Aaj ki Taja Khabar LIVE: वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में PM मोदी ने अहमदाबाद फ्लावर शो का आनंद लिया

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: महाराष्ट्र में शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता मामले में स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि ईसीआई के ​रिकॉर्ड में शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। चुनाव आयोग ने भी शिंदे गुट को असली शिवसेना माना है। वहीं, दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर की वजह से ठिठुरन बनी हुई है। अंडमान द्वीपसमूह में सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मापी गई है। इजरायल-हमास युद्ध के मुद्दे पर भारत ने कहा है कि निर्दोष लोगों की मौत अस्वीकार्य है और बातचीत ही आगे बढ़ने का एकमात्र जरिया है। पढ़िए, देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट।

breaking news

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Jan 10, 2024, 11:18 PM IST

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष ने शिंदे गुट को बताया असली शिवसेना

महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष की ओर से शिंदे गुट को असली शिवसेना बताने पर सीएम शिंदे ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि यह सत्य की जीत है। परिणाम योग्यता के आधार पर दिया गया है। लोकतंत्र में बहुमत बहुत महत्वपूर्ण है और इसलिए आज स्पीकर द्वारा दिया गया निर्णय लोकतंत्र की जीत है।
Jan 10, 2024, 10:26 PM IST

PM मोदी ने अहमदाबाद फ्लावर शो का लिया आनंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चल रहे वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में अहमदाबाद फ्लावर शो का दौरा किया।
Jan 10, 2024, 8:58 PM IST

मोहन भागवत को मिला राम मंदिर प्रतिष्ठा का निमंत्रण

अयोध्या राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा और विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार ने आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह का निमंत्रण दिया।
Jan 10, 2024, 6:23 PM IST

स्पीकर ने बरकरार रखी विधायकों की सदस्यता

एकनाथ शिंदे गुट को राहत मिली है। स्पीकर ने बरकरार रखी विधायकों की सदस्यता।
Jan 10, 2024, 6:01 PM IST

उद्धव गुट की दलील में दम नहीं: स्पीकर

स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा कि उद्धव गुट की दलील में दम नहीं है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी का फैसला ही सर्वमान्य होता है। शिंदे को नेता पद से नहीं हटा सकते थे।
Jan 10, 2024, 5:46 PM IST

2018 का संविधान संशोधन रिकॉर्ड में नहीं

स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा, शिवसेना का 1999 का संविधान आधार है। लेकिन, 2018 का संविधान संशोधन रिकॉर्ड में नहीं है। मैं चुनाव आयोग के फैसले के बाहर नहीं जा सकता।
Jan 10, 2024, 5:36 PM IST

चुनाव आयोग ने शिंदे गुट को असली शिवसेना माना- स्पीकर

स्पीकर राहुल नार्वेकर ने कहा, ईसीआई के ​रिकॉर्ड में शिंदे गुट ही असली शिवसेना, चुनाव आयोग ने भी शिंदे गुट को असली शिवसेना माना। मैंने चुनाव आयोग के फैसले को ध्यान में रखा।
Jan 10, 2024, 5:32 PM IST

असली शिवसेना कौन है ये अहम मुद्दा है: स्पीकर

शिवसेना विधायकों की अयोग्यता मामले में स्पीकर राहुल नार्वेकर अपना फैसला सुना रहे हैं। उन्होंने कहा कि असली शिवसेना कौन है ये अहम मुद्दा है।
Jan 10, 2024, 5:16 PM IST

महाराष्ट्र: विधायकों की अयोग्यता पर फैसला सुना रहे स्पीकर

महाराष्ट्र में विधायकों की अयोग्यता पर स्पीकर राहुल नार्वेकर ने फैसला सुनाना शुरू किया।
Jan 10, 2024, 4:52 PM IST

महाराष्ट्र: दोनों गुटों में बढ़ी बेचैनी, कुछ देर में आएगा फैसला

महाराष्ट्र में शिंदे गुटे के विधायकों के अयोग्यता पर फैसला अब कुछ ही देर में आ सकता है। दोनों गुटों में बेचैनी बढ़ती जा रही है। स्पीकर राहुल नार्वेकर ऑनलाइन फैसला पढ़ेंगे।
Jan 10, 2024, 4:38 PM IST

महाराष्ट्र में विधायकों की अयोग्यता पर फैसला

महाराष्ट्र में विधायकों की अयोग्यता पर फैसला कुछ देर में आने वाला है। एकनाथ शिंदे और उद्धव गुट के नेता विधानसभा पहुंच गए हैं।
Jan 10, 2024, 3:54 PM IST

शिवसेना विधायकों की अयोग्यता पर थोड़ी देर में फैसला

शिवसेना विधायकों पर अयोग्यता पर फैसला कुछ देर में आ सकता है। वहीं, शिंदे गुट और उद्धव गुट के दफ्तर के बाहर सुरक्षा बढ़ाई गई है।
Jan 10, 2024, 3:42 PM IST

अनुच्छेद 370 पर फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में पुर्नविचार याचिका दाखिल

सुप्रीम कोर्ट में अनुच्छेद 370 पर फैसले के खिलाफ पु​र्नविचार याचिका दाखिल की गई है। CPI (M) नेता यूसुफ तारिगामी ने ये याचिका दाखिल की है।
Jan 10, 2024, 3:18 PM IST

झारखंड में सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई कार, तीन की मौत

झारखंड के रामगढ़ जिले में खड़े ट्रक में कार के टकराने से हादसा हो गया। जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।
Jan 10, 2024, 3:16 PM IST

परवेज मुशर्रफ की मौत की सजा बरकरार

परवेज मुशर्रफ की मौत की सजा बरकरार, यहां पढ़ें पूरी खबर
Jan 10, 2024, 2:28 PM IST

मणिपुर में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को झटका, रैली की नहीं मिली अनुमति

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बड़ा झटका लगा है। मणिपुर सरकार ने कांग्रेस को रैली के लिए इजाजत नहीं दी है। बता दें कि ये यात्रा 14 जनवरी को मणिपुर की राजधानी इंफाल से शुरू होनी है।
Jan 10, 2024, 1:29 PM IST

विधायक अयोग्यता मामले पर बोले सीएम एकनाथ शिंदे- हमारे पास बहुमत है

विधायक अयोग्यता मामले में फैसले से पहले मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का बयान आया है। उन्होंने कहा कि हमारे पास बहुमत है और 4 बजे बाद इस पर आधिकारिक बयान देंगे।
Jan 10, 2024, 1:11 PM IST

भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है: PM मोदी

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में PM मोदी ने कहा, "भारत विश्व मित्र की भूमिका में आगे बढ़ रहा है। आज भारत ने विश्व को यह भरोसा दिया है कि हम साझा लक्ष्य तय कर सकते हैं, अपने लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं। विश्व कल्याण के लिए भारत की प्रतिबद्धता, भारत की निष्ठा, भारत के प्रयास और भारत का परिश्रम आज की दुनिया को ज्यादा सुरक्षित और समृद्ध बना रहा है।"
Jan 10, 2024, 12:43 PM IST

गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेंगे: अडानी

अडानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी ने गुजरात को बड़ा तोहफा दिया है। वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में अडानी ने कहा कि हम आत्मनिर्भर भारत के लिए हरित आपूर्ति श्रृंखला का विस्तार कर रहे हैं। अगले पांच वर्षों में अडानी समूह गुजरात में 2 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा।
Jan 10, 2024, 11:48 AM IST

तेलंगाना के नामपल्ली स्टेशन पर पटरी से उतरे ट्रेन के तीन डिब्बे, कई घायल

तेलंगाना में नामपल्ली रेलवे स्टेशन पर चारमीनार एक्सप्रेस के तीन डिब्बे पटरी से उतरे गए। हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jan 10, 2024, 10:56 AM IST

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: आरोपी नीलम आजाद की जमानत याचिका पर सुनवाई स्थगित

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: जांच अधिकारी की अनुपलब्धता के कारण आरोपी नीलम आजाद की जमानत याचिका पर सुनवाई 16 जनवरी, 2024 तक के लिए स्थगित कर दी गई।
Jan 10, 2024, 9:58 AM IST

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट

वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गांधीनगर के महात्मा मंदिर कन्वेंशन और प्रदर्शनी केंद्र में चल रही है समिट
Jan 10, 2024, 9:44 AM IST

पीएम मोदी से मिले यूएई के राष्ट्रपति

गुजरात पहुंचे यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, गांधीनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से की मुलाकात
Jan 10, 2024, 9:21 AM IST

बदल जाएगा गाजियाबाद जिले का नाम

गाजियाबाद नगर निगम ने जिले का नाम बदलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। गाजियाबाद के नए नाम के तौर पर गजप्रस्थ, दूधेश्वर नाथ नगर या हरनंदीपुरम का प्रस्ताव आया है।
Jan 10, 2024, 9:17 AM IST

अंडमान में भूकंप

अंडमान द्वीपसमूह में सुबह सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 4.1 मापी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+