दिल्ली में प्रचंड जीत के बाद AAP का बड़ा ऐलान, इस राज्य में सभी निकाय चुनाव लड़ेगी पार्टी
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत से आम आदमी पार्टी का उत्साह बढ़ा है। पार्टी की महाराष्ट्र इकाई ने एलान किया है कि वह राज्य में होने वाले सभी निकाय चुनाव में हिस्सा लेगी। पार्टी ने घोषणा की है कि वह आगामी सभी नगर निकायों के चुनाव लड़ेगी। मंगलवार को आप की राष्ट्रीय कार्यकारी सदस्य प्रीति शर्मा मेनन ने इस बात के बारे में जानकारी दी। प्रीति मेनन ने बताया कि पार्टी ने मुंबई महानगर पालिका समेत राज्य में सभी नगर निकायों के चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि पार्टी राज्य में दिल्ली के मॉडल पर अमल करने का प्रयास करेगी।

महाराष्ट्र की जनता पर पूरा भरोसा
प्रीति मेनन ने विश्वास जताया कि दिल्ली की तरह महाराष्ट्र की जनता भी पार्टी की व्यवहारवादी और विकासवादी राजनीति को अपनाएगी। उन्होंने महाराष्ट्र की जनता पर भरोसा जताते हुए कहा कि हमें विश्वास है कि यहां हमें उतना ही जनता का साथ, प्यार और स्नेह मिलेगा जितना कि दिल्ली में मिला है।

दिल्ली में आम आदमी पार्टी की बंपर जीत
आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद आप ने 70 में से 62 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं बीजेपी ने 8 सीटों पर कब्जा जमाया। वहीं एक बार फिर विधानसभा चुनाव में कांग्रेस कोई सीट नहीं जीत पाई। दिल्ली सरकार के किए काम की बदौलत अरविंद केजरीवाल ने ये जीत हासिल की है क्योकि सरकार और जनता के बीच किया गया काम ही सबसे अहम भूमिका निभाता है और इसमें अरविंद केजरीवाल ने बाजी मार ली।

जीत के बाद दिल्ली की जनता से बोले केजरीवाल- आई लव यू
दिल्ली चुनाव 2020 में जीत हासिल कर दिल्ली की सत्ता में हैट्रिक लगाने वाले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। संबोधन के दौरान अरविंद केजरीवाल ने सबसे पहले दिल्ली वालों को आई लव यू बोलकर संबोधित किया। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने हनुमान जी को धन्यवाद दिया और खुद को दिल्ली का बेटा बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ दिल्ली की जीत नहीं, बल्कि पूरे भारत की जीत है। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हनुमान जी ने दिल्ली पर कृपा बरसाई है और उनके कृपा से ही अगले पांच साल सरकार चलाएंगे।












Click it and Unblock the Notifications