Aam Budget 2023: निर्मला सीतारमण के बजट की कांग्रेस के इन 2 दिग्गज नेताओं ने की तारीफ
Aam Budget 2023, सरकार के इस बजट पर विपक्ष की ओर से मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस को दो नेताओं ने वित्त मंत्री की प्रशंसा की है।

Aam Budget 2023, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आम बजट में सैलरी क्लास के लिए टैक्स स्लैब में बदलाव के साथ बड़ी टैक्स छूट का भी ऐलान किया है। सरकार की इस घोषणा ने एक बड़े वर्ग को राहत दी है। आयकर के अलावा सरकार ने कई क्षेत्रों में अहम घोषणाएं की है। तो वहीं कई क्षेत्रों को इस बजट में कुछ खास नहीं मिला है। सरकार के इस बजट पर विपक्ष की ओर से मिलीजुली प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कांग्रेस को दो नेताओं ने वित्त मंत्री की प्रशंसा की है।
कांग्रेस के सांसद और दिग्गज नेता शशि थरूर ने निर्मला सीतारमण की तारीफ करते हुए कहा कि, बजट में कुछ चीजें अच्छी थी मैं इसे पूरी तरह नकारात्मक नहीं कहूंगा, लेकिन अभी भी कई सवाल उठते हैं। बजट में मनरेगा का कोई जिक्र नहीं था। सरकार मजदूरों के लिए क्या करने जा रही है? ग्रामीण श्रम, बेरोजगारी, महंगाई की बात भी नहीं की गई। कुछ बुनियादी सवालों के जवाब मिलने बाकी हैं।
वहीं कांग्रेस नेता कार्ति चिदंबरम ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, मैं कम कर व्यवस्था में विश्वास करता हूं। इसलिए, किसी भी कर कटौती का स्वागत है क्योंकि लोगों के हाथों में अधिक पैसा देना अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने का सबसे अच्छा तरीका है। बजट का एक बड़ा हिस्सा राष्ट्रपति के अभिभाषण और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट की पुनरावृत्ति है।
वहीं बजट पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि, बजट में टैक्स कम करने से मध्यम वर्ग को मदद दी गई है। सबको कुछ न कुछ दिया गया है। डेढ़ घंटे तक हमने बजट सुना अब हम इसपर बात करेंगे जब मौका आएगा।
वहीं आऱजेडी सांसद मनोज झा ने बजट पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, मैंने वित्त मंत्री को कई बार कहा है कि जब भी बजट बनाए तो अनुच्छेद 39 को देख लें। संविधान से आंखें मूंद कर स्तुति गान वाला बजट बनाते हैं तो कुछ हासिल नहीं होगा। रोजगार के लिए आपने गोल-गोल बातें की। ये बजट खास लोगों का खास लोगों द्वारा खास तरह से बनाया बजट है।












Click it and Unblock the Notifications