Breaking News LIVE: कांग्रेस की एक और कैंडिडेट्स लिस्ट, मथुरा से मुकेश धनगर को टिकट, सीतापुर के लिए बदलाव

Breaking News Live Updates: आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी अपमानित और परेशान करने के लिए की गई। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड सीट से अपना नामांकन दाखिल किया।

Breaking News LIVE

अगर देश के मौसम की बात करें तो आज कई राज्यों में बारिश होने की आशंका है, जिसके लिए अलर्ट जारी किया गया है। यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

यह पढ़ें: '24 में फिर से मोदी...' कहने वाली ये गायिका कौन हैं? क्यों मचा है सोशल मीडिया पर बवाल?

LIVE Feed
Apr 03, 2024, 9:45 PM IST

मथुरा से कांग्रेस ने मुकेश धनगर को दिया टिकट

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की मथुरा लोकसभा सीट से मुकेश धनगर को उम्मीदवार बनाया है। वह मौजूदा बीजेपी सांसद हेमा मालिनी से मुकाबला करेंगे। वहीं नकुल दुबे की जगह राकेश राठौड़ को सीतापुर लोकसभा क्षेत्र से पार्टी का उम्मीदवार बनाया गया है
Apr 03, 2024, 8:21 PM IST

संजय सिंह जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए

दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) सांसद संजय सिंह जमानत पर तिहाड़ जेल से बाहर आए।
Apr 03, 2024, 7:47 PM IST

बेल ऑर्डर पहुंचा तिहाड़ जेल, ​रिलीज होंगे आप नेता संजय सिंह

आप नेता संजय सिंह का बेल ऑर्डर तिहाड़ जेल आ चुका है। अब रिलीज होने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि कभी भी संजय सिंह जेल से बाहर आ सकते हैं।
Apr 03, 2024, 7:13 PM IST

रासायनिक कारखाने में विस्फोट, पांच लोग घायल

तेलंगाना के संगारेड्डी में एक रासायनिक कारखाने में आग लगने के कारण हुए विस्फोट में पांच लोग घायल हो गए।
Apr 03, 2024, 6:27 PM IST

पीएम मोदी ने जताया शोक

पीएम मोदी ने ताइवान भूकंप में जानमाल के नुकसान पर शोक जताया। बता दें कि ताइवान में 7.4 तीव्रता का जोरदार भूकंप आया। जिस वजह से देश में काफी तबाही मची है। इसके साथ ही सुनामी की चेतावनी भी जारी की गई है।
Apr 03, 2024, 5:49 PM IST

संजय निरुपम का ट्वीट, कल लूंगा अपना फैसला

कांग्रेस के एक्शन के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने एक्स पर पोस्ट किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी उन अपनी ऊर्जा व्यर्थ ना करे। वह खुद अपना फैसला लेंगे।
Apr 03, 2024, 5:22 PM IST

संजय निरुपम पर कांग्रेस का एक्शन

महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा, "संजय निरुपम का नाम स्टार प्रचारकों में था, जिसे रद्द कर दिया गया है। वह जिस तरह के बयान दे रहे हैं, उस पर कार्रवाई की जाएगी।"
Apr 03, 2024, 5:17 PM IST

दिल्‍ली हाई कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा

दिल्ली उच्च न्यायालय ने सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा उनकी गिरफ्तारी और ट्रायल कोर्ट द्वारा दी गई ईडी रिमांड को चुनौती देने वाली याचिका पर आदेश सुरक्षित रख लिया
Apr 03, 2024, 4:19 PM IST

एक साथ दो घोड़ों की सवारी करने की कोशिश में केजरीवाल

केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई फिर हो चुकी है। ईडी की ओर से वकील राज जवाब दे रहे हैं। ईडी ने कहा कि केजरीवाल एक साथ दो घोड़ों की सवारी करना चाहते हैं। सिंघवी की सारी दलीलें बेमानी हैं। हमें सं​पत्ति जब्त करनी है, लेकिन अब करेंगे तो कहेंगे कि चुनाव के समय पार्टी को परेशान किया जा रहा और नहीं करेंगे तो कहेंगे कि हमसे कोई जब्ती नहीं हुई।
Apr 03, 2024, 3:51 PM IST

आप मंत्री आतिशी ने कहा

आप मंत्री आतिशी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल और पार्टी को कुचलने के लिए भाजपा किसी भ हर तक जा सकती है। अगर ईडी की हिरासत में सीएम को कुछ भी हुआ तो देश उनको माफ नहीं करेगा।
Apr 03, 2024, 3:49 PM IST

बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा

बीजेपी में शामिल होने के बाद बॉक्सर विजेंदर सिंह ने कहा, 'मैं देश के विकास और जनता की सेवा के लिए आज बीजेपी में शामिल हुआ हूं।'
Apr 03, 2024, 3:47 PM IST

ममता बनर्जी ने बनाई चाय

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी जलपाईगुड़ी में एक स्थानीय चाय की दुकान पर चाय बनाते हुए।
Apr 03, 2024, 2:40 PM IST

केजरीवाल को गिरफ्तार करना असंवैधानिक

अरविंद केजरीवाल के वकील सिंघवी ने कोर्ट में कहा कि दो साल पुराने केस में मार्च, 2024 में याचिकाकर्ता की गिरफ्तारी हुई। यह समय बहुत कुछ कहता है। यहां गिरफ्तारी का समय स्पष्ट असंवैधानिक मकसद का संकेत देता है।
Apr 03, 2024, 2:28 PM IST

12 दिनों में 4.5 किलो कम हुआ अरविंद केजरीवाल का वजन?

Arvind Kejriwal Health Update: तिहाड़ जेल प्रशासन ने शराब घोटाला मामले में जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हेल्थ को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। उनके चाहने वाले ये जानना चाहते थे कि उनकी तबीयत कैसी है। इसी को लेकर तिहाड़ जेल ने हेल्थ अपडेट दिया है। उन्होंने अपने बयान में कहा कि सीएम केजरीवाल के हेल्थ से जुड़े सभी आंकड़े सामान्य हैं।
Apr 03, 2024, 2:23 PM IST

नक्सलियों के शव, हथियार और गोला-बारूद बरामद

छत्तीसगढ़: बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ के बाद नक्सलियों के शव, हथियार और गोला-बारूद बरामद।
Apr 03, 2024, 1:20 PM IST

राहुल गांधी ने वायनाड से किया नामांकन

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल के वायनाड से बुधवार को अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने एक रोड शो का आयोजन किया। इस दौरान उनके साथ प्रियंका गांधी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस समर्थक मौजूद रहे।
Apr 03, 2024, 1:01 PM IST

दिल्ली हाई कोर्ट में बोले केजरीवाल

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि उनकी गिरफ्तारी अपमानित और परेशान करने के लिए की गई। चुनाव से पहले उनको गिरफ्तार किया गया, जो उन्हें राजनीतिक प्रक्रिया से रोकती है।
Apr 03, 2024, 12:23 PM IST

राहुल गांधी ने किया रोड शो

वायनाड से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी ने नामांकन दाखिल करने से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ रोड शो किया।
Apr 03, 2024, 11:49 AM IST

'मुझे कैंसर है, नहीं कर पाऊंगा चुनाव प्रचार

'मुझे कैंसर है, नहीं कर पाऊंगा चुनाव प्रचार'... बीजेपी के कद्दावर नेता सुशील मोदी को खतरनाक बीमारी
Apr 03, 2024, 11:49 AM IST

AAP नेता संजय सिंह का बेल ऑर्डर कोर्ट पहुंचा

SC से बेल मिलने के बाद आज संजय सिंह की रिहाई से पहले निचली अदालत ने शर्तें तय की है।
Apr 03, 2024, 10:37 AM IST

'सामुहिक उपवास' रखेंगे सभी आप नेता

7 अप्रैल को जंतर-मंतर पर 'सामुहिक उपवास' रखेंगे सभी आप नेता-गोपाल राय
Apr 03, 2024, 9:14 AM IST

10 लोकसभा सीटों पर मोदी की नमो रैली आज

Today in Politics : 10 लोकसभा सीटों पर मोदी की नमो रैली आज, शाह करेंगे यूपी में जनसभा
Apr 03, 2024, 9:14 AM IST

आईपीएल में LSG के मयंक यादव ने रच दिया नया इतिहास

आईपीएल में रफ्तार के बादशाह मयंक यादव ने रच दिया नया इतिहास, बन गए इस रिकॉर्ड को बनाने वाले पहले खिलाड़ी
Apr 03, 2024, 9:13 AM IST

यदुवीर वाडियार आज करेंगे नामांकन

मैसूर से बीजेपी उम्मीदवार महाराजा यदुवीर वाडियार आज करेंगे नामांकन।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+