'24 में फिर से मोदी...' कहने वाली ये गायिका कौन हैं? क्यों मचा है सोशल मीडिया पर बवाल?
Famous singer Anjali Dwivedi on New Song: मशहूर भजन गायिका और सोशल मीडिया की लोकप्रिय हस्तियों में से एक अंजलि द्विवेदी इन दिनों अपने नए गाने को लेकर जबरदस्त चर्चा में हैं, अपने इस नए गीत में वो पीएम मोदी और भाजपा की जमकर तारीफ कर रही हैं, उनके गाने के बोल हैं '24 में फिर से मोदी जी बना रहे सरकार हैं...'।

मात्र दो हफ्ते पहले रिलीज हुए इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है और अभी तक इस गीत को 29 K Views ( समाचार लिखे जाने तक) मिल चुके हैं।
सोशल मीडिया पर गायिका को घेर रहे हैं लोग
भाजपा और मोदी समर्थकों को तो ये गीत बहुत ज्यादा भा रहा है और वो इसकी तारीफ करते थक भी नहीं रहे हैं लेकिन सोशल मीडिया पर कुछ लोगों को ये गीत बिल्कुल भी पंसद नहीं आया है और इसी कारण वो जमकर गायिका की आलोचना भी कर रहे हैं।
'ये लोग भाजपा का प्रचार करते हैं और...'
कुछ लोगों ने तो यहां तक लिख दिया है कि 'ये लोग भाजपा का प्रचार करते हैं और नेहा सिंह राठौर (लोकगायिका), जो मोदी और योगी सरकार, की जमकर आलोचना करती हैं लेकिन बहुत ज्यादा लोकप्रिय हैं, कि तरह का नाम पाने के लिए इस टाइप के गीत बनाते हैं।'
क्या भाजपा ज्वाइन करने वाली हैं अंजलि द्विवेदी?
लेकिन आरोप-प्रत्यारोप के बीच भी इस गाने ने धूम मचा रखी है। आपको बता दें कि वनइंडिया हिंदी से एक्सक्लूसिव बातचीत में जब सिंगर से पूछा गया था कि उन पर भाजपा का प्रचार करने का आरोप लगता है?
'मैं मोदी और योगी जी की बात करती हूं'
क्या वो भाजपा ज्वाइन करने वाली हैं? तो इस पर अंजलि द्विवेदी ने कहा था कि 'अभी तो कोई विचार या प्लानिंग ऐसी नहीं है लेकिन अगर आगे कुछ होगा तो वो प्रभु जानें, हां मैं मोदी और योगी जी की बात करती हूं , क्यों करती हूं, ये पूरा देश जानता है। ''
'जो हमारे सनातन धर्म की बात करेगा...'
उन्होंने आगे कहा था कि 'जो हमारे राम की बात करेगा, जो हमारे धर्म की बात करेगा, जो हमारे सनातन धर्म की बात करेगा, जो हमारे देश को विश्वपटल पर लेकर जाएगा, हमें उसके बारे में बोलना चाहिए, यही हमारा कर्तव्य है, हमारे घर में भी कोई कुछ जब अच्छा करता है तो हम उसका उदाहरण देते हैं कि 'देखो उसने कितना अच्छा काम किया है', जिससे वो आने वाले दिनों में और अच्छा करने की सोचता है।
'मेरे लिए पीएम मोदी कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं...'
तो यही मेरी सोच है और इसलिए मैं ऐसे संतों के लिए बोलना चाहिए, मेरे लिए पीएम मोदी और सीएम योगी कोई राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं बल्कि ये संत-महात्मा हैं।'
'अयोध्या तो झांकी है, अभी मथुरा बाकी है'
आपको बता दें कि भजन गायिका अंजलि द्विवेदी सोशल मीडिया स्टार हैं, इनके You Tube पर 638K subscribers हैं , अंजलि द्विवेदी मूल रूप से यूपी की बरेली की रहने वाली हैं और इन्होंने बहुत ही छोटी उम्र में भजन गाना शुरू कर दिया था। इससे पहले इनके गाने ने 'अयोध्या तो झांकी है, अभी मथुरा बाकी है'ने भी सोशल मीडिया पर काफी धूम मचाई थी।
यहां देखें Video
यहां देखें Interview












Click it and Unblock the Notifications