Aaj Ki Pramukh Khabare: नई पार्टी बनाने पर कुछ लोगों से चर्चा करूंगा- AAP MLA उमेश मकवाना
Aaj Ki Pramukh Khabare: इस वक्त की प्रमुख खबरें निम्नलिखित हैं..
- चीन के किंगदाओ में SCO सम्मेलन में शामिल हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
- SCO बैठक में राजनाथ का पाकिस्तान पर हमला: "निर्दोषों का खून बहाने वालों को नहीं छोड़ेंगे"
- हिमाचल में भारी बारिश से तबाही, मंडी में ब्यास नदी उफान पर
- कांगड़ा जिले में बादल फटने से दो की मौत, 15-20 मजदूरों के बहने की आशंका
- देश के कई हिस्सों में मौसम का मिजाज बिगड़ा, अलर्ट जारी
पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

LIVE Feed
Etawah: कथावाचक अपमान केस में नया मोड़
Etawah: कथावाचक अपमान केस में नया मोड़, दो आधार कार्ड वाले मुकुट मणि पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने लॉन्च किया 'सागर सेतु' पोर्टल
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन एवं जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने आज 'सागर सेतु' पोर्टल का शुभारंभ किया। यह पोर्टल भारत के समुद्री क्षेत्र में डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे शिपिंग, लॉजिस्टिक्स और जल परिवहन से जुड़ी सेवाओं को और अधिक पारदर्शी, कुशल और तेज बनाया जाएगा।
एयर इंडिया AI-171 हादसे की जांच में बड़ी सफलता
एयर इंडिया फ्लाइट AI-171 हादसे की जांच में एक बड़ी सफलता मिली है। 24 जून को विमान के आगे वाले ब्लैक बॉक्स को सुरक्षित बरामद किया गया था, और 25 जून को AAIB की लैब में इसके मेमोरी मॉड्यूल का डेटा सफलतापूर्वक डाउनलोड कर लिया गया। अब CVR और FDR के डेटा का विश्लेषण चल रहा है, ताकि हादसे के कारणों और घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- "2047 तक भारतीय भाषाओं को बनाएंगे सशक्त"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि "पिछले कुछ दशकों में भाषा को भारत को बांटने के साधन के रूप में इस्तेमाल किया गया। वे इसे तोड़ नहीं सके, लेकिन प्रयास किए गए। अब हम सुनिश्चित करेंगे कि हमारी भाषाएं भारत को एकजुट करने का शक्तिशाली माध्यम बनें। इसके लिए राजभाषा विभाग काम करेगा। मेरा मानना है कि मोदी जी के नेतृत्व में जो नींव रखी जा रही है, वह 2047 में एक महान भारत का निर्माण करेगी और इस मार्ग पर हम अपनी भारतीय भाषाओं का विकास करेंगे, उन्हें समृद्ध बनाएंगे और उनकी उपयोगिता बढ़ाएंगे..."
केदारनाथ मार्ग पर भारी बारिश के बीच 1269 तीर्थयात्रियों को बचाया
रुद्रप्रयाग, उत्तराखंड। लगातार हो रही भारी बारिश के कारण केदारनाथ यात्रा मार्ग पर सोनप्रयाग-मुनकाटिया रूट बाधित हो गया है। इसके बीच एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और डीडीआरएफ की संयुक्त टीमों ने अब तक 833 पुरुष और 436 महिला श्रद्धालुओं को सुरक्षित निकाला है। रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने बताया कि मार्ग को फिर से खोलने के प्रयास जारी हैं।
अशोक गहलोत का बड़ा हमला, बोले- "जनता परेशान, अधिकारी MLA की भी नहीं सुन रहे"
पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने राजस्थान की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि "मुख्यमंत्री समझ नहीं पा रहे हैं, जनता बहुत परेशान है। लोगों की शिकायतें सुनवाई नहीं मिल रही हैं। अधिकारी विधायकों की भी नहीं सुन रहे। पहले अधिकारियों में डर था कि उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो सकती है..."
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में भीषण हादसा, बस के अलकनंदा नदी में गिरने से कई लोग लापता
रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में गिरी बस, 1 की मौत-7 घायल
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के घोलथर इलाके में एक 18 सीटर बस के अलकनंदा नदी में गिरने से 1 व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 7 लोग घायल हो गए हैं। गढ़वाल मंडलायुक्त विनय शंकर पांडेय ने इस दर्दनाक हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि "एसडीआरएफ, पुलिस और प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए मौके पर मौजूद हैं।
उत्तराखंड में हादसा: रुद्रप्रयाग में बस अलकनंदा नदी में गिरी
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। घोलथर इलाके में एक बस ने अलकनंदा नदी में गिरने से पहले ड्राइवर का कंट्रोल खो दिया। पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भराणे ने एएनआई को बताया कि "अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक, बस में 18 यात्री सवार थे।"
ट्रम्प का दावा- अमेरिकी हमलों की वजह ने रुका ईरान-इजराइल युद्ध
Iran-Israel conflict: डोनाल्ड ट्रम्प का दावा- अमेरिकी हमलों की वजह ने रुका ईरान-इजराइल युद्ध
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से कई जगहों पर आई बाढ़
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से कई जगहों पर आई बाढ़, 2 लोगों की मौत, 20 के बहने की आशंका
More From
-
Weather Delhi NCR: दिल्ली की ओर बढ़ रहा खतरनाक संकट! घर से निकलने से पहले देख लें IMD का ताजा अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: यूपी-एमपी समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट, क्या है IMD का ताजा अपडेट? -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कहर बरपाएंगे दो पश्चिमी विक्षोभ, यूपी-दिल्ली समेत 10 राज्यों में रेन अलर्ट -
Aaj Ka Mausam: अगले 24 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम, यूपी-बिहार समेत 9 राज्यों में रेन अलर्ट -
Weather Delhi NCR: दिल्ली में अगले 48 घंटे में नए संकट का अलर्ट, बाहर निकलने से पहले पढ़ें IMD की ये चेतावनी! -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications