'अंदाज अपना अपना' की शूटिंग के दौरान बंद थी आमिर-सलमान, करिश्मा-रवीना में बोलचाल

नई दिल्ली। फिल्म 'अंदाज अपना अपना' की शूटिंग के दौरान इसके दोनों मुख्य अभिनेताओं, सलमान खान-आमिर खान और दोनों अभिनेत्रियों करिश्मा कपूर और रवीना टंडन में बातचीत बंद थी। फिल्म में दोनों दोस्त की भूमिका में थे और ज्यादातर समय साथ में ही पर्दे पर नजर आते थे लेकिन सेट पर दोनों के बीच दुआ-सलाम तक नहीं था। ये बात अभिनेत्री रवीना टंडन ने बताई है। रवीना ने भी फिल्म में काम किया था।

रवीना का खुलासा, उनकी भी करिश्मा से बोलचाल नहीं थी

रवीना का खुलासा, उनकी भी करिश्मा से बोलचाल नहीं थी

रवीना टाइम्स ने हिंदुस्‍तान टाइम्‍स को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि अंदाज अपना अपना में काम करने वाले चारों मुख्य कलाकार एक दूसरे से बात नहीं करते थे। फिल्म के सेट पर सलमान और आमिर से नहीं बोलते थे और नाही करिश्‍मा कपूर और रवीना की आपस में बोलचाल थी।

रवीना ने कहा, हमें इस फिल्‍म की शूटिंग करते हुए काफी मजा आया लेकिन शूटिंग के दौरान हम चारों में से कोई भी एक-दूसरे से बात नहीं कर रहा था, सबके झगड़े चल रहे थे और ये एक बड़ी परेशानी हमारे बीच थी। मुझे पता नहीं ये फिल्‍म कैसे बन गई।

 रवीना ने आज तक नहीं देखी अंदाज अपना अपना

रवीना ने आज तक नहीं देखी अंदाज अपना अपना

रवीना ने बताया कि सलमान और आमिर ने करिश्मा और मुझे एक साथ लाने की काफी कोशिश भी की। क्लाइमेक्स सीन में भी हमें एक-दूसरे से बात करने को कहा गया। राज जी ने कहा, हम तुम्‍हें तब तक नहीं खोलेंगे जब तक तुम बात नहीं करोगी। रवीना ने कहा कि आमिर और सलमान से उनकी अच्छी बनती है। सलमान के साथ तो उनकी काफी दोस्ती है। रवीना ने ये भी बताया कि आजतक उन्होंने कभी ये फिल्म पूरी नहीं देखी।

रवीना टंडन ने साल 2014 में फिल्म की 20वीं सालगिरह पर भी ट्वीट कर लिखा था- कई लोग याद दिले रहे हैं कि अंदाज अपना-अपना को 20 साल पूरे हो गए हैं। मैं आज आश्चर्य होता है कि ये फिल्म कैसे बनीं, जब कोई भी एक दूसरे से बात नहीं करता था।

फिल्म की रिलीज को हुए 25 साल

फिल्म की रिलीज को हुए 25 साल

'अंदाज अपना अपना' चार अक्टूबर 1994 को रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए आज 25 साल हो चुके हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में ये फिल्म बनी थी। अंदाज अपना-अपना को 90 के दशक की क्लासिक कॉमेडी फिल्मों में गिना जाता है। फिल्म में आमिर खान, सलमान खान, रवीना टंडन, करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+