Aaj Ka Mausam Delhi: दिल्ली-NCR में हाड़कंपाने वाली ठंड, ट्रेनें-फ्लाइट्स लेट, IMD ने बढ़ाई टेंशन
Delhi Weather News in Hindi: दिल्ली समेत पूरा उत्तर भारत हाड़कंपाने वाली सर्दी की मार सह रहा है, घने कोहरे ने लोगों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है तो वहीं लोगों को आने-जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

दिल्ली में आज भी कई ट्रेनें और फ्लाइट्स अपने निर्धारित वक्त से काफी लेट चल रही हैं, जिसकी वजह से यात्रियों को काफी परेशानी हो रही है। कोहरे के लिए आज भी दिल्ली में येलो अलर्ट जारी है।
ठंड का प्रकोप बदस्तूर जारी है
आमतौर पर मकर संक्रांन्ति के बाद से मौसम में बदलाव हो जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ है, ठंड का प्रकोप बदस्तूर जारी है तो वहीं दूसरी ओर आज भी दिल्ली और आस-पास के इलाकों में हल्की बारिश की आशंका बनी हुई है। एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य है, जिसकी वजह से कई फ्लाइट्स को डायवर्ट भी किया गया है।
मौसम विभाग ने अपने ताजा अपडेट में कहा है कि आज सुबह से दिल्ली में शीतलहर भी चल रही है तो वहीं आज दिल्ली में न्यूनतम तापमान 5°C ही रिकार्ड किया गया है।
मौसम विभाग ने बताई सर्दी की वजह
अगले तीन दिनों में मौसम का यही हाल होने वाला है क्योंकि हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर में बर्फबारी हो रही है और इसलिए मैदानी इलाकों में सर्दी कम होने का नाम नहीं ले रही है। हालांकि आईएमडी को उम्मीद है कि अगले हफ्ते से मौसम में बदलाव होगा।
लोगों की टेंशन को बढ़ा दिया
लेकिन सभी लोगों को इस वक्त खुद का ख्याल रखें और जो एडवाइजरी जारी की गई है उसे अनुशासन के साथ पालन करें। फिलहाल मौसम विभाग के इस अपडेट ने लोगों की टेंशन को बढ़ा दिया है।
दिल्ली-एनसीआर में हवा आज भी जहरीली
भयंकर सर्दी के बीच दिल्ली-एनसीआर में आज AQI 300 से ऊपर ही है। The Central Pollution Control Board के मुताबिक आज सुबह दिल्ली के AQI की स्थिति निम्नलिखित थी...
- पंजाबी बाग, दिल्ली - डीपीसीसी पीतम पुरा 319 AQI
- पूसा, दिल्ली - आईएमडी पश्चिमी दिल्ली 346 AQI
- शादीपुर, दिल्ली -पश्चिमी दिल्ली 348 AQI
- मुंडका, दिल्ली - भीम नगर 351 AQI
- परपड़गंज, दिल्ली -319 AQI
- अशोक विहार, दिल्ली - डीपीसीसी 321 AQI
- लोधी रोड, दिल्ली -338 AQI
- आनंज विहार-348 AQ
यह भी जानिए
- 0 से 50 के बीच AQI 'अच्छा',
- 51 से 100 के बीच 'संतोषजनक',
- 101 से 200 के बीच 'मध्यम',
- 201 से 300 के बीच 'खराब',
- 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब'
- 401 से 500 के बीच 'गंभीर'
जहां दिल्ली का ये हाल है, वहीं दूसरी ओर कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल में मौसम ड्राई तो वहीं दूसरी ओर पंजाब,हरियाणा, यूपी, बिहार, एमपी, छत्तीसगढ़ में कोहरे और शीतलहर का अलर्ट जारी है तो वहीं हिमाचल, उत्तराखंड और कश्मीर आज भी कड़ाके की ठंड पड़ेगी, कई स्थानों पर येलो अलर्ट जारी है।












Click it and Unblock the Notifications