गुजरात के भरुच में पहुंचे अरविंद केजरीवाल, आदिवासियों से कहा- एकबार मौका देकर देखिए, जिंदगी बदल देंगे
नई दिल्ली, मई 01। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को गुजरात के भरुच जिले में 'आदिवासी संकल्प महासम्मेलन' को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा कि यह दोनों पार्टियां गुजरात में सिर्फ अमीरों को अमीर बनाने में लगी हुई हैं, गरीबी की तो कोई बात ही नहीं करता। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी गुजरात में गरीबों की हितैशी बनेगी, हम आपकी गरीबी को दूर करने का काम करेंगे, बस हमें एक मौका देकर देखिए।

केजरीवाल के भाषण की बड़ी बातें
- केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की जनता हमें एकबार मौका देकर तो देखे, हम यहां से गरीबी को दूर कर देंगे, हम आपके लिए अस्पताल और स्कूल बनवाएंगे। साथ ही आपको रोजगार भी देंगे।
- केजरीवाल ने कहा कि मैं यहां के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल को आमंत्रित करता हूं कि वो दिल्ली आएं और वहां के सरकारी स्कूलों को देखें। पिछले 27 साल में गुजरात में बीजेपी की सरकार ने यहां के स्कूलों का बुरा हाल कर दिया है। यह अगर 5 साल के लिए और आ गए तो हालात और बुरे हो जाएंगे।
Recommended Video
- केजरीवाल ने कहा कि मैं अन्य पार्टियों की तरफ गंदी राजनीति नहीं करता हूं, मुझे चोरी या फिर भ्रष्टाचार करना नहीं आता, मुझे सिर्फ काम करना आता है और दिल्ली में हमारा काम दिखता है।
- केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में हमने सरकारी स्कूलों को चमकाया है और इसीलिए इस साल 4 लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवाकर सरकारी स्कूलों में नाम लिखवाया है। मैं बाबा साहेब आंबेडकर के सपनों को पूरा करने निकला हूं।
गुजरात में इसी साल होने वाले चुनाव लड़ेगी AAP
आपको बता दें कि गुजरात में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं और बीजेपी-कांग्रेस के साथ-साथ आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आम आदमी पार्टी भी इस बार गुजरात में चुनाव लड़ने जा रही है। आम आदमी पार्टी ने हाल ही में पंजाब के अंदर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई है। पंजाब में मिली जीत का उत्साह ही है कि आम आदमी पार्टी गुजरात के अलावा हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, हरियाणा, मध्य प्रदेश, और छत्तीसगढ़ में भी चुनाव लड़ने की तैयारी में है।












Click it and Unblock the Notifications