Breaking News: मायावती के भतीजे आकाश आनंद को मिलेगी Y+ सिक्योरिटी

Breaking News Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार और शनिवार को झारखंड, बंगाल और बिहार के दौरे पर हैं, लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। तो वहीं देश के कई राज्यों में मौसम में बदलाव हुआ है। कई जगहों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

Breaking News Live

तो वहीं दूसरी ओर जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय में आधी रात में लेफ्ट और राइट विंग के छात्रों के बीच मारपीट हुई है, जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं। पढ़ें देश-दुनिया की तमाम बड़ी खबरें यहां इस पेज पर, पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Mar 01, 2024, 11:22 PM IST

बेंगलुरु कैफे विस्फोट पर कर्नाटक सरकार को घेरा

कर्नाटक: बेंगलुरु कैफे विस्फोट पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा, "अगर विधानसभा की घटना को कांग्रेस सरकार गंभीरता से लेती तो ये आज घटना नहीं घटी होती।....कट्टरपंथी को कांग्रेस द्वारा समर्थन मिल रहा है इसलिए ये सब चीजें हो रही हैं।
Mar 01, 2024, 10:45 PM IST

कर्नाटक राज्यपाल ने की घायलों से मुलाकात

कर्नाटक के राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने शहर के एक अस्पताल में बेंगलुरु कैफे विस्फोट में घायल हुए लोगों से मुलाकात की।
Mar 01, 2024, 9:45 PM IST

आकाश आनंद को मिलेगी Y+ सिक्योरिटी

बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के भतीजे आकाश आनंद को केंद्र सरकार ने वाई प्लस सिक्योरिटी प्रदान की है। मायावती ने हाल ही में आकाश आनंद को अपना राजनीतिक वारिस भी घोषित किया था।
Mar 01, 2024, 9:43 PM IST

मुंबई पुलिस ने की केस बंद करने की सिफारिश

मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने शुक्रवार को महाराष्ट्र राज्य सहकारी (MSC) बैंक घोटाले से संबंधित मुकदमे को बंद करने की सिफारिश की है। 25 हजार करोड़ रुपये के इस कथित बैंक घोटाले में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और एनसीपी नेता अजित पवार भी आरोपियों में शामिल हैं।
Mar 01, 2024, 9:43 PM IST

LAC पर हालात सामान्य- चीन

चीन ने दावा किया है कि LAC बॉर्डर पर भारत के साथ फिलहाल स्थिति सामान्य हैं। चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता वरिष्ठ कर्नल झांग जियाओगांग ने कहा कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे की सीमा विवाद की चिंताओं को हल करने के लिए ठोस संचार, गहन बातचीत और सकारात्मक चर्चा की है।
Mar 01, 2024, 8:31 PM IST

कैफे ब्लास्ट पर बोले डीके शिवकुमार

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट पर कर्नाटक के डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने कहा कि ये कम तीव्रता वाला ब्लास्ट था। एक युवक ने आकर कैफे में छोटा सा बैग रख दिया था जो कि एक घंटे के बाद फट गया। उन्होंने कहा कि 10 लोग घायल हैं। घटना की जांच के लिए 7-8 टीमें बनाई गई हैं। हम सभी कोणों से देख रहे हैं। उन्होंने शहरवासियों ने चिंता न करने की अपील की।
Mar 01, 2024, 7:45 PM IST

रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट पर क्या बोले सीएम

रामेश्वर कैफे धमाके को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धमाका एलपीजी सिलेण्डर का नहीं बल्कि आईईडी ब्लास्ट है। सीएम सिद्धारमैया ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कैफे के अंदर बैग रखते हुए दिख रहा है।
Mar 01, 2024, 7:35 PM IST

NIA ने रामेश्वरम कैफे का लिया जायजा

राष्ट्रीय जांच एजेंसी की एक टीम ने आज बेंगलुरु के व्हाइटफील्ड इलाके में द रामेश्वरम कैफे में विस्फोट स्थल का दौरा किया
Mar 01, 2024, 7:34 PM IST

कुछ नई बात बोलें पीएम मोदीः बसंत सोरेन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की टिप्पणी पर झारखंड के मंत्री और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के भाई बसंत सोरेन ने कहा, "पीएम को कुछ नया बोलना चाहिए, फिर सुनने में अच्छा लगेगा। हर बार एक ही भाषा, उन्हें (पीएम) इस पर काम करना चाहिए। सबसे भ्रष्ट कौन है, यह पीएम से बेहतर कौन बता सकता है!''
Mar 01, 2024, 7:32 PM IST

पीएम ने ममता सरकार पर कसा तंज

पीएम मोदी को अपना दुश्मन नंबर एक मानती है टीएमसी: पीएम ने ममता सरकार पर कसा तंज
Mar 01, 2024, 7:26 PM IST

राजद को विशेष राज्य के दर्जे से कोई मतलब नहीं

भाजपा प्रवक्ता अजय आलोक ने कहा, जिस वक्त केंद्र में यूपीए-1 और 2 की सरकार थी, उस वक्त राजद सरकार में थी। उस वक्त आरजेडी बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलवा दे सकती थी लेकिन राजद ने इसकी अनदेखी की। दरअसल, राजद को विशेष राज्य के दर्जे से कोई मतलब नहीं है।
Mar 01, 2024, 7:25 PM IST

एलन मस्क ने सैम ऑल्टमैन पर ठोका केस

एलन मस्क ने ChatGPT बनाने वाले सैम ऑल्टमैन के खिलाफ के केस कर दिया है। एलन मस्क ने आरोप लगाया कि ऑल्टमैन और कंपनी मानवता के फायदे के लिए AI का विकास करने के मूल मुद्दे से हटकर मुनाफे की राह पर निकल गई है।
Mar 01, 2024, 6:09 PM IST

गैरकानूनी गतिविधि की जांच करेगी पुलिस

उप-मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि किसानों के शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन में, अगर कोई गैरकानूनी गतिविधि हुई है तो पुलिस इसकी जांच करेगी
Mar 01, 2024, 6:07 PM IST

अनंत-राधिका की शादी समारोह में पहुंचे अक्षय कुमार

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग समारोह के लिए अभिनेता अक्षय कुमार जामनगर पहुंचे।
Mar 01, 2024, 5:25 PM IST

भाजपा ने अपनी ईमानदारी बेच दी हैः सीएम सुक्खू

हिमाचल प्रदेश के सोलन में एक सार्वजनिक रैली में राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "मैं यहां राज्य के लोगों के लिए हूं। मेरा काम आपके और आपके कल्याण के लिए समर्पित होगा, मैं कभी भी उनकी साजिश का शिकार नहीं बनूंगा।" 28 फरवरी को, जब बजट सदन में पारित होने के लिए तैयार था, तब 27 फरवरी को वे अध्यक्ष के पास गए और उन्हें धमकी दी, यह उनकी मानसिकता है। उन्होंने (भाजपा) अपनी ईमानदारी बेच दी है..."
Mar 01, 2024, 5:09 PM IST

अखिलेश ने भाजपा को घेरा

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक बार फिर किसानों के मुद्दे को लेकर भाजपा सरकार को घेरा है। उन्होंने शुक्रवार को कहा, "गणित बहुत आसान है। किसान की आय दोगुनी नहीं हुई। चुनाव आया काले कानून वापस ले लिए। किसान को खुश करने के लिए चौधरी चरण सिंह और स्वामीनाथन को भारत रत्न दिया गया। अगर भाजपा के लोग सच में किसानों के दुख दर्द समझते हैं, तो स्वामीनाथन ने जो फॉर्मूला दिया था उसे अमल क्यों नहीं कर रहे हैं?"
Mar 01, 2024, 3:50 PM IST

RJD विधायक भरत बिंद बीजेपी में शामिल हुए

बिहार में तेजस्वी यादव को बड़ा झटका लगा है। RJD विधायक भरत बिंद बीजेपी में शामिल हो गए हैं।
Mar 01, 2024, 2:44 PM IST

बेंगलुरु में हादसा, रामेश्वरम कैफे में विस्फोट, 5 लोग घायल

बेंगलुरु में हादसा, रामेश्वरम कैफे में विस्फोट में 5 लोग घायल होने की खबर है।
Mar 01, 2024, 2:28 PM IST

विपक्ष पर गरजे पीएम

धनबाद में आयोजित एक सार्वजनिक रैली में पीएम मोदी ने कहा, "मैं पानी के मुद्दों को हल करने पर काम कर रहा हूं। लेकिन इंडिया गठबंधन पर काम नहीं होने दे रहा। जल जीवन मिशन का केवल 50% काम ही पूरा हो सका है।" वे गरीबों के लिए घर बनाने में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। इंडी गठबंधन सरकार विकास विरोधी और जन विरोधी है। उनका एकमात्र दृष्टिकोण लोगों के अधिकारों को छीनना और आनंद लेना है।
Mar 01, 2024, 1:40 PM IST

धनबाद में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के शहर धनबाद में 35,700 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया है। इस दौरान पीएम ने कहा कि ''आज यहां सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खास कारखाने को जरूर शुरू करवाऊंगा।''
Mar 01, 2024, 1:03 PM IST

AAP नेता गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या

पंजाब के तरनतारन में AAP नेता गुरप्रीत सिंह की गोली मारकर हत्या।
Mar 01, 2024, 12:22 PM IST

धनबाद में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

धनबाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आज यहां सिंदरी उर्वरक कारखाने का लोकार्पण किया गया है। मैंने संकल्प लिया था कि सिंदरी के इस खास कारखाने को जरूर शुरू करवाउंगा। ये मोदी की गारंटी थी और आज ये गारंटी पूरी हुई है''
Mar 01, 2024, 12:21 PM IST

धनबाद पहुंचे पीएम मोदी

धनबाद पहुंचे पीएम मोदी। सिंदरी में कई रेल परियोजनाओं को हरि झंडी दिखाई।
Mar 01, 2024, 11:44 AM IST

प्रतिभा सिंह ने कहा

6 कांग्रेस विधायकों को अयोग्य ठहराए जाने पर हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रमुख प्रतिभा सिंह ने कहा, "उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है। अब उनकी क्या भूमिका होगी और आने वाले समय में क्या रणनीति बनाई जाएगी, यह हाईकमान तय करेगा।"
Mar 01, 2024, 11:20 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। लोगों की सेवा में उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।"
Mar 01, 2024, 10:55 AM IST

35700 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन आज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज धनबाद में 35700 करोड़ की योजनाओं का उद्घाटन करेंगे।
Mar 01, 2024, 10:51 AM IST

महंगाई का झटका

आज से कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में इजाफा हुआ है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतें आज से 25 रुपये बढ़ गई है।
Mar 01, 2024, 9:23 AM IST

हिमाचल में सियासी संकट

6 बागी विधायकों से मिलने पंचकूला पहुंचे कांग्रेस नेता विक्रमादित्य

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+