Live: कांग्रेस की नई सूची, बिहार के पांच और पंजाब के दो उम्मीदवारों का ऐलान

Breaking News Live Updates: अरविंद केजरीवाल को राहत देने की मांग वाली याचिका को दिल्ली हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। याचिका में CM केजरीवाल को उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल तक के लिए अंतरिम जमानत देने की मांग की गई थी।

Breaking News

अगर मौसम की बात करें तो देश में मौसम का उलटफेर जारी है, उत्तरभारत के मैदानी इलाके अभी से ही आग उगल रहे हैं तो वहीं आज सुबह दिल्ली में हल्की बरसात होने से लोगों को राहत मिली है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Apr 22, 2024, 11:46 PM IST

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को 9 विकेट से हराया

राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को एकतरफा मुकाबले में 9 विकेट से हरा दिया। यशस्वी जायसवाल ने शतकीय पारी खेली।
Apr 22, 2024, 11:04 PM IST

राजौरी में गोलीबारी, एक घायल

जम्मू कश्मीर के राजौरी में गोलीबारी की खबर सामने आई है, इस हमले में एक व्यक्ति घायल हुआ है
Apr 22, 2024, 10:04 PM IST

प्रोफेसर नाइमा खातून AMU की वाइस चांसलर

प्रोफेसर नाइमा खातून को अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी का वाइस चांसलर नियुक्त किया गया है। उन्हें पांच वर्षो के लिए वीसी बनाया गया है। एएमयू की वह पहली महिला वीसी हैं।
Apr 22, 2024, 8:52 PM IST

कांग्रेस ने एक और लिस्ट जारी की

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए 7 उम्मीदवारों की सूची की घोषणा की है। इसमें बिहार के पांच और पंजाब के दो उम्मीदवारों का ऐलान किया गया है।
Apr 22, 2024, 8:43 PM IST

केएस ईश्वरप्पा 6 साल के लिए BJP से निलंबित

बीजेपी ने शिवमोग्गा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले पार्टी नेता केएस ईश्वरप्पा को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
Apr 22, 2024, 8:41 PM IST

मालदीव में मुइज्जू की पार्टी की संसदीय चुनाव में जीत

मालदीव में राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू की पार्टी ने संसदीय चुनाव में जीत हासिल कर ली है। 93 सीटों पर हुए चुनाव में शुरुआती नतीजे आ चुके हैं। इनमें मुइज्जू की पार्टी नेशनल पीपुल्स कांग्रेस और उनकी समर्थक पार्टियों को 71 सीटें मिली हैं।
Apr 22, 2024, 6:50 PM IST

दिल्ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सामाजिक कार्य के क्षेत्र में बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत) को पद्म विभूषण से सम्मानित किया।
Apr 22, 2024, 6:48 PM IST

दिल्ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया।
Apr 22, 2024, 6:47 PM IST

दिल्ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गायिका उषा उथुप को कला के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया।
Apr 22, 2024, 6:47 PM IST

दिल्ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खेल के क्षेत्र में टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना को पद्मश्री से सम्मानित किया।
Apr 22, 2024, 6:46 PM IST

दिल्ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चिकित्सा के क्षेत्र में मनोहर कृष्ण डोले को पद्मश्री से सम्मानित किया।
Apr 22, 2024, 6:44 PM IST

दिल्ली:

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विज्ञान और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में राम चेत चौधरी को पद्मश्री से सम्मानित किया।
Apr 22, 2024, 5:38 PM IST

हरियाणा

बहादुरगढ़, झज्जर: हरियाणा कांग्रेस सूची पर कांग्रेस नेता भूपिंदर सिंह हुडा ने कहा, "जल्द ही लिस्ट जारी होगी।" बीजेपी के 400 पार के नारे पर भूपिंदर सिंह हुडा ने कहा, "दक्षिण में बीजेपी साफ हो जाएगी और उत्तर में हाफ हो जाएगी।
Apr 22, 2024, 5:36 PM IST

हरियाणा

बहादुरगढ़: कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा, "हमने पहले ही कहा था कि कांग्रेस सही समय पर टिकट का फैसला करेगी और कांग्रेस का लगभग विचार-विमर्श पूरा हो चुका है...जल्द ही कांग्रेस की टिकट की घोषणा हो जाएगी...प्रदेश में लगातार कांग्रेस पार्टी का ग्राफ बढ़ रहा है..."
Apr 22, 2024, 5:36 PM IST

पटना:

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "कांग्रेस पूरी तरह तुष्टीकरण में लगी है। तुष्टीकरण करके इस देश में कुछ नहीं हो सकता। इस देश के सभी वर्गों के लिए काम करना होगा और प्रधानमंत्री मोदी ने हर वर्ग के लिए काम किया है और आगे भी करते रहेंगे..."
Apr 22, 2024, 5:06 PM IST

केजरीवाल की याचिका खारिज

दिल्ली हाई कोर्ट ने अरविंद केजरीवाल की वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए इलाज की याचिका को खारिज कर दिया है। याचिका में इंसुलिन देने का निर्देश देने और उनकी तीव्र मधुमेह और रक्त शर्करा के स्तर में उतार-चढ़ाव के संबंध में प्रतिदिन 15 मिनट के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से परामर्श देने की अनुमति देने की मांग की गई थी।
Apr 22, 2024, 4:05 PM IST

अलीगढ़ की रैली में बोले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के अलीगढ़ में चुनावी रैली को संबोधित किया। पीएम ने जनता से कहा कि विकसित भारत की चाबी आप ही के पास है। अब देश को गरीबी से पूरी तरह से मुक्त करने का समय आ गया है।
Apr 22, 2024, 2:31 PM IST

सपा ने कन्नौज से तेज प्रताप को चुनाव में उतारा

समाजवादी पार्टी ने कन्नौज लोकसभा सीट से उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। यहां सपा ने तेज प्रताप यादव को चुनावी मैदान में उतारा है।
Apr 22, 2024, 2:20 PM IST

शाह ने कांग्रेस को घेरा

छत्तीसगढ़ के कांकेर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, ''कांग्रेस पार्टी सिर्फ इसलिए चिढ़ गई है क्योंकि पीएम मोदी ने अपने घोषणा पत्र में कहा है कि सभी की संपत्ति का सर्वेक्षण किया जाएगा। पीएम मोदी ने कल कहा था कि सर्वेक्षण क्यों करना है? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इस पर पीएम मोदी से सवाल कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि क्या उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधनों पर पहला हक अल्पसंख्यकों का है, आदिवासियों और दलितों का नहीं।"
Apr 22, 2024, 1:09 PM IST

रेप पीड़िता को गर्भपात की मिली इजाजत

सुप्रीम कोर्ट ने रेप पीड़िता के गर्भपात के मामले में सुनवाई करते हुए 14 साल की रेप पीड़िता को गर्भपात की इजाजत दे दी है।
Apr 22, 2024, 12:19 PM IST

केजरीवाल से जुड़ी याचिका खारिज

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सभी आपराधिक मामलों में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को असाधारण अंतरिम जमानत देने का निर्देश देने की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी। कोर्ट ने याचिका खारिज करते हुए याचिकाकर्ता पर 75,000 रुपये का जुर्माना लगाया।
Apr 22, 2024, 12:06 PM IST

सियाचिन में 'भारत माता की जय' के नारे

रक्षा मंत्री और लद्दाख के सियाचिन में तैनात सशस्त्र बल के जवानों ने 'भारत माता की जय' के नारे लगाए।
Apr 22, 2024, 11:30 AM IST

स्कूल शिक्षक भर्ती रद्द

पश्चिम बंगाल सरकार को कलकत्ता हाईकोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने स्कूल शिक्षक भर्ती रद्द कर दी है।
Apr 22, 2024, 11:11 AM IST

IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

Weather Update: देश के कई हिस्से भीषण गर्मी की चपेट में हैं। पश्चिम बंगाल, ओडिशा और झारखंड सहित कई राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार इन राज्यों में कम से कम 24 अप्रैल तक कोई राहत मिलने की उम्मीद नहीं है।
Apr 22, 2024, 9:23 AM IST

NIA की छापेमारी

टेरर फंडिंग मामले में जम्मू कश्मीर के कई स्थानों पर NIA की छापेमारी।
Apr 22, 2024, 9:21 AM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह पहुंचे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लेह पहुंचे, सियाचिन में जवानों से करेंगे बातचीत
Apr 22, 2024, 8:16 AM IST

राजनाथ सिंह सियाचिन दौरे के लिए हुए रवाना

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सियाचिन दौरे के लिए हुए रवाना, देखें तस्वीरें।
Apr 22, 2024, 8:15 AM IST

11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान

मणिपुर लोकसभा क्षेत्र के 11 मतदान केंद्रों पर पुनर्मतदान हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+