केजरीवाल को आतंकी करने पर BJP सांसद प्रवेश वर्मा के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची AAP
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में विवादित बयानबाजी का दौर चल रहा है। बीजेपी और आम आदमी पार्टी के नेता इसमें सबसे आगे हैं। बीजेपी सासंद प्रवेश वर्मा ने एक चुनावी सभा के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आंतकवादी बता दिया, जिसे लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग पहुंच गई।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आतंकवादी बताने वाले बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा के बयान पर आम आदमी पार्टी ने चुनाव आयोग का दरवाजा खटखटाया है। आम आदमी पार्टी की तरफ से दर्ज की गई शिकायत में प्रवेश वर्मा पर एफआइआर दर्ज कराने की मांग की है।
आपको बता दें कि एक चुनावी सभा के दौरान भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकवादी से कर दी थी। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल नटवरलाल जैसे आतंकवादी देश में छुप कर बैठे हैं। हमें तो यह सोचना पडडता है कि हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकवादी से लड़े या केजरीवाल जैसे आतंकवादी से । इस बयान के बाद से आम आदमी पार्टी हमलावर हो गई है। अब चुनाव आयोग में शिकायत दर्जस कर उन्होंने मामला दर्ज करने की मांग की है।












Click it and Unblock the Notifications