'योग्यता के आधार पर हम होंगे पारित', CM शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में फैसला आज
MLA disqualification verdict Maharashtra: महाराष्ट्र की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम हो सकता है। आज शाम महाराष्ट्र विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सहित 16 विधायकों की अयोग्यता मामले में अपना फैसला सुनाएंगे।
सर्वोच्च न्यायालय ने 10 जनवरी तक फैसला सुनाने का निर्देश दिया था। इस मामले की सुनवाई पूरी की जा चुकी है। उम्मीद है कि आज इस मामले में फैसला सुना दिया जाएगा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार राहुल नार्वेकर आज शाम चार बजे अपना फैसला सुनाएंगे। ये फैसला महाराष्ट्र की राजनीति के लिए अहम सबित होगा। हालांकि, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस यह दावा कर रहे हैं कि सरकार स्थिर रहेगी। वहीं, सीएम एकनाथ शिंदे का कहना है कि उनके पास बहुमत है और स्पीकर योग्यता के आधार पर उन्हें पारित करेंगे।
यह भी देखें: कौन है वो BJP विधायक? जिसने अजित पवार की मौजूदगी में पुलिसकर्मी को जड़ा थप्पड़, अब दी बेतुकी सफाई
मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा, "मैं शाम 4 बजे के बाद आधिकारिक बयान दूंगा। मैं सिर्फ इतना कहना चाहता हूं कि हमारे पास बहुमत है। विधानसभा में 67% और लोकसभा में 75%। हमारे पास 13 सांसद और 50 हैं। इस बहुमत के आधार पर, चुनाव आयोग ने हमें मूल शिवसेना के रूप में मान्यता दी है और धनुष-बाण चुनाव चिन्ह आवंटित किया है। हमें उम्मीद है कि स्पीकर हमें योग्यता के आधार पर पारित करेंगे।"
यह भी देखें: शरद पवार गुट के MLA जितेंद्र आव्हाड के खिलाफ केस दर्ज, भगवान राम को बताया था मांसाहारी
फैसले के दिन पहले राहुल नार्वेकर ने मुख्यमंत्री शिंदे से मुलाकात की। इसे लेकर महाराष्ट्र में बवाल शुरू हो गया है। इसे लेकर पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे, शिव सेना नेता संजय राउत और शरद पवार सवाल उठा चुके हैं। वहीं, राहुल नार्वेकर ने भी ठाकरे और पवार के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा, "ऐसा कोई नियम नहीं है कि किसी मामले की सुनवाई करते समय कोई स्पीकर अन्य महत्वपूर्ण काम नहीं कर सकता।"
यह भी देखें: Maharashtra Politics: बचेगी या गिर जाएगी एकनाथ शिंदे-बीजेपी सरकार, महाराष्ट्र में आज क्या होने वाला है?












Click it and Unblock the Notifications