बहस के बाद पति ने AAP विधायक बलजिंदर कौर को जड़ा थप्पड़, CCTV में कैद हुई पति की ये करतूत

बहस के बाद पति ने AAP विधायक बलजिंदर कौर को जड़ा थप्पड़, CCTV में कैद हुई पति की ये करतूत

नई दिल्ली, 02 सितंबर: आम आदमी पार्टी (आप) की विधायक बलजिंदर कौर घरेलू हिंसा का शिकार हो गईं। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में विधायक बलजिंदर कौर को उनके पति सरेआम थप्पड़ जड़ते हुए दिख रहे हैं। हालांकि, जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वो जुलाई महीने का बताया जा रहा है, जिसकी वीडियो अब सामने आई है। इस वीडियो में विधायक को अपने पति सुखराज सिंह के साथ बहस करते हुए सुना जा सकता है।

विधायक बलजिंदर कौर का पति से चल रहा है विवाद

विधायक बलजिंदर कौर का पति से चल रहा है विवाद

विधायक बलजिंदर कौर के साथ मारपीट होते देख लोग स्तब्ध रह गए। तो वहीं, सोशल मीडिया पर इस वीडियो के सामने आने के बाद आप विधायक बलजिंदर कौर का अभी तक कोई अधिकारी बयान सामने नहीं आया हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बलजिंदर कौर इस वक्त अपनी ससुराल में ना रहकर अपने मायके जगराम तीर्थ में रह रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि बलजिंदर कौर का अपने पति सुखराज सिंह बल के साथ विवाद चल रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें साफ दिखाई दे रहा है कि पति-पत्नी के साथ घर के मेन गेट के अंदर कई और लोग खड़े हुए हैं। ये लोग विधायक बलजिंदर कौर और पति सुखराज सिंह बल के बीच हुई बहस को सुलझाने का प्रयास कर रहे थे। इस दौरान सुखराज सिंह बल पहले तो घर के अंदर बहस करते हुए आता है और बैठ जाता है। इस दौरान बलजिंदर कौर भी अंदर आती हैं और उन्हें (अपने पति को) गुस्से में कुछ बोलते दिखती हैं।

बलजिंदर को सरेआम पति सुखराज ने मारा थप्पड़

बलजिंदर को सरेआम पति सुखराज ने मारा थप्पड़

तभी सुखराज सिंह उठते हैं और बहस के बाद अपनी पत्नी और विधायक बलजिंदर कौर को सरेआम थप्पड़ जड़ देते है। इसके बाद वहां खड़े लोग बीच बचाव के लिए आते हैं और विधायक के पति को धक्का मारते हुए दूर कर देते है। इस वाक्य के बाद विधायक को रोते हुए देखा जा सकता है। हालांकि, इस वीडियो के सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद आप विधायक बलजिंदर कौर का अभी तक कोई अधिकारी बयान सामने नहीं आया हैं।

अभी दर्ज नहीं हुई कोई शिकायत

अभी दर्ज नहीं हुई कोई शिकायत

इतना ही नहीं, विधायक की तरफ से कोई शिकायत भी दर्ज नहीं कराई गई है। इस बीच, पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष मनीषा गुलाटी ने कहा कि उन्होंने वीडियो देखा है और इस घटना का स्वत: संज्ञान लेंगी। बता दें कि बलजिंदर कौर पंजाब के तलवंडी साबो से दो बार की विधायक हैं। उनकी शादी 2019 में माझा क्षेत्र के आम आदमी पार्टी की युवा विंग के संयोजक सुखराज सिंह से हुई थी। बलजिंदर कौर राजनीति में आने से पहले वो फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+