबंधन के बारे में निर्णय करना है।'
यह भी पढ़ें- केजरीवाल ने शीला दीक्षित को बताया 'मामूली नेता', भड़के कांग्रेसी, जमकर सुनाई खरी-खरी












Click it and Unblock the Notifications