Breaking News LIVE: श्रीनगर में आतंकियों ने ली अमृतसर के शख्स की जान, एक गंभीर घायल

Breaking News Live Updates: आज पीएम नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद राज्यसभा में अंतरिम बजट 2024-25 पर चर्चा होगी। वहीं बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की।

Breaking News Live

तो वहीं पूरे उत्तर भारत में मौसम का हाल काफी खराब है। फरवरी के सात दिन बीत जाने के बाद भी कई जगहों पर कोहरे का कोहराम जारी है। मौसम विभाग ने आज भी कई जगहों पर अलर्ट जारी किया हुआ है। पढ़ें देश दुनिया की तमाम खबरें इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज की रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Feb 07, 2024, 11:00 PM IST

फाइनेंस बिल लोकसभा में पास

फाइनेंस बिल 2024 को लोकसभा में पास कर दिया गया है
Feb 07, 2024, 9:55 PM IST

श्रीनगर स्थित घर में लगी भीषण आग

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर स्थित में भीषण आग लग गई है, यहां बाग ए मेहताब इलाके में स्थित घर में आग लगी है।
Feb 07, 2024, 9:06 PM IST

8 लाख का इनामी नक्सली चंदना उर्फ सत्यम का मिला शव

छत्तीसगढ़: सीआरपीएफ और बस्तर फाइटर्स के साथ मुठभेड़ के बाद दंतेवाड़ा में 8 लाख रुपये के इनामी नक्सली चंदना उर्फ सत्यम का शव मिला। सर्च ऑपरेशन जारी है।
Feb 07, 2024, 9:05 PM IST

घायल जवान का रांची में इलाज जारी

झारखंड: चतरा में आज शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को इलाज के लिए विमान से रांची ले जाया गया है।
Feb 07, 2024, 9:04 PM IST

सोनिया गांधी से मिले डीके शिवकुमार

कर्नाटक के डिप्टी सीएम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने आज दिल्ली में कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की।
Feb 07, 2024, 8:12 PM IST

श्रीनगर में आतंकियों ने ली अमृतसर के शख्स की जान, एक गंभीर घायल

जम्मू एवं कश्मीर: श्रीनगर के शहीद गुंज में आतंकवादियों ने एक गैर स्थानीय नागरिक अमृतपाल सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। एक और व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे चिकित्सा के लिए ले जाया गया। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है.
Feb 07, 2024, 8:06 PM IST

एक राष्ट्र एक चुनाव पर चर्चा

एक राष्ट्र एक चुनाव पर उच्च स्तरीय समिति (एचएलसी) के अध्यक्ष, पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और इसके सदस्य गुलाम नबी आज़ाद, डॉ एन के सिंह और संजय कोठारी ने राजनीतिक दलों के साथ परामर्श के हिस्से के रूप में सीपीआई महासचिव डी राजा से मुलाकात की। उन्होंने समिति के समक्ष अपने विचार प्रस्तुत किये।
Feb 07, 2024, 7:29 PM IST

पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो जवानों की गई जान

झारखंड: चतरा में आज शाम पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की जान चली गयी, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को बेहतर चिकित्सा के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया गया है। तलाशी अभियान जारी है। झारखंड पुलिस ने दी जानकारी
Feb 07, 2024, 7:28 PM IST

'अब हम इधर ही रहेंगे', PM से मुलाकात के बाद नीतीश

दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, "हमारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात हो गई। हम लोग जो पहले भी साथ में थे, बीच में 2 बार इधर-उधर हो गए लेकिन अब हम इधर ही रहेंगे।"
Feb 07, 2024, 7:02 PM IST

यूसीसी बिल पास होने के बाद क्या बोेल सीएम धामी

देहरादून: समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक सदन में पारित होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, "आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है। राज्य में काफी दिनों से कमेटी इसपर काम कर रही थी... समान नागरिक संहिता का विधेयक आज पारित हो गया है। जल्द ही ये राष्ट्रपति के पास जाएगा। राष्ट्रपति के पास से आने के बाद इस विधेयक को राज्य में लागू करने के लिए जो भी औपचारिकताएं होंगी हम उसे पूरा करेंगे।"
Feb 07, 2024, 7:01 PM IST

सीएम धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत

देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा में समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक पारित होने पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।
Feb 07, 2024, 6:36 PM IST

शरद पवार को पार्टी का नया नाम मिला

शरद पवार को उनकी पार्टी का नया नाम मिला: "राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी - शरदचंद्र पवार"। कल चुनाव आयोग ने अजित पवार को एनसीपी का नाम और चुनाव चिह्न दे दिया।
Feb 07, 2024, 6:34 PM IST

विधानसभा के विधायकों ने जश्न मनाया

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा पेश समान नागरिक संहिता 2024 विधेयक आज सदन में पारित होने पर उत्तराखंड विधानसभा के विधायकों ने जश्न मनाया और मिठाइयां बांटीं।
Feb 07, 2024, 6:19 PM IST

उत्तराखंड विधानसभा में यूसीसी बिल पास

उत्तराखंड: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली राज्य सरकार द्वारा पेश किया गया समान नागरिक संहिता उत्तराखंड 2024 विधेयक सदन में पारित हो गया। विधानसभा में यूसीसी बिल पास होने के बाद उत्तराखंड समान नागरिक संहिता लागू करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है।
Feb 07, 2024, 5:58 PM IST

महिलाओं ने जश्न मनाया

देहरादून, उत्तराखंड: UCC को उत्तराखंड विधान सभा में पेश किए जाने के बाद महिलाओं के समूह ने विधानसभा के बाहर जश्न मनाया।
Feb 07, 2024, 5:27 PM IST

घायलों से एमपी सीएम की मुलाकात

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरदा पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की घटना में घायलों से मुलाकात की। सीएम ने कहा कि, "मैं हरदा अग्निकांड में घायल हुए लोगों से मिलने आया था। हमने घायलों को सरकार की ओर से वित्तीय सहायता भी प्रदान की। जो लोग जिम्मेदार पाए जाएंगे उनके खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी।"
Feb 07, 2024, 5:12 PM IST

पीएम मोदी से सीएम नीतीश कुमार की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। नीतीश कुमार के एनडीए गठबंधन में शामिल होने के बाद दोनों की यह पहली मुलाकाल है।
Feb 07, 2024, 4:46 PM IST

कोर्ट द्वारा केजरीवाल को समन, शहजाद पूनावाला ने कहा-केजरीवाल, कानून से बच नहीं सकते

ईडी की शिकायत पर 17 फरवरी को दिल्ली की अदालत द्वारा सीएम अरविंद केजरीवाल को समन भेजे जाने पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, कानून से बच नहीं सकते। नैतिक आधार पर, आपको इस्तीफा दे देना चाहिए क्योंकि आपने अपनी प्रतिबद्धता बदल दी है।
Feb 07, 2024, 3:50 PM IST

आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर छापेमारी

देहरादून में आईएफएस अधिकारी सुशांत पटनायक के घर पर ईडी ने छापेमारी की है। ईडी ने नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई है।
Feb 07, 2024, 2:54 PM IST

तमिलनाडु में घर निर्माण के दौरान हादसा, 6 मजदूरों की मौत

तमिलनाडु में ऊटी के पास लवडेल में घर निर्माण कार्य के दौरान छह निर्माण श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस का कहना है, "गंभीर रूप से घायल दो श्रमिकों को ऊटी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, एक श्रमिक मलबे में लापता है, बचाव कार्य जारी है।"
Feb 07, 2024, 2:14 PM IST

राज्यसभा में पीएम मोदी का संबोधन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया।
Feb 07, 2024, 2:13 PM IST

राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देंगे।
Feb 07, 2024, 1:01 PM IST

हरदा के पीड़ितों से मिले जीतू पटवारी

हरदा की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के पीड़ितों से अस्पताल में मिलने पहुंचे मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी
Feb 07, 2024, 12:22 PM IST

वेदव्यास मंदिर में की राहुल ने पूजा

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान ओडिशा में आज राहुल गांधी, सुंदरगढ़ के राउरकेला में वेदव्यास मंदिर में की पूजा अर्चना
Feb 07, 2024, 11:51 AM IST

राज्यसभा में भड़के खड़गे

राज्यसभा में रिकॉर्ड से हटाए गए नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के कुछ हिस्से, खड़गे ने सभापति के सामने जताई आपत्ति
Feb 07, 2024, 11:23 AM IST

केंद्र के खिलाफ कर्नाटक कांग्रेस का हल्ला बोल

दिल्ली में केंद्र सरकार के खिलाफ आज कर्नाटक कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, धरने में शामिल हुए कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया
Feb 07, 2024, 11:05 AM IST

दिल्ली के रवाना हुए नीतीश

पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, दिल्ली में पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात करेंगे नीतीश कुमार
Feb 07, 2024, 9:09 AM IST

'धन्यवाद प्रस्ताव'

पीएम मोदी आज राज्यसभा में 'धन्यवाद प्रस्ताव' पर जवाब देंगे।
Feb 07, 2024, 8:56 AM IST

Aaj ki Taza Khabar: सोने के भाव से लेकर किसानों के दिल्ली कूच तक

सोने के भाव से लेकर किसानों के दिल्ली कूच तक , जानिए यहां विस्तार से।
Feb 07, 2024, 8:55 AM IST

किसानों का विरोध प्रदर्शन

दिल्ली एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज (07 फरवरी) को किसानों का विरोध प्रदर्शन है। इसके मद्देनजर गौतम बुद्ध नगर पुलिस प्रशासन ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 7 और 8 फरवरी के लिए धारा 144 लागू कर दी है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+