Aaj ki Taja Khabar LIVE: पीएम मोदी भूटान के संसदीय चुनाव में जीत पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी को दी बधाई

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टिप्पणी को लेकर मालदीव में सियासी हंगामा मचा हुआ है और राष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी की जा रही है। देश की राजधानी दिल्ली सहित उत्तर भारत शीतलहर से कांप रहा है और हिमाचल प्रदेश में तापमान माइनस में पहुंच गया है। वहीं, हरियाणा के सोनीपत जिले में कुंडली बॉर्डर के पास बीती रात कार और टैंकर की टक्कर में दिल्ली पुलिस के दो इंस्पेक्टरों की मौत हो गई। उत्तराखंड के देहरादून में एक खाली प्लॉट में क्लोरीन सिलेंडर से गैस रिसने से हड़कंप मच गया है और मौके पर एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं। पढ़िए, देश-दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स।

Breaking News

लाइव अपडेट:-

LIVE Feed
Jan 09, 2024, 11:53 PM IST

पीएम मोदी ने शेरिंग टोबगे को दी बधाई

पीएम मोदी ने भूटान के संसदीय चुनाव में जीत पर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी शेरिंग टोबगे को बधाई दी।
Jan 09, 2024, 10:09 PM IST

फ्लाइट के टॉयलेट में छिपा था 2 करोड़ का सोना

केरल के मलप्पुरम में करीपुर एयरपोर्ट कस्टम ने 2 करोड़ रुपए का सोना बरामद किया है। फ्लाइट के टॉयलेट में छिपाया गया था।
Jan 09, 2024, 8:23 PM IST

'...कोई मतभेद नहीं', INDIA ब्लॉक की बैठक पर पवार गुट

एनसीपी-शरद पवार गुट के नेता डॉ.जितेंद्र अव्हाड का कहना है कि सभी सीटों पर चर्चा हुई और सब कुछ सकारात्मक है। बैठक उम्मीद से ज्यादा सफल रही...हमारे बीच कोई मतभेद नहीं है।
Jan 09, 2024, 7:08 PM IST

​'अखिलेश का निर्देश धर्म पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा'

सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य पर पार्टी विधायक राकेश प्रताप सिंह का कहना है कि मैंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष (अखिलेश यादव) से मुलाकात की है। उन्होंने कहा कि वह अपने (मौर्य के) बयानों पर रोक लगाएं। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भी कहा है निर्देश दिए कि कोई भी धर्म पर कोई टिप्पणी नहीं करेगा।
Jan 09, 2024, 5:55 PM IST

उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, आदेश जारी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को देखते हुए उत्तर प्रदेश में 22 जनवरी को सभी शैक्षणिक संस्थानों में छुट्टी का ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे लेकर आदेश जारी किए हैं।
Jan 09, 2024, 5:20 PM IST

पेपर लीक मामले में एक्शन में CBI, मुंबई समेत कई स्थानों पर छापेमारी

रेलवे द्वारा आयोजित की गई सामान्य विभागीय प्रतियोगी परीक्षा (GDCE) में पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने सूरत, अमरेली, नवसारी, मुंबई और बक्सर सहित लगभग 12 स्थानों पर तलाशी ली है। जिसमें सीबीआई के कुछ संदिग्ध दस्तावेज हाथ लगे हैं।
Jan 09, 2024, 4:12 PM IST

पीएम ने किया वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गांधीनगर में वाइब्रेंट गुजरात वैश्विक शिखर सम्मेलन 2024 में शामिल हुए। उन्होंने वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल ट्रेड शो का शुभारंभ किया।
Jan 09, 2024, 3:59 PM IST

देश में अब तक मिले कोरोना के JN.1 वेरिएंट के 819 केस

भारत में कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी देखने को मिली है। देश में 8 जनवरी 2024 तक 12 राज्यों से JN.1 वेरिएंट के कुल 819 मामले सामने आए हैं।
Jan 09, 2024, 3:29 PM IST

जापान में 6.0 तीव्रता का भूकंप, सुनामी को लेकर क्या है अपडेट?

जापान में फिर आया 6.0 तीव्रता का भूकंप। पूरी खबर में जानिये सुनामी को लेकर क्या है अपडेट
Jan 09, 2024, 3:08 PM IST

नीट-पीजी 2024 परीक्षा 7 जुलाई 2024 को होगी

NEET-PG 2024 परीक्षा अब 7 जुलाई 2024 को होगी। वहीं, NEET-PG 2024 की कट-ऑफ 15 अगस्त को जारी होगी।
Jan 09, 2024, 2:11 PM IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान गिरफ्तार

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को गिरफ्तार कर लिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जीएचक्यू हमले के मामले में रावलपिंडी पुलिस ने इमरान खान को ​गिरफ्तार किया है।
Jan 09, 2024, 1:34 PM IST

दिल्ली के नरेला इलाके में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर

दिल्ली के नरेला इलाके में एक फैक्ट्री में आग लगने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना पर दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं।
Jan 09, 2024, 1:15 PM IST

Ram Mandir: अजमेर से अयोध्‍या जाएगी 8 चपाती मेकिंग मशीन, एक बार में बनेंगी 1200 चपाती

उत्‍तर प्रदेश के अयोध्‍या में भगवान राम के मंदिर 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह होगा, जिसके लिए देशभर से विशेष चीजें भी अयोध्‍या पहुंच रही हैं। ऐसे ही रामभक्‍तों के लिए आठ चपाती मेकिंग मशीनें अजमेर से अयोध्‍या भेजी जा रही हैं।
Jan 09, 2024, 12:33 PM IST

अयोध्या पहुंचे सीएम योगी, राम मंदिर के 'गर्भ गृह' में की पूजा

अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर के 'गर्भ गृह' में पूजा की।
Jan 09, 2024, 12:05 PM IST

पीएम मोदी ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति से की मुलाकात

गुजरात दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्टा के साथ द्विपक्षीय बैठक की है। बता दें कि पीएम गांधीनगर के महात्मा मंदिर में बाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट 2024 का उद्घाटन भी करेंगे।
Jan 09, 2024, 11:52 AM IST

सुल्तान अहमद बिन सुलेयम और पीएम मोदी की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के दौरे पर गुजरात पहुंचे हैं। यहां गांधीनगर में पीएम मोदी ने डीपी वर्ल्ड के सीईओ सुल्तान अहमद बिन सुलेयम से मुलाकात की।
Jan 09, 2024, 11:35 AM IST

क्रिकेटर मोहम्मद शमी को मिला अर्जुन अवॉर्ड, जानिये क्या कहा?

जानिये अर्जुन अवॉर्ड मिलने के बाद क्या बोले क्रिकेटर मोहम्मद शमी?
Jan 09, 2024, 11:07 AM IST

उद्धव गुट के नेता रवींद्र वायकर से जुड़े 7 ठिकानों पर ED की छापेमारी

उद्धव गुट के नेता और विधायक रवींद्र वायकर से जुड़े 7 ठिकानों पर ED की रेड पड़ी है। बताया जा रहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग केस में ED ने यह कार्रवाई की है।
Jan 09, 2024, 10:51 AM IST

पीएम मोदी ने प्रवासी भारतीय दिवस पर शुभकामनाएं दीं

आज देश प्रवासी भारतीय दिवस मना रहा है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि देश की समृद्ध विरासत को संरक्षित करने और वैश्विक संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है।
Jan 09, 2024, 10:41 AM IST

PM मोदी के खिलाफ घटिया टिप्पणी, मालदीव में सियासी भूचाल, राष्ट्रपति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की तैयारी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मालदीव के तीन नेताओं की नौकरी भले ही चल गई हो, लेकिन सियासी भूचाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अब मालदीव के राष्ट्रपति को हटाने की तैयारी शुरू हो गई है।
Jan 09, 2024, 10:01 AM IST

छत्तीसगढ़ में नक्सली साजिश नाकाम

छत्तीसगढ़ में पोटकापल्ली के पास नक्सलियों के लगाए गए 15 किलो आईईडी को सीआरपीएफ ने किया नष्ट, 212 बटालियन सीआरपीएफ और पुलिस के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए लगाया गया था आईईडी
Jan 09, 2024, 9:48 AM IST

देहरादून में क्लोरीन लीकेज, लोगों को हटाया गया

उत्तराखंड में देहरादून के झांजरा इलाके में एक खाली प्लॉट में रखे क्लोरीन सिलेंडर में लीकेज से हड़कंप मच गया है। पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचे गई है और लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा रहा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+