Live: कांग्रेस ने लद्दाख सीट से सेरिंग नामग्याल को बनाया अपना उम्मीदवार

LIVE UPDATES: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात के आणंद में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। पीएम ने कहा कि देश में पहले दो संविधान चलते थे। कांग्रेस के शहजादे माथे पर संविधान लेकर नाच रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी। वहीं, दूसरी ओर लोकसभा चुनाव के लिए BSP ने जारी की 11वीं लिस्ट, कैसरगंज से नरेंद्र पांडे को उम्मीदवार बनाया है।

अगर मौसम की बात करें तो कई राज्यों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है तो वहीं पहाड़ों पर पश्चिमी विक्षोक्ष की वजह से बारिश होने की आशंका है इसलिए कश्मीर और हिमाचल में अलर्ट जारी किया गया है।

Aaj ki Taja Khabar

यहां पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें , पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
May 02, 2024, 11:33 PM IST

कांग्रेस ने लद्दाख सीट से सेरिंग नामग्याल को बनाया अपना उम्मीदवार

कांग्रेस ने लद्दाख लोकसभा क्षेत्र से सेरिंग नामग्याल को अपना उम्मीदवार बनाया है।
May 02, 2024, 7:40 PM IST

बीजेपी की अहम बैठक

केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने उत्तर प्रदेश के लखनऊ में पार्टी नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक की। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी मौजूद भी इस दौरान मौजूद हैं।
May 02, 2024, 6:21 PM IST

रिंकू सिंह को क्यों नहीं मिली जगह?

चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि , 'हम चहल-कुलदीप को लेकर जाना चाहते थे। अक्षर ऑलराउंड विकल्प देते हैं। उनकी कोई गलती नहीं है। रिंकू सिंह एक जबरदस्त हिटर हैं, लेकिन कॉम्बिनेशन के चलते उनकी भी जगह नहीं मिली। हम ज्यादा स्पिनर्स के साथ रोहित को और विकल्प देना चाहते हैं।' रोहित शर्मा ने कहा कि हमने वेस्टइंडीज में बहुत क्रिकेट खेली है। वर्ल्ड कप में मैच दिन में खेले जाएंगे इसलिए मैं हर हाल में चार स्पिनर्स चाहता था।
May 02, 2024, 6:20 PM IST

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा की पीसी

लोकेश राहुल को वर्ल्ड कप टीम में जगह क्यों नहीं मिली, इस सवाल के जवाब में चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने कहा कि सैमसन मिडिल ऑर्डर में बढ़िया बैटिंग कर रहे हैं। ऋषभ पंत पांच नंबर पर अच्छा कर रहे हैं, लेकिन केएल आईपीएल में अपनी टीम के लिए ऊपर बैटिंग कर रहे हैं। वह एक जबरदस्त बल्लेबाज हैं, लेकिन बैटिंग ऑर्डर के चलते जगह नहीं बना पाए।
May 02, 2024, 6:17 PM IST

गुजरात

जामनगर: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने कहा, "जब देश में जिहाद के नाम पर आतंकी हमले होते थे तब उन आतंकियों की वक़ालत में सबसे पहले कांग्रेस के लोग आते थे... 26/11 हमले में कसाब और दूसरे आतंकियों को बचाने के लिए कांग्रेस के नेता आगे आए... दिल्ली में बाटला हाउस एंकाउंटर में जिहादी मारे गए तो कांग्रेस की मैडम के आंखों से आंसू बह रहे थे
May 02, 2024, 6:17 PM IST

उत्तर प्रदेश:

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कैसरगंज सीट से अपनी उम्मीदवारी पर भाजपा नेता करण भूषण सिंह ने कहा, "मैं भारतीय जनता पार्टी को धन्यावाद करना चाहता हूं और कैसरगंज की जनता... समस्त भाई-बहनों को भी धन्यवाद प्रकट करता हूं।
May 02, 2024, 6:16 PM IST

पश्चिम बंगाल

तेहट्ट: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, "वे अपनी पार्टी(भाजपा) की सीट बचा सके इसलिए अपने तीन लोगों को चुनाव आयोग बना दिया। उस अधिकारी को सैल्यूट करती हूं जिसने बंगाल के खिलाफ गलत होने पर इस्तीफा दे दिया। चुनाव आयोग में जो लोग बैठे है वो कौन है? वे भाजपा के लोग है
May 02, 2024, 5:17 PM IST

SC बार एसोसिएशन चुनावों में महिला आरक्षण का निर्देश

Supreme Court News: महिला आरक्षण को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला किया है। शीर्ष अदालत ने बार एसोसिएशन के पदों पर होने वाले चुनावों में महिला आरक्षण को लेकर बड़ा कदम उठाया है।
May 02, 2024, 4:45 PM IST

कैसरगंज से करण भूषण सिंह को बीजेपी ने दिया टिकट

बीजेपी ने उत्तर प्रदेश की रायबरेली सीट से दिनेश प्रताप सिंह और कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे करण भूषण सिंह को उम्मीदवार बनाया है।
May 02, 2024, 4:24 PM IST

जूनागढ़ में बोले नरेंद्र मोदी

जूनागढ़ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "सीमा पार से गोलीबारी होती थी लेकिन हमारे सैनिकों को जवाबी गोलीबारी के लिए दिल्ली (आदेश) का इंतजार करना पड़ता था। कार्रवाई में सैनिक अपनी जान गंवा देते थे लेकिन दिल्ली अनुमति नहीं देती थी।" कार्रवाई के लिए कांग्रेस पाकिस्तानी अवसरवादियों की ओर देखती थी, उनके इशारे पर देश के लिए फैसले होते थे। वह इकोसिस्टम आज अवसरों की तलाश में है कि कांग्रेस सत्ता में आए और उनके जीवन में एक बार फिर खुशी आए। देश को ऐसा दिन दोबारा आने देना चाहिए?...उनकी बेचैनी आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं। वे फर्जी प्रचार करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। उनके अपने चेहरे काम नहीं कर रहे हैं, इसलिए वे आर्टिफिशियल के जरिए झूठ फैलाने के लिए मोदी के चेहरे का इस्तेमाल कर रहे हैं।''
May 02, 2024, 3:42 PM IST

प्रज्वल रेवन्ना मामले में बोले राहुल गांधी

प्रज्वल रेवन्ना के 'अश्लील वीडियो' मामले पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि यहां सबसे बड़ा मुद्दा रेवन्ना मामला है, जिस व्यक्ति ने 400 महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया था और उसका समर्थन सबसे पहले पीएम मोदी ने किया। प्रधान मंत्री मोदी को जवाब दे और महिलाओं से माफ़ी मांगो।
May 02, 2024, 3:15 PM IST

सुधांशु त्रिवेदी ने कहा

दिल्ली: बीजेपी सांसद और पार्टी के प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि अब उत्तर प्रदेश में उनकी उम्मीदवार मारिया आलम ने 'वोट जिहाद' जैसी बातें कीं यानी अब सांप्रदायिकता के साथ-साथ हिंसक दृष्टिकोण भी सामने आ गया है। एक विपक्षी गुट की सबसे प्रमुख पार्टियों में से टीएमसी के विधायक इस हद तक चले गए हैं और कहा है कि हम हिंदुओं को गंगा में डुबो देंगे।"
May 02, 2024, 2:27 PM IST

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी

गुजरात: सुरेंद्रनगर में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "कांग्रेस हमेशा गलत काम करने वाली पार्टी रही है। उनसे आजादी मांगी गई, लेकिन उन्हें विभाजन मिल गया। उन्हें विकास देना था, लेकिन उन्होंने देश को लूट लिया।" गरीबों का पैसा कांग्रेस के पास चला गया। अब वे एसटी, एससी, ओबीसी, आरक्षण चुराकर मुसलमानों को देना चाहते हैं।''
May 02, 2024, 2:01 PM IST

राहुल-प्रियंका के चुनाव लड़ने पर शाम को सकता है ऐलान

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि अमेठी और रायबरेली से राहुल और प्रियंका गांधी के चुनाव लड़ने पर शाम तक फैसला हो सकता है।
May 02, 2024, 12:22 PM IST

नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सल विरोधी अभियान स्थल से हथियार और गोला-बारूद बरामद; घटनास्थल से 10 नक्सलियों के शव बरामद किये गये।
May 02, 2024, 11:23 AM IST

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला

संविधान को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला। देश में पहले दो संविधान थे। कांग्रेस के शहजादे माथे पर संविधान लेकर नाच रहे हैं। कांग्रेस सरकार ने देश में संविधान लागू नहीं होने दिया था। धारा 370 दीवार बनकर बैठी थी।
May 02, 2024, 11:17 AM IST

आणंद में PM मोदी ने रैली को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के आणंद में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया।
May 02, 2024, 9:50 AM IST

जूनागढ़ और जामनगर में जनसभा करेंगे

पीएम मोदी गुजरात के जूनागढ़ और जामनगर में जनसभा करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+