केजरीवाल ने शीला दीक्षित को बताया 'मामूली नेता', भड़के कांग्रेसी, जमकर सुनाई खरी-खरी
नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की तमाम कोशिशों के बावजूद कांग्रेस और आप का गठबंधन नहीं हो पाया जिसके बाद अब आप के मुखिया ने कांग्रेस के खिलाफ एक बार फिर से बयानबाजी शुरू कर दी है, उन्होंने मीडिया में बयान दिया कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से गठबंधन को लेकर उन्होंने राहुल गांधी से मुलाकात की थी, शीला दीक्षित इतनी महत्वपूर्ण नेता नहीं हैं कि उनसे बात की जाए, हालांकि राहुल गांधी ने गठबंधन से इनकार कर दिया है।

केजरीवाल ने शीला दीक्षित को कहा 'मामूली नेता'
जिसके बाद कांग्रेसी उग्र हो गए, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमिटी के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश लिलौठिया ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि द्वारा दिल्ली के सीएम जो कह रहे हैं, उसकी जितनी निंदा की जाए वो कम ही है, शीला दीक्षित की लोकप्रियता केवल दिल्ली तक ही सीमित नहीं है, देश के लाखों लोगों ने उन्हें जो सम्मान और आदर दिया है वह सबको नसीब नहीं होता लेकिन यह बात केजरीवाल नहीं समझ सकते हैं।

केजरीवाल को सुनाई खरी-खरी
दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी ने भी केजरीवाल की आलोचना करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी के नेता एक तरफ गठबंधन करना चाहते हैं वहीं दूसरी ओर देश की सबसे बड़ी राष्ट्रीय पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों को चुनौती दे रहे हैं, यह वही केजरीवाल हैं जिन्होंने पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान राहुल गांधी के सामने कुमार विश्वास को मैदान में उतारा था और बीजेपी और संघ के कंधे पर बैठकर कांग्रेस को कमजोर करने का काम किया था।

अलका लांबा ने किया था ये Tweet
गौरतलब है कि आप और कांग्रेस का गठबंधन क्यों नहीं हो पाया, इसकी वजह सामने नहीं आई है लेकिन इस बारे में आप की विधायक अलका लांबा ने सोमवार को एक ट्वीट जरूर किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था कि आप 2 से अधिक देना नहीं चाहती, कांग्रेस 3 से कम पर कोई समझौता करने के लिये तैयार नहीं थी। BJP बेचारी इंतज़ार में सूखे जा रही है, चाह कर भी उम्मीदवार घोषित नही कर पा रही।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका












Click it and Unblock the Notifications