आमिर खान ने पहली पत्नी से भी शादी के 16 साल बाद लिया था तलाक, कहा था- कागज के टुकड़े से रिश्ते खत्म नहीं होते
आमिर खान ने पहली पत्नी से भी शादी के 16 साल बाद लिया था तलाक, कहा था- कागज के टुकड़े से रिश्ते खत्म नहीं होते
मुंबई, 03 जुलाई: अभिनेता आमिर खान और उनकी पत्नी किरण राव ने तलाक ले लिया है। 3 जुलाई 2021 को दोनों ने एक साझा बयान जारी कर कहा कि हम अपनी 15 सालों की शादी को तोड़ रहे हैं और तलाक ले चुके हैं। हम अपने बेटे आजाद राव खान के लिए हमेशा माता-पिता के तौर पर रहेंगे। साझा बयान में कहा गया है कि इसे हमारी अंत नहीं, बल्कि एक नई शुरुआती समझिएगा। आमिर खान ने कुछ ऐसी ही बात अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से तलाक लेने के कई सालों बाद कही थी। आमिर ने कहा था कि तलाक लेने से या कागज के टुकड़ों से रिश्ते खत्म नहीं हो जाते हैं। आमिर खान ने किरण राव से 28 दिसंबर 2005 में शादी करने से कुछ साल पहले 2002 में अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता के साथ तलात लिया। आमिर और रीना दत्ता की शादी 16 सालों तक चली थी। हालांकि आमिर और रीना का तलाक एक कड़वा अलगाव नहीं था। रीना और आमिर के दो बच्चे हैं, बेटा जुनैद खान और बेटी- इरा खान। आइए जानें रीना और आमिर की लव स्टोरी से लेकर तलाक के बारे में?

रीना की झलक के लिए खिड़की के पास खड़े रहते थे आमिर
आमिर खान और रीना दत्ता की लव स्टोरी काफी थी। दोनों एक-दूसरे के पड़ोसी थे और अक्सर अपनी खिड़कियों से घंटों एक-दूसरे को देखते रहते थे। आमिर खान रीना की एख झलक देखने के लिए घंटो खिड़की के पास खड़े रहते थे। आमिर ने आखिरकार अपने प्यार के इजहार के बारे में बताने की हिम्मत जुटाई, लेकिन रीना ने आमिर को रिजेक्ट कर दिया था। लेकिन आमिर ने हार नहीं मानी और रीना को मनाने में फिर से लग गए थे। आखिरकर रीना ने कबूल कर लिया कि वह भी आमिर को प्यार करती हैं।''
Recommended Video

आमिर ने कहा था- रीना के रिजेक्शन के बाद टूट गया था दिल
1999 में दिए अपने एक इंटरव्यू में आमिर खान ने कहा था, ''मैंने अपनी खिड़की के सामने हद से ज्यादा वक्त गुजारे हैं। मैंने रीना को जब बताया कि मैं उससे प्यार करता हूं और मुझे उम्मीद थी कि वो भी मेरे बारे में ऐसा ही महसूस करती है लेकिन रीना ने मुझे रिजेक्ट कर दिया था। उसका ना सुनने के बाद मुझे ऐसा लगा मैं तबाह हो गया। लेकिन मैं उस तरह का आदमी नहीं हूं जो आसानी से हार मान लेता है। मैंने रीना को इम्प्रेस करने की कोशिश फिर से शुरू की। मैंने खिड़की के पास जाना छोड़ दिया। मेरा दिल टूट गया था और मैं उससे दूर रहने और खुद को कंट्रोल करने की कोशिश में लग गया। दो दिनों के बाद वह मुझसे मिली और उसने कहा कि वो भी मेरे बारे में फील करती है।''

जब आमिर ने खून से लिखा था लव लेटर
आमिर खान ने अपने प्यार का इजहार करने के लिए रीना को एक बार एक खून से लव लेटर लिखा था। आमिर और रीना जब रिलेशनशिप में थे, तो आमिर ने सोचा कि खून से अपनी फीलिंग बताया अच्छा होगा। हालांकि रीना पर इसका असर उल्टा हो गया है। खून से लिखे लव लेटर को देख रीना गुस्सा हो गई थीं। रीना ने आमिर को ऐसी हरकत दोबारा ना करने की सलाह दी थी। हालांकि आमिर खान को भी बाद में एहसास हुआ कि यह अपने प्यार को साबित करने का सही तरीका नहीं था।

आमिर-रीना ने 1986 में शादी की, 2002 में तलाक लिया
आमिर खान ने 18 अप्रैल 1986 को रीना दत्ता के साथ शादी की थी। शादी के 16 साल बाद 2002 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया था। आमिर और रीना की शादी से एक बेटा जुनैद खान और एक बेटी इरा खान हैं।
तलाक के बाद भी आमिर और रीना के बीच अच्छी दोस्ती है। रीना आज भी पानी फाउंडेशन में आमिर और किरण (दूसरी पत्नी) के साथ काम करती हैं। पानी फाउंडेशन में रीना सीओओ हैं। आमिर ने रीना के बारे में एक चीनी न्यूज चैनल से कहा था, ''वह एक बेहतरीन इंसान हैं। कभी-कभी कोई रिश्ता काम नहीं करता लेकिन मेरे मन में उसके लिए बहुत प्यार और सम्मान है। दरअसल, हम इस पानी प्रोजेक्ट पर साथ काम कर रहे हैं। वह कंपनी की सीओओ हैं।"

आमिर ने कहा था- कागज के टुकड़े से रिश्ते खत्म नहीं होते
तलाक के कुछ साल बाद रीना के साथ अपने रिश्ते पर आमिर खान ने कॉफी विद करण सीजन 6 में कहा, ''जब मैं और रीना अलग हुए तो, हमारी शादी को 16 साल हो गए थे। वो वक्त हम दोनों के लिए और हमारे परिवारों के लिए दर्दनाक था। हमने इससे निपटने की कोशिश की, हमने पूरी कोशिश की स्थिति बेहतर करने की। रीना और मैंने अलग होने के बाद भी क-दूसरे के लिए प्यार या सम्मान नहीं खोया।''
आमिर ने कहा था कि रीना से तलाक लेने के बाद उससे उबरने में दो साल का समय लगा। आमिर खान ने कहा था, ''भले ही मैंने और रीना ने तलाक ले लिया हो लेकिन हमारा रिश्ता खत्म नहीं हुआ। रीना हमेशा परिवार का हिस्सा रहेंगी। कानून हम हम अलग हो चुके हैं, लेकिन एक कागज का टुकड़ा हमारे बीच का रिश्ता और बॉन्ड खत्म नहीं कर सकता है।''
-
Pawan Singh को देनी होगी कितनी एलिमनी? इन 3 शर्तों को मानने पर ही पावरस्टार को तलाक देंगी ज्योति सिंह -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Sudhir Chaudhary ने छोड़ा न्यूज रूम? पत्रकार का शॉकिंग फैसला, एकता कपूर संग हाथ मिलाकर अब करेंगे ऐसा काम -
एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म के लिए खड़ा किया आलीशान सेट, इस शहर को बना दिया 'वाराणसी' -
ठग सुकेश चंद्रशेखर ने अपने जन्मदिन पर लिखा जैकलीन को इमोशनल लेटर, एक्ट्रेस से की ये बड़ी डिमांड -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 7: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान जारी, 7वें दिन छापे इतने पैसे -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
5वें बच्चे के पापा बनें Youtuber Armaan Malik, बेटा हुआ या बेटी? तय डेट से पहले आई खुशखबरी -
Dhurandhar 2 BO Collection Day 5: 'धुरंधर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 5 दिनों में रचा ऐसा इतिहास












Click it and Unblock the Notifications