आमिर खान और पत्नी किरण राव को हुआ स्वाइन फ्लू, Video के जरिए किया खुलासा
मुंबई। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान स्वाइन फ्लू से पीड़ित हो गए हैं। आमिर को स्वाइन फ्लू हो गया है। उन्होंने खुद इस बारे में जानकारी दी और कहा कि वो घर पर ही अपना इलाज करवा रहे हैं। आमिर की पत्नी किरण राव भी स्वाइन फ्लू की शिकार हो गईं हैं। दोनों घर पर ही इसका इलाज करवा रहे है।

स्वाइन फ्लू के चलते ही आमिर खान पुणे में हो रहे वाटर फाउंडेशन के एक कार्यक्रम में में हिस्सा नहीं ले सके। जबकि इस कार्यक्रम में शाहरुख खान, नीता अंबानी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जैसे वरिष्ठ लोगों ने हिस्सा लिया। इस शो में उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए हिस्सा लिया और जानकारी दी कि वो स्वाइन फ्लू से पीड़ित हो गए है।
आमिर ने लाइव वीडियो के जरिए बताया कि उन्हें स्वाइन फ्लू हो गया है और इसी के चलते वो 1 हफ्ते तक बाहर नहीं जाएंगे। उन्होंने बताया कि इससे स्वाइन फ्लू का वायरस दूसरों तक नहीं फैलेगा। उन्होंने कहा कि वो और किरण इसलिए एक हफ्ते तक घर में ही रहेंगे, ताकि वायरस दूसरों तक पहुंचे। आपको बता दें कि पिछले कुछ महीने में महाराष्ट्र में स्वाइन फ्लू के कई मामले सामने आ चुके हैं।इसके चलते अब तक 300 लोगों की मौत हो चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications