बिहार के चुनावी मैदान में कूदने का आम आदमी पार्टी ने किया ऐलान

नई दिल्ली। बिहार चुनाव का बिगुल बज चुका है और नरेंद्र मोदी पीएम बनने के बाद पहली बार बिहार पहुंचे। वहीं बिहार चुनाव में आम आदमी पार्टी भी कूदने जा रही है।

आम आदमी पार्टी ने बिहार में चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया है। आप नेता आशुतोष ने कहा कि उनकी पार्टी बिहार के लोगों को गुजरात का मॉडल बतायेगी और लोगों को फिर से किसी गलतफहमी में आने से बचायेगी।

आशुतोष ने कहा कि बिहार के लोगों सच बताने के लिए आम आमदी पार्टी कोने-कोने में जाकर प्रचार करेगी। लेकिन ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब आप बिहार में अपने उम्मीदवार नहीं उतार रही है तो ऐसे में भाजपा के खिलाफ चुनाव प्रचार क्यों।

केजरीवाल के यूनीक आईडिया ने उड़ाई मोदी की नींद

गौरतलब है कि दिल्ली में जदयू ने कोई भी उम्मीदवार नहीं उतारा था सूत्रों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल बिहार में नीतीश और लालू के गठबंधन के समर्थन का ऐलान कर सकते हैं।

हालांकि अभी इसकी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गयी है। लेकिन जिस तरह से अपरोक्ष तरीके से आप बिहार में भाजपा के खिलाफ प्रचार करने का मन बना रही है उससे बिहार की सियासत में उठापटक जारी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+