Aaj ki Taja Khabar LIVE: 22 जनवरी को मध्य प्रदेश में रहेगा आधे दिन का अवकाश

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के सोलापुर में पीएम आवास योजना के तहत देश की सबसे बड़ी सोसायटी का लोकार्पण किया। वहीं, लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह में रामलला की प्रतिमा स्थापित हो गई है और अब हर किसी को 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा का इंतजार है। वहीं, दिल्ली सहित उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है और लोग ठंड से कांप रहे हैं। ठंड के साथ दिल्ली में कोहरे का भी असर है, जिसके चलते ट्रेन और हवाई सेवाएं प्रभावित हैं। देश, दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स पढ़ें यहां।

breaking news

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Jan 19, 2024, 10:15 PM IST
राजस्थान

राजस्थान

अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर, राजस्थान सरकार ने 22 जनवरी को राज्य के सभी बूचड़खानों और मांस और मछली की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी किया है: राजस्थान सरकार
Jan 19, 2024, 10:14 PM IST

22 जनवरी को मध्य प्रदेश में रहेगा आधे दिन का अवकाश

अयोध्या राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर, मध्य प्रदेश सरकार ने 22 जनवरी को राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों के लिए आधे दिन(दोपहर 2:30 बजे तक) के अवकाश की घोषणा की है: मध्य प्रदेश सरकार
Jan 19, 2024, 10:11 PM IST

"ED, NDA का सक्रिय हिस्सा है...''

मुंबई: शिवसेना (UBT) विधायक आदित्य ठाकरे ने कहा, "ED, NDA का सक्रिय हिस्सा है... महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष के फैसले ने भाजपा की साजिश को उजागर कर दिया है इसलिए उन्होंने (ED) कार्रवाई शुरू कर दी है। सूरज चव्हाण को गिरफ्तार कर लिया गया है, किशोरी पेडनेकर और राजन साल्वी जैसे नेताओं पर दबाव डाला जा रहा है, उन्हें भाजपा में शामिल होने के ऑफर मिलते रहते हैं... लेकिन ये लोग बहादुर हैं और इनके पास छिपाने के लिए कुछ नहीं है। जिनके पास छिपाने के लिए कुछ है वे वॉशिंग मशीन में चले जाएं...''।
Jan 19, 2024, 10:02 PM IST
दिल्ली

दिल्ली का जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर 22 जनवरी को आधे दिन (दोपहर 2:30 बजे तक) का अवकाश रहेगा।
Jan 19, 2024, 6:30 PM IST

खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का आगाज

तमिलनाडु: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 का उद्घाटन करने चेन्नई पहुंचे। इस दौरान तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने कहा, "मैं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के शुभारंभ के लिए प्रधानमंत्री का स्वागत करता हूं। यह एक सपना सच होने का क्षण है, क्योंकि तमिलनाडु खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के छठे संस्करण की मेजबानी कर रहा है।"
Jan 19, 2024, 5:39 PM IST

अमृत 2.0 योजना का उद्घाटन

महाराष्ट्र: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत 2.0 योजना का उद्घाटन किया।
Jan 19, 2024, 4:47 PM IST

राम मंदिर को लेकर बोले सीएम योगी

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने अयोध्या में दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को सभी सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारी की है। लखनऊ से आने वाले भक्तों के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर भी बनाया गया है।
Jan 19, 2024, 4:30 PM IST

यूपी में सपा और RLD के बीच डील फाइनल, जानें कितनी सीटों पर लड़ेगी रालोद?

आगामी लोकसभा चुनावों के लिए उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच गठबंधन का ऐलान कर दिया गया है। दोनों दल यूपी की 80 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
Jan 19, 2024, 3:57 PM IST

हरियाणा में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में 22 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का ऐलान किया है। इस दौरान दोपहर 2:30 बजे तक हरियाणा राज्य के सभी राज्य सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
Jan 19, 2024, 3:20 PM IST

क्या अयोध्या में लगे हैं राम से भी बड़े पीएम मोदी के पोस्टर?

राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों के बीच एक विवाद खड़ा हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जो पोस्टर लगाए गए हैं, वो साइज में भगवान राम के पोस्टर से भी बड़े हैं।
Jan 19, 2024, 3:16 PM IST

DRDO मेटकाफ हाउस बिल्डिंग में लगी आग

दिल्ली में DRDO मेटकाफ हाउस बिल्डिंग की छठी मंजिल पर आग लग गई। दमकल की 18 गाड़ियों ने आग पर काबू पा लिया है। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Jan 19, 2024, 2:43 PM IST

बेंगलुरु में निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत

कर्नाटक: बेंगलुरु के अनेकल इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत गिरने से दो मजदूरों की मौत हो गई और 6 घायल हो गए।
Jan 19, 2024, 2:06 PM IST

रामलला प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जारी

अयोध्या: श्री राम जन्मभूमि में 'प्राण प्रतिष्ठा' से पहले राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर है।
Jan 19, 2024, 1:39 PM IST

बिलकिस बानो केस के दोषियों को करना होगा सरेंडर

सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले में दोषियों की मोहलत वाली याचिका को खारिज कर दिया है। दोषियों को 21 जनवरी से पहले पुलिस अधिकारियों के समक्ष सरेंडर करना होगा।
Jan 19, 2024, 12:59 PM IST

सामने आई रामलला की पहली झलक

सामने आई अयोध्या में राम मंदिर के गर्भगृह के अंदर भगवान राम की मूर्ति की झलक।
Jan 19, 2024, 12:54 PM IST

पीएम मोदी ने सोलापुर में सभा को संबोधित किया

पीएम मोदी ने सोलापुर में सभा को संबोधित करते हुए कहा, "गरीबों के नाम पर योजनाएं तो बनाई जाती थीं, लेकिन उनका लाभ गरीबों को नहीं मिलता था। गरीब के हक का पैसा बिचौलिये लूट खाते थे। पहले की सरकारों की नीति, नीयत और निष्ठा कठघरे में थी। हमारी नीयत साफ है और नीति गरीबों को सशक्त करने की है।"
Jan 19, 2024, 12:21 PM IST

महुआ मोइत्रा ने खाली किया अपना सरकारी बंगला

संसद से निलंबन के बाद टीएमसी नेता महुआ मोइत्रा ने नई दिल्ली स्थित अपना सरकारी बंगला खाली कर दिया है। बता दें कि इस सप्ताह की शुरुआत में बंगला खाली करने का नोटिस मिला था।
Jan 19, 2024, 11:37 AM IST

कांग्रेस नेता और बीजापुर विधायक सीजे चावड़ा ने दिया इस्तीफा

गुजरात: विजापुर से कांग्रेस विधायक सीजे चावड़ा ने गांधीनगर में अपने आवास पर गुजरात विधानसभा अध्यक्ष शंकर चौधरी को अपना इस्तीफा सौंपा।
Jan 19, 2024, 11:29 AM IST

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने अयोध्या प्राण प्रतिष्ठा को देखते हुए मौसम अपडेट की पल पल जानकारी के लिए विशेष वेबपेज लॉन्च किया है। जिस पर अयोध्या के मौसम की लगातार जानकारी मिल सकेगी।
Jan 19, 2024, 11:03 AM IST

राम मंदिर समारोह पर बोले अधीर रंजन चौधरी

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकराने पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि अगर राम मंदिर समोराह में नहीं जाने पर हम हिंदू विरोधी हो गए तो शंकराचार्यों को क्या कहा जाएगा? क्या देश में केवल पीएम मोदी ही हिंदू बचे हैं?
Jan 19, 2024, 10:38 AM IST

दिल्ली-NCR में हाड़कंपाने वाली ठंड, ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट

दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत हाड़कंपाने वाली सर्दी की मार सह रहा है, घने कोहरे ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है तो वहीं लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Jan 19, 2024, 10:32 AM IST

सुनहरी मस्जिद मामले में सुनवाई आज

सुनहरी मस्जिद मामले में दायर याचिका पर आज दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।
Jan 19, 2024, 8:43 AM IST

भारत जोड़ो न्याय यात्रा में केस दर्ज

कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में पहले से तय रूट का पालन ना करने का आरोप, जोरहाट पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए यात्रा में शामिल कुछ लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
Jan 19, 2024, 8:40 AM IST

वडोदरा नाव हादसे में 18 लोगों पर केस दर्ज

गुजरात के वडोदरा में नाव पलटने की वजह से 12 छात्रों और 2 शिक्षकों की मौत, पुलिस ने मामले में 18 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस
Jan 19, 2024, 8:35 AM IST

अलग कामतापुर राज्य की मांग

अलग कामतापुर राज्य की मांग को लेकर पश्चिम बंगाल में ऑल कामतापुर स्टूडेंट्स यूनियन ने किया विरोध प्रदर्शन, जलपाईगुड़ी में बेटगरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे लाइन को किया ब्लॉक

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+