शराब घोटाले को लेकर ED का बड़ा एक्शन, AAP सांसद संजय सिंह गिरफ्तार

AAP MP Sanjay Singh arrested: आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। आबकारी नीति मामले (Delhi liquor scam) में संजय सिंह के दिल्ली स्थित आवास पर आज (04 अक्टूबर ) प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही थी।

ईडी ने छापे के 10 घंटे के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। ईडी ने लंबी पूछताछ के बाद संजय सिंह को अरेस्ट कर लिया है। दिल्ली की शराब पॉलिसी मामले में उनकी गिरफ्तारी की गई है। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के बाद इस मामले में यह दूसरी हाई-प्रोफाइल गिरफ्तारी है।

AAP MP Sanjay Singh News

आम आदमी पार्टी को संजय सिंह के रूप में दूसरा बड़ा झटका लगा है। इससे पहले दिल्ली सरकार के कथित शराब घोटाले मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया गया था। वहीं अब पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई हुई है।

बुधवार को संजय सिंह के आवास पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने छापेमारी की। पहले संजय सिंह के करीबियों के यहां भी छापे पड़े थे। बता दें कि शराब घोटाले की चार्जशीट में भी आप सांसद संजय सिंह का नाम था।

संजय सिंह ने लिखा था पत्र

इससे पहले मई में संजय सिंह ने वित्त सचिव टीवी सोमनाथन को लिखे पत्र में कहा था कि ईडी निदेशक और सहायक निदेशक ने जानबूझकर बिना किसी आधार के कथित शराब घोटाले से उनका नाम जोड़ा, उनकी सार्वजनिक छवि खराब की और उन्हें बदनाम किया।

भाजपा डर के मारे ऐसा कर रही है-राघव चड्ढा

आप नेता राघव चड्ढा ने संजय सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई पर कहा कि लगभग पिछले पंद्रह महीनों सेृ भाजपा हम (आप कार्यकर्ताओं) पर शराब घोटाले का आरोप लगा रही है। पिछले 15 महीनों में, उसने ईडी और सीबीआई से 1,000 स्थानों पर छापे मारे हैं। कुछ लोगों को गिरफ्तार करने के बाद जांच के बहाने और 1000 जगहों पर छापेमारी, किसी भी एजेंसी को एक भी पैसा नहीं मिला। यह हताश भाजपा है, जो आगामी चुनाव हारने वाली है। इसलिए डर के मारे ऐसा कर रही है।

संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता का बयान

आप सांसद संजय सिंह की गिरफ्तारी पर कांग्रेस नेता मीम अफजल ने कहा कि इस सरकार की प्रवृत्ति के अनुरूप है। जो लोग बोलेंगे और सवाल उठाएंगे वे सलाखों के पीछे जाएंगे। गिरफ्तारी आश्चर्यजनक है। जिस तरह से वह संसद के अंदर और बाहर बोलते हैं, इंटरव्यू देते हैं और पीएम और अन्य नेताओं को खुली चुनौती देते हैं - यह तय था कि उन्हें जेल जाना होगा।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+