CM योगी ने फोन कर दी BSP सुप्रीमो मायावती को जन्मदिन की बधाई, क्या शुभकामनाओं में छिपा है संदेश?

Mayawati Birthday: बहुजन समाज पार्टी (बसप) सुप्रीमो और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का आज 68वां जन्मदिन है। सोशल मीडिया पर मायावती को तमाम लोग बधाई दे रहे हैं। खुद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन कर जन्मदिन की बधाई दी है।

सीएम योगी ने मायावती को फोन किया और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और उनका हालचाल भी जाना। सीएम योगी ने ट्वीट कर भी मायावती को जन्मदिन की बधाई दी है। सीएम योगी के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सोशल मीडिया पर मायावती को शुभकामनाएं दी हैं। इस बधाई संदेशों के लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर राजनीतिक मायने भी निकाले जा रहे हैं।

Mayawati

सीएम योगी ने ट्वीट कर लिखा, ''बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री मायावती जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई! ईश्वर से आपके लिए उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना है।''

वहीं डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, 'बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मा. सुश्री मायावती जी, आपको जन्मदिन की ह‍ार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें।''

शुभकामनाओं में छिपा है राजनीतिक संदेश?

भाजपा के दिग्गज नेताओं द्वारा मायावती को जन्मदिन के शुभकामनाओं के राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि मायावती की पार्टी बसपा, आने वाले लोकसभा चुनावों में भाजपा का समर्थन कर सकती है।

असल में मायावती ने अभी तक खुलकर केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार या राज्य की योगी सरकार की आलोचना नहीं की है। एक ओर जहां कांग्रेस चाहती है कि मायावती विपक्षी गठबंधन इंडिया शामिल हो जाए तो वहीं दूसरी ओर समाजवादी पार्टी (सपा) बसपा के लिए अड़चन साबित हो रही है। हालांकि कांग्रेस पूरी कोशिश में है कि सपा और बसपा की दूरिया मिटाई जाए।

असल में 8 जनवरी को मायावती ने ट्विटर पर सपा को पिछड़ा और दलित विरोधी पार्टी बताया था। इतना ही नहीं, मायावती ने गेस्टहाउस कांड का जिक्र करते हुए सपा पर निशाना साधा था। मायावती ने कहा था कि सपा ने अनेक दलित-विरोधी फैसले लिए हैं। ऐसे में बसपा जिससे भी गठबंधन की बात करती है, उनकी पहली शर्त सपा से दूरी बनाए रखने की होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+