Ram Mandir Bhojanshala Ayodhya: अजमेर से अयोध्‍या जाएगी 8 चपाती मेकिंग मशीन, एक बार में बनेंगी 1200 चपाती

Chapati making for Ram mandir: उत्‍तर प्रदेश के अयोध्‍या में भगवान राम के मंदिर 22 जनवरी 2024 को प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह होगा, जिसके लिए देशभर से विशेष चीजें भी अयोध्‍या पहुंच रही हैं। ऐसे ही रामभक्‍तों के लिए आठ चपाती मेकिंग मशीनें अजमेर से अयोध्‍या भेजी जा रही हैं।

अयोध्‍या भोजनशाला में चपाती बनानी वाली आठ मशीनें अजमेर में तैयार की गई हैं, जिनको राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष व अजमेर उत्‍तर से विधायक वासुदेव देवनानी ने अयोध्‍या के लिए रवाना किया।

chapati making machine

यह भी पढ़ें- अयोध्‍या पहुंच रही 108 फीट लंबी व 3610 KG वजनी अगरबत्ती, महका देगी 50 KM का एरिया

सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने मशीन रखे वाहन को हरी झंडी दिखाकररवाना किया। इस मौके पर वासुदेव देवनानी ने कहा कि अयोध्या में रामभक्तों के लिए मशीनें भेजने से अजमेरवासियों को पुण्य प्राप्त होगा।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि अयोध्‍या में राम मंदिर बनाने के लिए हम 500 साल तक संघर्ष करते रहे। हजारों कारसेवक शहीद हुए। अब 22 जनवरी को राम मंदिर का सपना पूरा होने जा रहा है।

अयोध्‍या में राम मंदिर का निर्माण कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पूरा होने जा रहा है। राम मंदिर का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो गया है। भगवान राम गर्भ गृह में विराजेंगे। यह सभी का सौभाग्य है. धीरे-धीरे पूरा भारत राममय हो रहा है।

वासुदेव देवनानी के अनुसार अजमेर से 8 चपाती मेकिंग अयोध्‍या भेजे जाने के साथ ही वहां पर अजमेर के 50 कार्मिक भी काम कर रहे हैं। यह भी अजमेर वासियों का सौभाग्य है।

मशीन निर्माता राजेश एवं मनीष शर्मा के अनुसार एक मशीन एक बार में 1200 चपाती बनाएगी। उन्‍हें अयोध्या से संत गोपाल दास की ओर से मशीन भिजवाने का आर्डर मिला था। चपाती मेकिंग मशीनें रखी पिकअप को सजाकर पूरे विधि विधान के साथ अयोध्या रवाना किया गया है।

यह भी पढ़ें- Mewaram jain Viral Viedo: पीड़िता ने सब कुछ बता दिया, बोली-'मुझसे जी भर गया तो मेवाराम जैन ने...'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+