Breaking News LIVE: जम्मू-कश्मीर दौरे पर कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, पुंछ के लोगों से कर सकते हैं बात

Aaj ki News in Hindi: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर में ठंड के साथ ही आज घना कोहरा देखने को मिल रहा है। कोहरे की वजह से दिल्ली हवाईअड्डे पर आने-जाने वालीं करीब 30 फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। वहीं, समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान देते हुए कहा है कि हिंदू धर्म एक धोखा है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने चेतावनी देते हुए कहा है कि जब तक वो हमास के खिलाफ जीत हासिल नहीं कर लेंगे, रुकने वाले नहीं हैं। पढ़िए, देश-दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स।

Aaj ki Taja Khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Dec 26, 2023, 11:00 PM IST

जम्मू-कश्मीर दौरे पर कल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

27 दिसंबर को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जम्मू-कश्मीर दौरे पर जाएंगे। इस दौरान वो पुंछ और राजौरी भी जा सकते हैं और वहां के लोगों से बातचीत भी कर सकते हैं।
Dec 26, 2023, 9:10 PM IST

दिल्ली में 16 साल के लड़के की चाकू से गोदकर हत्या

दिल्ली के तिमारपुर पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत 16 साल के लड़के की 4 लोगों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, घटना पुराने विवाद का नतीजा लग रही है। सभी आरोपियों की पहचान हो गई। आगे की जांच जारी है।
Dec 26, 2023, 8:25 PM IST

दिल्ली में इजरायल एंबेसी के पास हुआ धमाका

दिल्ली में इजराइल दूतावास के नजदीक धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि धमाका शाम करीब 5:10 बजे के आसपास हुआ। मौके पर स्पेशल सेल की टीम तैनात है।
Dec 26, 2023, 6:02 PM IST

'...मास्क पहनें', कोरोना के प्रसार पर CSIR पूर्व डीजी

कोविड के जेएन.1 वेरिएंट के खिलाफ सावधानियों पर, सीएसआईआर के पूर्व महानिदेशक शेखर सी मांडे ने कहा कि लोगों को शारीरिक दूरी का पालन करना चाहिए और सार्वजनिक रूप से मास्क भी पहनना चाहिए।
Dec 26, 2023, 5:01 PM IST

मध्य प्रदेश में बबीहा पुल के पास कार नदी में गिरी

मध्य प्रदेश के मंडला के बबीहा पुल के पास एक कार नदी में गिर गई। दो लोगों को बचा लिया गया है। अन्य दो लोगों को बचाने के लिए बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
Dec 26, 2023, 2:40 PM IST

'संवैधानिक पदों का अपमान करना कांग्रेस और INDIA गठबंधन का DNA'

बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने मंगलवार को कांग्रेस पर तंज कसा। कहा कि अब यह निर्णायक रूप से स्थापित हो गया है कि संवैधानिक पदों का अपमान करना कांग्रेस पार्टी और पूरे INDIA गठबंधन का डीएनए है। सबसे पहले, यह कल्याण बनर्जी थे जिन्होंने संसद की सीढ़ियों पर भारत के उपराष्ट्रपति का मजाक उड़ाया था। राहुल गांधी सिर्फ रिकॉर्ड नहीं कर रहे थे। वह उन्हें प्रोत्साहित कर रहे थे और उनके पूरे पोस्चर शेमिंग और बॉडी शेमिंग में लगे हुए थे... और अब हरियाणा कांग्रेस प्रमुख उदय भान ने जो बयान दिया है... यह सिर्फ जाट समुदाय का अपमान नहीं है, लेकिन यह सभी भारतीयों का अपमान है। क्योंकि बार-बार संवैधानिक पद का अपमान करना कांग्रेस पार्टी की आदत बन गई है।
Dec 26, 2023, 1:12 PM IST

कोरोना के नए वैरिएंट के कितने केस?

कोरोना वायरस के नए वैरिंएट ने बढ़ाई चिंता, 25 दिसंबर तक देश में JN.1 कोविड वैरिएंट के 69 मरीज मिले।
Dec 26, 2023, 11:57 AM IST

'धार्मिक कार्यक्रम को राजनीति से जोड़ रही भाजपा'

अयोध्या में राम मंदिर के 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल नहीं होगी सीपीआई (एम), वृंदा करात ने कहा- 'हम धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हैं लेकिन वे लोग एक धार्मिक कार्यक्रम को राजनीति से जोड़ रहे हैं'
Dec 26, 2023, 11:28 AM IST

शिवराज सिंह से मिले सीएम मोहन यादव

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवराज सिंह चौहान से की मुलाकात
Dec 26, 2023, 9:25 AM IST

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान

समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म कोई धर्म नहीं है, बल्कि कुछ लोगों के लिए धंधा है।
Dec 26, 2023, 9:19 AM IST

दिल्ली एयरपोर्ट पर 30 फ्लाइट्स लेट

दिल्ली एनसीआर में आज ठंड के साथ घना कोहरा, कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट पर आने-जाने वालीं करीब 30 फ्लाइट्स लेट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+