Aamir-Kiran Divorce: जानिए कौन हैं किरण राव? दादा थे King, बहन भी है फेमस एक्ट्रेस
मुंबई, 03 जुलाई। बॉलीवुड की मशहूर जोड़ियों में से एक एक्टर आमिर खान और किरण राव ने अब एक-दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया है। अपने रिश्ते पर लंबी चर्चा के बाद शनिवार को आमिर-किरण ने एक संयुक्त बयान जारी कर तलाक लेने का ऐलान कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री से सामने आई इस हैरान करने वाली खबर से जहां 'बी टाउन' की हस्तियां दंग हैं वहीं, आमिर खान के फैंस के लिए इस खबर पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है। ऐसा कहा जाता है कि किरण के लिए कभी आमिर खान ने अपनी पहली पत्नी से तलाक लिया था।
Recommended Video

किरण की वजह से आमिर ने पहली पत्नी को छोड़ा!
जी हां, किरण राव, आमिर खान की दूसरी पत्नी है उनकी शादी को अभी 15 साल ही हुए हैं। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले एक्टर आमिर खान की पहली पत्नी का नाम रीना दत्ता हैं जिनसे उन्होंने शादी के 16 साल बात तलाक ले लिया था। रीना दत्ता और आमिर खान बचपन से एक-दूसरे को चाहते थे। अपने एक इंटरव्यू में किरण राव ने बताया था कि उन्होंने और आमिर खान ने साल 2004 से डेटिंग शुरू की थी। लगाने के सेट पर दोनों अच्छे दोस्त बन गए थे। बता दें कि इसके एक साल बाद ही आमिर ने रीना दत्ता से अलग होने का ऐलान किया था।

कौन हैं किरण राव?
अब शादी के 15 साल बाद तलाक की घोषणा करने के बाद आमिर खान और किरण राव सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया और गूगल पर कई लोग किरण राव की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में जानने के लिए सर्च कर रहे हैं, तो आइए आज हम आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं। सुपरस्टार एक्टर आमिर खान की पत्नी होने के बाद भी किरण राव की बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान है। आमिर-किरण का एक बेटा भी है- आजाद राव खान।

तेलंगाना के परिवार में हुआ जन्म
किरण राव की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो 7 नवंबर 1973 को तेलंगाना के एक परिवार में पैदा हुईं। अपना बचपन कोलकाता में बिताया और वहीं स्थानीय स्कूल से प्राथमिक शिक्षा प्राप्त करने के बाद मुंबई के सोफाया कॉलेज से स्नातक की डिग्री हासिल की। किरण ने अपनी मास्टर की पढ़ाई दिल्ली के एजे-के मैस कमियूनिकेशंस सेंटर, जामिया मिलिया इस्लामिया से पूरी की। इसके बाद किरण मायानगरी की ओर आकर्षित हुईं और एंटरटेनमेंट की दुनिया में अपने करियर की शुरुआत की।

असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर शुरू किया करियर
किरण राव की कजिन अदिति राव हैदरी भी बॉलीवुड अभिनेत्री हैं। हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर अपने करियर की शुरुआत करने वालीं किरण राव ने अपनी पहली मूवी आमिर खान के साथ की थी। साल 2001 में आई फिल्म 'लगान' में किरण राव ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम किया था, इसी दौरान वह और आमिर अच्छे दोस्त बन गए। हालांकि लगान से पहले भी किरण और आमिर ने फिल्म 'दिल चाहता है' में साथ काम किया था, इस मूवी में किरण सपोर्टिंग रोल में थीं।

आमिर से ज्यादा प्रोड्यूस की फिल्में
इन फिल्मों के अलावा किरण राव ने अकैडमी अवॉर्ड नॉमिनेटेड डायरेक्टर मीरा नायर की फिल्म मॉनसून वेडिंग को भी असिस्ट किया। इसके अलावा किरण 'जाने तू या जाने ना', 'पीपली लाइव', 'धोबी घाट', 'देली बेली', 'तलाश', 'दंगल', 'सीक्रेट सुपरस्टार', 'दंगल', जैसी तमाम बॉलीवुड फिल्मों को प्रोड्यूस भी कर चुकी हैं। आंकड़ों पर नजर डालें तो किरण राव ने आमिर खान से ज्यादा फिल्मों को प्रोड्यूस किया है।

राजघराने से है ताल्लुक
बॉलीवुड के अलावा किरण राव ने टीवी इंडस्ट्री में भी खूब नाम कमाया। उन्होंने टीवी डॉक्यूमेंट्री फिल्म 'रुबरू रोशनी' को भी प्रोड्यूस किया। आपको जानकर हैरानी होगी कि किरण राव राजघराने से ताल्लुक रखती हैं। उनके दादा जे रामेश्वर, वानापार्थी के राजा थे। अब आमिर खान से अलग होने की घोषणा के बाद उनकी आने वाली लाइफ कैसी होती है यह देखना दिलचस्प होगा। कपल ने अपने बयान में कहा है कि वह बेटे के सह-माता-पिता और फिल्मों में सहकर्मी बने रहेंगे।
यह भी पढ़ें: आमिर खान ने पहली पत्नी से भी शादी के 16 साल बाद लिया था तलाक, कहा था- कागज के टुकड़े से रिश्ते खत्म नहीं होते












Click it and Unblock the Notifications