IND vs ENG: भारत को ले डूबा खिलाड़ियों का ओवर कॉन्फिडेंस! सबसे बड़ी गलती, दिग्गज ने बताया
IND Vs ENG 1st Test Aakash Chopra: इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम को पहले टेस्ट मैच में हार का सामना करना पड़ा। इंग्लैंड ने 28 रनों से पहले मुकाबले को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय टीम 2 फरवरी से विशाखापट्टनम में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट मैच की में दमदार वापसी करना चाहेगी।
बल्लेबाजों ने किया निराश
पहले टेस्ट मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने दूसरी पारी में निराशाजनक प्रदर्शन किया। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा दोनों ही पारियों में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। वहीं युवा बल्लेबाज शुभमन गिल नंबर तीन पर लगातार फ्लॉप हो रहे हैं। चेतेश्वर पुजारा की जगह नंबर 3 पर गिल अब तक अपनी छाप छोड़ने में नाकाम रहे हैं। भारत की हार की एक बड़ी वजह गिल का आउट ऑफ फॉर्म होना भी माना जा सकता है।

आकाश चोपड़ा ने कही ये बात
भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज आकाश चोपड़ा ने इंग्लैंड के खिलाफ मिली हार के बाद कुछ बातों का जिक्र किया। आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा कि भारतीय टीम को ऐसा लग रहा था कि 200 या 225 का स्कोर इस पिच पर ज्यादा नहीं होगा। उन्होंने ओली पोप और रेहान अहमद को रन बनाने का भरपूर मौका दिया। चौथे दिन स्पिनरों ने विकेट नहीं निकाला और यही भारतीय टीम मैच से अपनी पकड़ खो बैठी।
रोहित को था भरोसा
आकाश चोपड़ा ने कहा पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन इंटरव्यू में रोहित शर्मा की बातों से लग रहा था कि उन्हें उम्मीद थी कि 230 रनों के लक्ष्य को टीम हासिल कर लेगी। आकाश चोपड़ा ने बताया कि बाकी कमेंटेटर और मुझे लग रहा था कि 200 का लक्ष्य बड़ा होने वाला है। आकाश चोपड़ा ने इस हार के लिए खिलाड़ियों के ओवर कॉन्फिडेंस को भी जिम्मेदार ठहराया।
स्पिनर्स दूसरी पारी में साधारण रहे
इसके साथ ही आकाश चोपड़ा ने भारतीय टीम के स्पिनर की भी आलोचना की। आकाश चोपड़ा के मुताबिक भारत के स्पिनर्स इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में अपना प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। इंग्लैंड के स्पिनरों ने इस मैच के दौरान कुल 18 विकेट झटके। जबकि भारतीय स्पिनर्स के हाथ सिर्फ 14 विकेट ही लगे। चोपड़ा ने उम्मीद जताई है कि भारतीय टीम दूसरे टेस्ट मैच में जोरदार वापसी कर सकती है।
अय्यर-गिल का फॉर्म चिंता का विषय
बल्लेबाजों की बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा कि भारतीय टीम की समस्या नंबर तीन और नंबर पांच के बल्लेबाज हैं। इन दोनों ही नंबर पर बल्लेबाजी करने आने वाले खिलाड़ी के पास कॉन्फिडेंस नहीं है। श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल का कॉंबीनेशन टीम के लिए अब तक फायदेमंद साबित नहीं रहा है। ऐसे में भारतीय टीम को इन दोनों ही खिलाड़ियों को लेकर सोचने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications