PM Modi poster: क्या अयोध्या में लगे हैं भगवान राम से भी बड़े पीएम मोदी के पोस्टर? खुल गई सच्चाई

PM Modi poster in Ayodhya: राम मंदिर में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और अब अयोध्या नगरी को भगवान राम के स्वागत के लिए सजाया जा रहा है।

इस बीच, एक विवाद भी खड़ा हो गया है। दरअसल सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जो पोस्टर लगाए गए हैं, वो साइज में भगवान राम के पोस्टर से भी बड़े हैं।

PM Modi poster in Ayodhya

सोशल मीडिया पर किया गया ये दावा
पहले आपको बताते हैं कि ये विवाद क्या है? सोशल मीडिया पर कुछ लोग अयोध्या में जगह-जगह लगे पीएम मोदी और भगवान राम के पोस्टर की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा जा रहा है कि प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को भाजपा राजनीतिक कार्यक्रम बना रही है और इसलिए पीएम मोदी के पोस्टर साइज में भगवान राम से भी बड़े लगाए गए हैं।

क्या वाकई ऐसा है कि अयोध्या में लगे पीएम मोदी के पोस्टर साइज में भगवान राम के पोस्टर से भी बड़े हैं? सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है, उसमें कितनी सच्चाई है? क्या वास्तव में राजनीति के तहत पीएम मोदी के पोस्टर बड़े लगाए गए हैं? आइए जानते हैं कि क्या है सच्चाई?

क्या है पोस्टर के साइज की सच्चाई
'यूपी तक' की एक ग्राउंड रिपोर्ट के मुताबिक, अयोध्या में लगाए जा रहे पीएम मोदी और भगवान राम के पोस्टर साइज में बराबर हैं। मतलब, कोई पोस्टर छोटा या बड़ा नहीं है। इसकी पुष्टि खुद इन पोस्टरों को तैयार करने वाले कारीगरों ने की है। कारीगरों ने वो सभी पोस्टर भी दिखाए, जो पूरी अयोध्या में लगाए जा रहे हैं। इसका मतलब है कि सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावों में सच्चाई नहीं है।

सोशल मीडिया पर चल रहे कई फर्जी दावे
आपको बता दें कि इससे पहले सोशल मीडिया पर ही ये दावा भी किया गया था कि अयोध्या में जो राम मंदिर बनाया गया है, वो उस जगह से तीन किलोमीटर दूर है, जहां बाबरी मस्जिद गिराई गई थी। इस दावे में गूगल मैप का एक स्क्रीन शॉट भी शेयर किया गया था और दोनों जगहों को मार्क करके दिखाया गया था। हालांकि जब इस दावे की पड़ताल की गई तो ऑल्ट न्यूज के फैक्ट चेक में ये झूठा पाया गया। गूगल मैप के स्क्रीन शॉट में जिस जगह को बाबरी मस्जिद बताया गया, दरअसल वो अयोध्या में बना राम जानकी बिड़ला मंदिर है।

Fact Check

दावा

दावा किया जा रहा है कि अयोध्या में भगवान राम से भी बड़े पोस्टर पीएम मोदी के हैं।

नतीजा

सोशल मीडिया पर चल रहे इस दावे में सच्चाई नहीं और दोनों पोस्टर साइज में बराबर हैं।

Rating

Misleading
फैक्ट चेक करने के लिए हमें [email protected] पर मेल करें
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+