'आप' में शामिल हुए थर्ड ग्रेड के लोग, देश का कर देंगे सत्यानाश : सलमान

 salman khurshid
नयी दिल्ली। कांग्रेस को दिल्ली से बेदखल करने वाली आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक तरफ तो समर्थन देती है तो दूसरी तरफ कांग्रेस के खिलाफ बोलते है। आम आदमी पार्टी की सरकार को समर्थन देने वाली कांग्रेस उस पर लगातार निशाना साधती रही है। इन पर वार करने वाले कांग्रेसी नेताओं में अब एक नया नाम जुड़ गया है विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का। लोकसभा चुनाव के लिए धूंआधार तैयारी कर रही आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने कहा कि आप में देश भर के नकारा और थर्ड ग्रेड के लोग शामिल हो गए है।

ऐसे लोगों से भरी ये आम आदमी पार्टी देश का सत्यानाश कर देगी। उन्होंने आप पर अराजकतावादी होने का आरोप लगाया और कहा कि यह पार्टी देश की व्यवस्था को खराब कर रही है। सलमान खुर्शीद ने दावा किया कि आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव की दौड़ में कहीं नहीं है। खुर्शीद ने कहा कि आप के लोगों से अराजकता की बू आती है वह समय की कसौटी पर जांची परखी तमाम चीजों को नीचा दिखाते हैं।

खुर्शीद ने आम आदमी पार्टी के काम करने के तरीके पर सवाल उठाते हुए कहा कि दिल्ली में इनकी सरकार हमारी वजह से चल रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कामकाज के तरीके का आरोप लगाते हुए कहा कि केजरीवाल नियमों को बदलते हैं। उनकी मर्जी जहां होती है वहां खूंटा गाड़ देते हैं। खुर्शीद का ये ब यान ऐसे वक्त में आया है जब कि आम आदमी पार्टी देशभर में सदस्यता अभियान चला रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+