Hemant Soren: ED को अपने आवास पर नहीं मिले CM हेमंत सोरेन, जमीन घोटाले में बढ़ सकती है मुश्किलें
Hemant Soren: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मुश्किलें जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में बढ़ती ही जा रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की एक टीम आज (29 जनवरी) सुबह दिल्ली पुलिस के साथ हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंची थी।
ED के साथ दिल्ली पुलिस हेमंत सोरेन के दिल्ली में स्थित शांति निकेतन वाले आवास पर पहुंची थी। लेकिन हेमंत सोरेन अपने आवास पर नहीं थे। ईडी के सूत्रों के मुताबिक वह किसी अनजान लोकेशन पर हैं।

ईडी सूत्रों के मुताबिक, सीएम हेमंत सोरेन अपने घर पर नहीं थे और किसी अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। ईडी की टीम सुबह 7 बजे हेमंत सोरेन के घर पहुंची और उनकी मौजूदा लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
सीएम हेमंत सोरेन से इस मामले में पहले भी पूछताछ हो चुकी है। ईडी ने अपने हालिया समन में कहा था कि अगर सीएम हेमंत सोरेन पूछताछ के लिए पेश नहीं होंगे तो खुद ईडी की टीम उनसे पूछताछ के लिए पहुंचेगी।
पिछले कई नोटिस का सीएम हेमंत सोरेन नहीं दे रहे थे जवाब
सीएम हेमंत सोरेन को इससे पहले ईडी 9 बार पूछताछ के लिए समन जारी कर चुकी है। लेकिन हर बार हेमंत सोरेन ने समन पर जाने से लिए मना किया है।
समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, 27 जनवरी को ईडी ने हेमंत सोरेन को एक समन जारी किया था, जिसमें उन्हें अगले सप्ताह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फिर से जांच में शामिल होने के लिए कहा गया था।
ईडी ने पहले हेमंत सोरेन को 27 से 31 जनवरी के बीच किसी भी तारीख पर जांच में शामिल होने के लिए कहा था, लेकिन चूंकि कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं मिली, इसलिए उन्होंने फिर से हेमंत सोरेन को एक नया समन जारी किया।
20 जनवरी को हेमंत सोरेन से हुई थी 7 घंटे पूछताछ
ईडी ने मामले में पहली बार 20 जनवरी को सीएम हेमंत सोरेन का बयान दर्ज किया था। ये पूछताछ रांची में उनके आधिकारिक आवास पर हुई थी। जांचकर्ताओं ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लगभग सात घंटों तक पूछताछ की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक सीएम हेमंत सोरेन को फिर से समन इसलिए जारी किया गया था क्योंकि उस दिन पूछताछ पूरी नहीं हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications