Earthquake in Japan: जापान में फिर कांपी धरती, 6.0 की तीव्रता से आया भूकंप, सुनामी को लेकर क्या अपडेट?
एक बार फिर तेज भूकंप के झटके से जापान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने कहा कि मंगलवार को जापान के होंशू के पश्चिमी तट के पास रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6 मापी गई है।
हालांकि, भूकंप के बाद अबतक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं मिली है न ही सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। आपको बता दें कि इस साल की शुरुआत ही जापान के लिए अच्छी नहीं रही। एक जनवरी को देश में खतरनाक भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी दी गई थी।













Click it and Unblock the Notifications