Aaj ki Breaking News LIVE: विपक्षी गठबंधन के सांसदों की कल होगी बैठक, संसद से विजय चौक तक करेंगे मार्च

Aaj ki News in Hindi: लोकसभा में 13 दिसंबर को हुई सुरक्षा चूक के मुद्दे पर संसद के दोनों सदनों में हंगामा जारी है, जिसके चलते अभी तक लोकसभा और राज्यसभा से कुल 141 सांसद सस्पेंड किए जा चुके हैं। वहीं, मंगलवार को टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने उपराष्ट्रपति जगदप धनखड़ की मिमिक्री की और कांग्रेस सांसद ने इस मौके पर वीडियो शूट किया। इस मुद्दे को लेकर अब राजनीति तेज हो गई है। दिल्ली में ठंड का प्रकोप धीरे-धीरे बढ़ने लगा है और शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से पिछले दो दिनों में 10 लोगों की मौत हो चुकी है। देश, दुनिया से जुड़ी हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट्स पढ़िए यहां।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Dec 20, 2023, 10:33 PM IST

बिग बॉस तेलुगु 7 की विजेता पल्लवी प्रशांत गिरफ्तार

तेलंगाना पुलिस ने गैरकानूनी सभा और वाहनों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में बिग बॉस तेलुगु 7 की विजेता पल्लवी प्रशांत को गिरफ्तार किया है।
Dec 20, 2023, 10:00 PM IST

कोरोना को लेकर सरकार चिंतित

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि भारत सरकार भी देश के कई मामलों में सामने आए JN.1 वेरिएंट के मामलों को लेकर चिंतित है। हमारी झारखंड सरकार भी इसे लेकर चिंतित है। हम सब मिलकर ठोस कदम उठाएंगे।
Dec 20, 2023, 9:38 PM IST

ड्रग्स लेने वाले युवाओं की संख्या लगातार बढ़ रही

मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह ने कहा कि मणिपुर एक छोटा राज्य है। जहां 30 लाख लोग रहते हैं। ड्रग्स का सेवन करने वाले युवाओं की संख्या दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। हमने कई ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया है। चूंकि मणिपुर एक प्रवेश द्वार है, इसलिए हम मुख्य भूमि भारत के युवाओं की रक्षा कर रहे हैं। एक प्रवेश द्वार के रूप में, हम स्वर्णिम त्रिकोण म्यांमार, थाईलैंड से सभी नशीली दवाओं की तस्करी को रोक रहे हैं। दवाओं को मुख्य भूमि तक पहुंचने से रोकने में मणिपुर एक बड़ी भूमिका निभा रहा है।
Dec 20, 2023, 9:18 PM IST

बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गईं

तमिलनाडु के थूथुक्कुडी जिले के कुछ हिस्सों में बारिश के कारण सड़कें पानी में डूब गईं।
Dec 20, 2023, 8:15 PM IST

आलाकमान तय करेगी रणनीति

एआईसीसी मुख्यालय में बैठक के बाद कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि रणनीति हमारे आलाकमान द्वारा तय की जाएगी। हमारे विचारों को लिया गया है।
Dec 20, 2023, 7:04 PM IST

राज्यसभा से कर संग्रह विधेयक 2023 पारित

राज्यसभा ने सीमा शुल्क या उत्पाद शुल्क लगाने या बढ़ाने से संबंधित विधेयकों में सीमित अवधि के प्रावधानों को तत्काल प्रभाव से लागू करने के लिए अनंतिम कर संग्रह विधेयक 2023 पारित किया। यह विधेयक कल 19 दिसंबर को लोकसभा से पारित हो गया।
Dec 20, 2023, 6:01 PM IST

संसद से विजय चौक तक मार्च

इंडिया गठबंधन के फ्लोर लीडर्स की कल सुबह राज्यसभा के नेता प्रतिपक्ष के कार्यालय में बैठक होगी। विपक्षी सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर गठबंधन के सांसद संसद से विजय चौक तक मार्च करेंगे।
Dec 20, 2023, 5:32 PM IST

पीएम मोदी ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 के ग्रैंड फिनाले में युवा इनोवेटर्स के साथ बातचीत की

पीएम मोदी ने स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2023 के ग्रैंड फिनाले में युवा इनोवेटर्स के साथ बातचीत की। जटिल चुनौतियों का समाधान करने की उनकी समस्या-समाधान क्षमता और सरलता उल्लेखनीय है।
Dec 20, 2023, 3:29 PM IST

जाट समाज का विरोध प्रदर्शन

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की मिमिक्री के खिलाफ सड़क पर उतरे जाट समाज के लोग, कांग्रेस दफ्तर के सामने किया विरोध प्रदर्शन
Dec 20, 2023, 2:35 PM IST

जंतर मंतर पर कांग्रेस का प्रदर्शन

बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने किया विरोध प्रदर्शन, पुलिस ने इलाके में लागू की धारा 144
Dec 20, 2023, 12:07 PM IST

मिमिक्री विवाद पर ममता बनर्जी का बयान

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी के मिमिक्री विवाद पर बोलीं मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, ''मेरा संसदीय दल इसका जवाब देगा, इस बारे में जवाब देने के लिए वो काफी हैं'
Dec 20, 2023, 11:08 AM IST

संसद में विरोध प्रदर्शन

संसद परिसर में गांधी प्रतिमा के सामने 141 सांसदों के निलंबन के मुद्दे पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और सोनिया गांधी हुईं शामिल
Dec 20, 2023, 11:06 AM IST

संसद पहुंचीं ममता बनर्जी

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी संसद पहुंचीं, पार्टी के 10 निलंबित सांसदों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगी मुलाकात।
Dec 20, 2023, 11:03 AM IST

केरल में मिले 292 नए कोरोना केस

देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले, केरल में पिछले 24 घंटों के भीतर मिले 292 नए केस और 3 लोगों की मौत, एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2041
Dec 20, 2023, 9:49 AM IST

महाराष्ट्र: शख्स ने की पत्नी और ससुर की हत्या

महाराष्ट्र में यवतमाल जिले के कलंब में एक शख्स ने की अपनी पत्नी और ससुर सहित चार लोगों की हत्या, आरोपी गोविंद पवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया।
Dec 20, 2023, 8:49 AM IST

कांग्रेस संसदीय दल की बैठक

विपक्षी गठंबधन 'इंडिया' की बैठक के बाद आज संसद भवन में संविधान सदन के सेंट्रल हॉल में कांग्रेस संसदीय दल की आम बैठक होने जा रही है।
Dec 20, 2023, 8:41 AM IST

तमिलनाडु में भारी बारिश, 10 लोगों की मौत

तमिलनाडु में लगातार हो रही भारी बारिश लोगों पर कहर बनकर टूट रही है। राज्य की मुख्य सचिव शिव दास मीना के मुताबिक, पिछले दो दिनों के भीतर तमिलनाडु में 10 लोगों की मौत हो चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+