विश्वनाथन आनंद और आमिर खान के बीच होने जा रहा है शतरंज का मुकाबला, इस नेक काम में खर्च होंगे मिलने वाले पैसे
नई दिल्ली, 9 जून। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान के शानदार एक्टिंग से सब वाकिफ हैं। उन्हें ऐसे ही मिस्टर परफेक्शनिस्ट नहीं कहा जाता। लेकिन ये बात कम लोगों को ही पता होगा कि आमिर खान शतरंज के भी माहिर खिलाड़ी हैं। वो कई बार शतरंज से लगवा जाहिर कर चुके हैं। लेकिन अब कुछ ऐसा होने जा रहा है जिसे जानकर आमिर के फैंस खुश हो जाएंगे। जी हां आमिर खान पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद के साथ चेस खेलते नजर आने वाले हैं। इस बात की जानकारी चेस.कॉम इंडिया की ओर से दी गई है। दोनों के बीच यह मैच 13 जून को होने वाला है।

चेस डॉट कॉम इंडिया ने कही ये बात
इस संबंध में चेस डॉट कॉम इंडिया की तरफ से ट्वीट किया गया। इसमें लिखा गया कि जिस वक्त का आप सबको इंतजार था वो घड़ी अब आ गई है। आमिर खान पूर्व विश्व चैंपियन विशी आनंद के खिलाफ एक प्रदर्शनी मैच खेलेंगे। कृपया इस आयोजन को सफल बनाने के लिए उदारतापूर्वक दान करने के लिए स्वतंत्र महसूस करें। आपको बता दें कि इससे पहले भी आमिर खान ने आनंद के साथ चेस मैच खेला है। इस मैच में उन्होंने उन्हें बखूबी टक्कर दी थी। इससे विश्वनाथन आनंद काफी इंप्रेस भी हुए थे।
नोट कर लीजिए मैच की तारीख
आपको बता दें कि दोनों के बीच शतरंज का ये मैच 13 जून को शाम पांच बजे होने वाला है। आमिर खान और विश्वनाथन आनंद के बीच होने वाले मैच काफी ज्यादा इंटरेस्टिंग होगा। जब दोनों एक साथ खेलते हुए दिखाई देंगे। इस मैच का लाइव स्ट्रिमिंग यू ट्यूब और चेस डॉट कॉम पर किया जाएगा।

कोरोना राहत में जाएंगे मैच से मिले पैसे
आपको बता दें कि ये मैच अक्षय पात्र फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन से एकत्र होने वाला पैसे वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित कमजोर समुदायों के व्यक्तियों और परिवारों की सेवा में लगाया जाएगा। वर्कफ्रंट की बात करें तो आमिर खान इप दिनों फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। फिल्म में वे सरदार के रोल में नजर आएंगे। वहीं इस मूवी में उनके साथ एक्ट्रेस करीना कपूर खान भी लीड रोल प्ले कर रही हैं। ये फिल्म टॉम हैंक्स की सुपरहिट फिल्म 'द फॉरेस्ट गंप' का ऑफिशियल रीमेक है।












Click it and Unblock the Notifications