एक्सरसाइज करते हुए धम्म से गिरीं आमिर की बेटी इरा, वीडियो देख लोग हंस-हंस कर हुए बेहाल
नई दिल्ली। बॉलीवुड के मशहूर एक्टर आमिर खान की बेटी इरा खान अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी हाजिरी से सुर्खियों में रहती हैं। इस दफा उनका वीडियो सोशल मीडिया यूजर्स को खूब हंसा रहा है। दरअसल इरा ने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में इरा एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। इसी बीच एक्सरसाइज करते-करते वो अचानक गिर पड़ती है।
उठकर मुस्कुराईं, लिखा- मैं ठीक हूं
वीडियो में इरा एक्सरसाइज करती नजर आ रही हैं। एक्सरसाइज करते हुए उनका हाथ छूटता है और वो नीचे आ गिरती हैं। पहले तो वो थोड़ा झिझकती हैं लेकिन फिर उठकर मुस्कुराने लगती हैं। वीडियो को पोस्ट करते हुए इरा खान ने कैप्शन में लिखा, मैं बिल्कुल ठीक हूं।

यूजर्स ने लिए मजे
वीडियो पर ना सिर्फ उनके फैंस खूब मजे ले रहे हैं बल्कि कई सेलेब्रिटी ने भी मजाकिया अंदाज में कमेंट कर इरा को छेड़ा है। इरा खान के इस फनी वीडियो पर फैन्स खूब रिएक्ट कर रहे हैं। इरा खान भी जल्दी ही फिल्मों से जुड़ सकती हैं। फिलहाल इरा एक ग्रीक प्ले का निर्देशन करने जा रही हैं। इस साल दिसंबर में उनके नाटक का प्रीमियर किया जाएगा। इस प्ले में हेजल कीच भी नजर आएंगी।

आमिर और रीना की बेटी हैं इरा
इरा खान आमिर खान और रीना दत्ता की बेटी हैं। रीना आमिर खान की पहली पत्नी हैं। आमि ने उनसे तलाक लेकर किरण राव के साथ शादी की है। किरण राव से उनको एक बेटा आजाद है।












Click it and Unblock the Notifications