Aaj ki Taja Khabar: दिल्ली सरकार ने दो डॉक्टर को बर्खास्त और दो को किया सस्पेंड, लापरवाही से गई युवक की जान

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर और कोहरे से यातायात प्रभावित है। जिसके चलते कई ट्रेनें और फ्लाइट्स में देरी चल रही हैं। वहीं, देशभर में आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है और बड़ी संख्या में लोगों ने गंगा नदी में आस्था की डुबकी लगाई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'पीएम-जनमन' के अंतर्गत पीएम आवास योजना-ग्रामीण के 1 लाख लाभार्थियों को पहली किस्त जारी कर दी। ताइवन की संसद में चीन समर्थित पार्टी को बहुमत मिल गया है। देश, दुनिया, खेल और कारोबार सहित हर बड़ी खबर के लाइव अपडेट पढ़िए यहां।

breaking news

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Jan 15, 2024, 11:21 PM IST

दो डॉक्टर बर्खास्त-दो सस्पेंड

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 4 डॉक्टरों के खिलाफ तत्काल और कड़ी कार्रवाई के स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। जिन्होंने एक मरीज को चिकित्सा सहायता देने से इनकार कर दिया था, जिसकी मृत्यु हो गई। संबंधित प्राधिकारी ने जीटीबी अस्पताल से एक डॉक्टर और एलएनजेपी अस्पताल से एक डॉक्टर को बर्खास्त करने के साथ-साथ प्रत्येक अस्पताल से एक डॉक्टर को निलंबित करने का प्रस्ताव दिया था। सीएम ने इन जवाबदेह अधिकारियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई से संबंधित प्रस्ताव एलजी की मंजूरी के लिए भेजा।
Jan 15, 2024, 8:40 PM IST

चिराग पासवान निशाना

पटना, बिहार: इंडिया गठबंधन सीट बंटवारे और कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर एलजेपी सांसद चिराग पासवान ने कहा, "पीएम मोदी के खिलाफ लड़ना एक दूर का सपना है, पहले गठबंधन की पार्टियों को एक दूसरे के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। राहुल गांधी ने पहले भी एक यात्रा की थी और हम उस यात्रा के नतीजे जानते हैं। यह यात्रा वास्तव में गठबंधन या कांग्रेस की मदद नहीं करेगी।"
Jan 15, 2024, 8:02 PM IST

चन्द्रशेखर को BJP में नई जिम्मेदारी

भाजपा राजस्थान राज्य महासचिव चन्द्रशेखर को तेलंगाना भाजपा राज्य महासचिव (संगठन) नियुक्त किया गया है।
Jan 15, 2024, 8:00 PM IST

बीजद को झटका, दो नेता बीजेपी में शामिल

बीजद नेता मिनाकेतन प्रधान और निरंजन बेहरा आज ओडिशा के देवगढ़ में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
Jan 15, 2024, 6:52 PM IST

राम मंदिर: तमिलनाडु से भेजी जाएगी पूजा सामग्री

चेन्नई, तमिलनाडु: शुद्ध चांदी से बनी पूजा सामग्री चेन्नई स्थित एक जौहरी द्वारा अयोध्या में राम मंदिर में भेजी जाएगी। इन वस्तुओं का उपयोग प्रतिदिन प्रार्थना के दौरान किया जाएगा।
Jan 15, 2024, 6:51 PM IST

नागालैंड के खुजामा पहुंची न्याय यात्रा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक दिन बाद नागालैंड के खुजामा पहुंच गई है।
Jan 15, 2024, 5:30 PM IST

स्पीकर के फैसले के खिलाफ उद्धव पहुंचे सुप्रीम कोर्ट

महाराष्ट्र स्पीकर के आदेश के खिलाफ उद्धव ठाकरे सुप्रीम कोर्ट पहुंचे। बता दें कि एकनाथ शिंदे गुट के विधायकों की अयोग्यता पर स्पीकर के फैसले से उद्धव गुट नाखुश थे।
Jan 15, 2024, 5:02 PM IST

अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेस का झंडा छीना

अयोध्या में राम मंदिर के बाहर कांग्रेस का झंडा छीने जाने का वीडियो सामने आया है। अयोध्या कांग्रेस महिला प्रभारी रेनू राय ने कहा, "कुछ अराजक तत्वों ने हमारी पार्टी का झंडा छीना और पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया।
Jan 15, 2024, 4:29 PM IST

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की दीवार लेखन अभियान की शुरुआत

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोमवार को दीवार लेखन अभियान की शुरूआत की है। जेपी नड्डा ने दीवार पर भारतीय जनता पार्टी का चुनाव चिन्ह कमल बनाया।
Jan 15, 2024, 3:38 PM IST

तमिलनाडु में अवनियापुरम जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में 45 लोग घायल

तमिलनाडु में अवनियापुरम जल्लीकट्टू प्रतियोगिता में दो पुलिसकर्मी समते 45 लोग घायल हो गए। 9 लोगों को मदुरै के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।
Jan 15, 2024, 2:53 PM IST

राशन घोटाला मामले में बंगाल में ईडी की रेड, कई जगह छापेमारी

पश्चिम बंगाल में राशन घोटाला मामले में ईडी ने कई जगहों पर छापा मारा है। रिपोर्ट के अनुसार, कोलकाता के चौरंगी लेन स्थित एसआर अध्या फाइनेंस पर ईडी की छापेमारी चल रही है।
Jan 15, 2024, 2:29 PM IST

भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर बोले राहुल गांधी

भारत जोड़ों न्याय यात्रा पर बोले राहुल गांधी, "पिछले साल हमने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की यात्रा की थी, इसका उद्देश्य भारत के लोगों को एक साथ लाना था। यह बहुत सफल यात्रा थी। हम पूर्व से पश्चिम तक एक और यात्रा करना चाहते थे इसलिए हमने तय किया कि सबसे सशक्त काम मणिपुर से यात्रा शुरू करना होगा ताकि भारत के लोगों को यह एहसास हो सके कि मणिपुर के लोगों पर क्या गुजर रही है। हम आपके साथ खड़े हैं और हम मणिपुर में शांति वापस लाना चाहते हैं।"
Jan 15, 2024, 1:49 PM IST

पीएम ने जारी की पीएम-जनमन योजना की पहली किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम-जनमन योजना की पहली किस्त जारी कर दी है। इस दौरान पीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लाभार्थियों से बात भी की।
Jan 15, 2024, 12:55 PM IST

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर बोलीं मायावती

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा, "मुझे राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण मिला है, मैंने इसपर कोई फैसला नहीं लिया है क्योंकि मैं अपने पार्टी के काम में व्यस्त हूं लेकिन अयोध्या में 22 जनवरी को जो कार्यक्रम हो रहा है उसका हम स्वागत करते हैं।"
Jan 15, 2024, 12:32 PM IST

जन्मदिन पर मायावती का बड़ा ऐलान

बसपा प्रमुख मायावती ने अपने जन्मदिन पर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकसभा चुनाव अकेले लड़ेंगी।
Jan 15, 2024, 12:20 PM IST

अमिताभ बच्चन ने अयोध्या में खरीदी जमीन

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन श्रीराम की नगरी अयोध्या में आलीशान घर बनवाने जा रहे हैं।
Jan 15, 2024, 11:30 AM IST

कोहरे की वजह से 18 ट्रेनें लेट

कोहरे के आगोश में देश की राजधानी दिल्ली, कम विजिबिलिटी के चलते दिल्ली आने-जाने वालीं 18 ट्रेनें चल रही हैं लेट
Jan 15, 2024, 10:51 AM IST

बीएसपी सुप्रीमो मायावती का जन्मदिवस

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती को फोन कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
Jan 15, 2024, 10:35 AM IST

गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल

दिल्ली में कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड की रिहर्सल चल रही है।
Jan 15, 2024, 10:30 AM IST

Divya Pahuja: पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा

मॉडल दिव्या पाहुजा के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पाया गया कि उनके सिर में बेहद करीब से गोली मारी गई थी।
Jan 15, 2024, 9:12 AM IST

पीएम मोदी ने दी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं

देशभर में आज मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जा रहा है और इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।
Jan 15, 2024, 9:08 AM IST

दिल्ली में शीतलहर

दिल्ली एनसीआर सहित उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है। वहीं कोहरे का असर भी हवाई और रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है।
Jan 15, 2024, 9:00 AM IST

फ्लाइट में कैप्टन को यात्री ने मारा घूंसा

सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट में एक यात्री ने कैप्टन को उस वक्त घूंसा मार दिया, जब पायलट कुछ अनाउंसमेंट कर रहे थे। मामले में दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वो आरोपी के खिलाफ एक्शन लेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+