Aaj ki Taja Khabar LIVE:ईडी ने की 9 घंटे पूछताछ, लालू यादव पहुंचे पटना आवास

Aaj ke Taja Samachar Live Updates: बिहार में बड़े सियासी उलटफेर के बाद आज पटना में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट की पहली बैठक हुई। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के भारत मंडपम में आज 'परीक्षा पे चर्चा' की। इस दौरान पीएम मोदी ने बच्‍चोंं को परीक्षा की तैयारी के समय तनाव दूर करने के गुरूमंत्र दिए। दिल्ली सहित उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी है और शीतलहर से लोग कांप रहे हैं। कोहरे की वजह से आज भी कई ट्रेनें और फ्लाइट्स लेट चल रही हैं। जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य बेस पर ड्रोन हमले के पीछे राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ईरान समर्थित आतंकवादियों का हाथ माना है। देश, दुनिया से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लाइव अपडेट्स पढ़ें यहां।

Taja Khabar

लाइव अपडेट्स:-

LIVE Feed
Jan 29, 2024, 11:19 PM IST

2024 के चुनाव से पहले लागू होगा सीएए

पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदारने कहा कि 2024 के चुनाव से पहले सीएए लागू होगा। हमे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर पूरा भरोसा है, अगर उन्होंने कहा है तो वो इसे लागू कराएंगे।
Jan 29, 2024, 11:15 PM IST

सीएम सोरेन के घर से रवाना हुई ईडी की टीम

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आास से ईडी की टीम हुई रवाना
Jan 29, 2024, 9:27 PM IST

करीब 9 घंटे हुई पूछताछ

बिहार: राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आवास पर पहुंचे। लैंड फॉर जॉब घोटाला मामले में उनसे ईडी की पूछताछ करीब 9 घंटे बाद खत्म हुई।
Jan 29, 2024, 8:12 PM IST

केमिकल कंपनी में आग

महाराष्ट्र: नवी मुंबई के पवने मिडक में एक केमिकल कंपनी में आग लग गई। मौके पर दमकल की गाड़ियां मौजूद हैं।
Jan 29, 2024, 8:11 PM IST

जेपी नड्डा से मिले एमपी सीएम

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से उनके आवास पर मुलाकात की।
Jan 29, 2024, 7:24 PM IST

नीतीश कुमार पर अनुराग ठाकुर का बयान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के NDA में शामिल होने पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, "जब से नीतीश कुमार ने लालू यादव के पार्टी के साथ हाथ मिलाया तब से बिहार में जंगलराज और हत्या की घटना रोज होने लगी थी और अब एक बार फिर से नीतीश कुमार ने वापसी की है तो हम सुनिश्चित करेंगे कि बिहार में सुशासन हो, विकास हो और लोगों की आकांक्षाओं पर खड़ा उतरा जाए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि इस गठबंधन से जंगलराज से मुक्ति मिलेगी।"
Jan 29, 2024, 7:23 PM IST

नीतीश कुमार अब कहीं नहीं जाएंगे- पशुपति कुमार पारस

RLJP के अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस ने कहा, " कल का दिन बहुत शुभ दिन था, नीतीश कुमार NDA गठबंधन में आ गए। 15 महीने से बिहार की जनता घुटन महसूस कर रही थी। देर से ही सही लेकिन मुख्यमंत्री अपने पुराने घर में लौट आए। वे (नीतीश कुमार) अब कहीं नहीं जाएंगे, जब तक राजनीति में रहेंगे, वे NDA गठबंधन में रहेंगे।"
Jan 29, 2024, 6:35 PM IST

सभी मिलकर लड़ेंगे', बोले खड़गे

भुवनेश्वर: INDIA गठबंधन बैठक पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया, "सभी मिलकर लड़ेंगे। बाकि विस्तृत चर्चा नहीं हुई है और सभी ने आश्वासन दिया कि वे मजबूती से लड़ेंगे।"
Jan 29, 2024, 6:33 PM IST

एनटीडीएफएसी का उद्घाटन करेंगे अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल 30 जनवरी को नई दिल्ली में राष्ट्रीय आतंकवाद डेटा संलयन और विश्लेषण केंद्र (NTDFAC) का उद्घाटन करेंगे और आपराधिक मामला प्रबंधन प्रणाली (CCMS) का शुभारंभ करेंगे।
Jan 29, 2024, 6:32 PM IST

बीटिंग रिट्रीट समारोह समाप्त

दिल्ली: विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह समाप्त हुआ।
Jan 29, 2024, 6:31 PM IST

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजय चौक से रवाना हुईं

दिल्ली: बीटिंग रिट्रीट समारोह के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विजय चौक से रवाना हुईं।
Jan 29, 2024, 6:24 PM IST

पुराने और नए संसद भवन की तस्वीरें

दिल्ली में उत्तरी और दक्षिणी ब्लॉक, पुराने और नए संसद भवन और राष्ट्रपति भवन तिरंगे के रंग की रोशनी से चमकते हुए दिखाई दे रहे हैं।
Jan 29, 2024, 6:19 PM IST

'ऐ मेरे वतन के लोगों'

दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह में सामूहिक बैंड ने 'ऐ मेरे वतन के लोगों' का प्रदर्शन किया।
Jan 29, 2024, 5:53 PM IST

बीटिंग रिट्रीट समारोह

दिल्ली के विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह चल रहा है।
Jan 29, 2024, 5:40 PM IST

बीटिंग रिट्रीट समारोह जारी

दिल्ली: विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट समारोह चल रहा है। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मौजूद हैं।
Jan 29, 2024, 5:39 PM IST

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट

दिल्ली: विजय चौक पर आयोजित बीटिंग रिट्रीट समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हुई।
Jan 29, 2024, 5:36 PM IST

मीसा भारती का बयान

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को ED द्वारा पूछताछ पर उनकी बेटी मीसा भारती ने कहा, "आज हमारे पिता(लालू प्रसाद यादव) को बुलाया गया है और कल भाई(तेजस्वी यादव) को बुलाया गया है, हमें दिल्ली भी बुलाया गया है। जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहे हैं, ऐसा लग रहा है हमारे प्रधानमंत्री काफी डरे हुए हैं... आज हमारे साथ हुआ और कल किसी और राजनैतिक पार्टी के साथ होगा। यह सरकार गिरफ़्तार कर भी सकती है।"
Jan 29, 2024, 4:54 PM IST

झारखंड CM हेमंत सोरेन से अब 31 को होगी पूछताछ

झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन को ईडी ने 31 जनवरी तक का समय दिया है। अब सीएम हेमंत सोरेन से कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 31 को पूछताछ होगी।
Jan 29, 2024, 3:56 PM IST

गुलाम नबी आजाद ने क्या कहा?

INDIA गठबंधन पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम गुलाम नबी आजाद ने कहा, "कांग्रेस 26 दलों की सूची बनाती तो हैं लेकिन चलते हमेशा अकेले हैं। मैं किसी व्यक्ति पर टिप्पणी नहीं कर रहा हूं। मैं एक सिद्धांत बता रहा हूं जो 1000 प्रतिशत कामयाब रहा है और आज के नेताओं का अनुभव है जो टेक ऑफ होने से पहले ही गिर गया है।"
Jan 29, 2024, 3:30 PM IST

सीबीआई की छापेमारी

जम्मू-कश्मीर पनबिजली परियोजना मामले में सीबीआई ने दिल्ली, जम्मू समेत कई जगहों पर छापे मारे। तलाशी के दौरान 21 लाख रुपये से अधिक की नकदी के अलावा डिजिटल उपकरण, कंप्यूटर, संपत्ति दस्तावेज/आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए।
Jan 29, 2024, 2:58 PM IST

अरब सागर में भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता

अरब सागर में भारतीय नौसेना को बड़ी सफलता मिली है। युद्धपोत INS सुमित्रा ने ईरानी जहाज को समुद्री डाकुओं से बचा लिया है।
Jan 29, 2024, 2:16 PM IST

ममता बनर्जी ने भाजपा पर लगाया बड़ा आरोप

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। ममता ने कहा कि भाजपा लोगों को धमका रही है कि अगर उसे वोट नहीं दिया जाएगा, तो वह लोगों के घरों के पर सीबीआई और ईडी की भेज देगी।
Jan 29, 2024, 1:52 PM IST

केरल में कांग्रेस का हल्‍लाबोल

केरल के तिरुवनंतपुरम में महंगाई और अन्य मुद्दों पर केरल सरकार के खिलाफ कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस ने उनको हटाने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का प्रयोग किया।
Jan 29, 2024, 1:40 PM IST

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में सुप्रीम कोर्ट में याचिका

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में हिंदू पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की है। जिसमें मस्जिद के वजूखाने की सर्वे की मांग रखी गई है।
Jan 29, 2024, 1:38 PM IST

भारत को ले डूबा खिलाड़ियों का ओवर कॉन्फिडेंस!

IND Vs ENG 1st Test Aakash Chopra: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 28 रनों से पहले मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की में दमदार वापसी करना चाहेगी।
Jan 29, 2024, 12:27 PM IST

बिहार में बोले राहुल गांंधी

बिहार के किशनगंज में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान जनता को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "हिंदुस्तान की राजनीति पर यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा। एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने रोज रखती है, नफरत, हिंसा। उसके खिलाफ एक नई विचारधारा खड़ी हुई, मोहब्बत। जितनी भी कोशिश कर लो नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है।"
Jan 29, 2024, 12:06 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे परीक्षा पे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पे चर्चा के दौरान कहा, "किसी भी शिक्षक के मन में जब ये विचार आता है कि मैं छात्र के इस तनाव को कैसे दूर करूं? अगर शिक्षक और छात्र का नाता परीक्षा के कालखंड का है तो सबसे पहले वो नाता सही करना चाहिए। छात्र के साथ आपका नाता पहले दिन से परीक्षा आने तक निरंतर बढ़ते रहना चाहिए तो शायद परीक्षा के दिनों में तनाव की नौबत ही नहीं आएगी। आज मोबाइल का जमाना है। क्या कभी किसी छात्र ने आपको फोन किया है? जिस दिन आप पाठ्यक्रम से आगे निकलकर उससे नाता जोड़ोगे तो वो अपनी छोटी-मोटी समस्याओं में भी आपसे अपनी मन की बात करेगा।"
Jan 29, 2024, 11:36 AM IST

लालू यादव से ईडी की पूछताछ

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को ED द्वारा समन भेजे जाने पर उनकी बेटी मीसा भारती ने कहा, "इसमें कोई नई बात नहीं है। देश में जो भी विपक्ष में है और उनके(भाजपा) साथ नहीं आ रहा, उन्हें समन भेज दिया जाता है। जब भी कोई एजेंसी बुलाती है तब हमारा परिवार जाता है और उनके सवालों का जवाब देते हैं।"
Jan 29, 2024, 11:33 AM IST

पीएम मोदी की परीक्षा पे चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'परीक्षा पे चर्चा' कार्यक्रम के दौरान छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, "आप उस स्थान पर आए हैं, जहां भारत मंडपम के प्रारंभ में दुनिया के सभी बड़े-बड़े दिग्गज नेताओं ने दो दिन बैठकर विश्व के भविष्य की चर्चा की थी। आज आप भारत के भविष्य की चिंता अपनी परीक्षाओं की चिंताओं के साथ-साथ करने वाले हैं। एक प्रकार से परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम मेरे लिए भी परीक्षा होता है। आपमें से बहुत से लोग हैं जो हो सकता है मेरी परीक्षा लेना चाहते हों।"
Jan 29, 2024, 11:06 AM IST

हेमंत सोरेन पर ईडी ने कसा शिकंजा

कथित भूमि घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन से ईडी पूछताछ कर सकती है। ईडी की टीम हेमंत सोरेन के दिल्ली वाले आवास पर पहुंची है।
READ MORE

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+