Aaj Ki Pramukh Khabare LIVE: राजनाथ सिंह आज चीन रवाना, SCO डिफेंस मिनिस्टर्स मीटिंग में लेंगे हिस्सा

Aaj Ki Pramukh Khabare LIVE: इस वक्त की प्रमुख खबरें निम्नलिखित हैं..

  • आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर भाजपा ने बोला कांग्रेस पर हमला
  • इजरायल का PM नेत्नयाहू जालिम है: असदुद्दीन ओवैसी
  • रातभर चले हवाई हमलों में मार गिराए गए 40 से अधिक यूक्रेनी ड्रोन:रूस
  • ईरानी वायु सेना ने उत्तरी शहर रश में इजरायली ड्रोन को मार गिराने का किया दावा
  • चीन में SCO सम्मेलन में पहली बार शामिल होंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

पल-पल के अपडेट के लिए पेज को रीफ्रेश करते रहें।

Aaj Ki Pramukh Khabare LIVE

LIVE Feed
Jun 25, 2025, 4:55 PM IST

विसावदर उपचुनाव जीत के बाद बोले गोपाल इटालिया- जनता के सपनों की पार्टी है AAP

दिल्ली में आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता गोपाल इटालिया ने विसावदर विधानसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद जनता और किसानों का आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह जीत जुनागढ़, विसावदर और मेहसाणा के किसानों, मजदूरों और आम जनता की जिम्मेदारी और समर्थन का नतीजा है। इटालिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी आम आदमी के सपनों और उम्मीदों की पार्टी है और हमने आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर चुनाव लड़ा। अब जनता ने जो जनादेश दिया है, उससे आने वाला चुनाव और दिलचस्प होने वाला है।
Jun 25, 2025, 4:21 PM IST

CBSE: 2026 से 10वीं बोर्ड परीक्षा साल में दो बार

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने 2026 से कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षाएं साल में दो बार आयोजित करने का फैसला किया है। परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पहला फेज सभी छात्रों के लिए अनिवार्य होगा, जबकि दूसरा फेज वैकल्पिक रहेगा। दोनों में से बेहतर स्कोर को अंतिम परिणाम में शामिल किया जाएगा। बोर्ड का यह कदम छात्रों के तनाव को कम करने और उन्हें अपनी क्षमता का सर्वोत्तम प्रदर्शन करने का अवसर देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Jun 25, 2025, 3:53 PM IST

बिहार की सियासत में बड़ा फेरबदल, आरजेडी का कुनबा बढ़ा

पटना में बिहार की राजनीति में नया मोड़ तब आया जब पूर्व जदयू विधायक और सांसद रेनू देवी कुशवाहा और जन अधिकार पार्टी (JAP) के नेता राघवेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया। ये दोनों नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में आरजेडी में शामिल हुए।
Jun 25, 2025, 2:55 PM IST

अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पुख्ता करने की तैयारी तेज

अमरनाथ यात्रा 2025 से पहले जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सुरक्षा बलों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, NDRF और SDRF ने पहलगाम के नुनवान बेस कैंप पर संयुक्त मॉक ड्रिल की। इस अभ्यास का मकसद किसी भी आपात स्थिति से निपटने की तैयारी परखना और विभिन्न एजेंसियों के बीच तालमेल को मजबूत करना था। ड्रिल में भीड़ प्रबंधन, राहत-बचाव और त्वरित कार्रवाई की क्षमता का परीक्षण किया गया।
Jun 25, 2025, 1:47 PM IST

Sitaare Zameen Par: कम नहीं हुआ आमिर की फिल्म का क्रेज

Sitaare Zameen Par BO Collection: कम नहीं हुआ आमिर की फिल्म का क्रेज, पांच दिन में जोड़े करोड़ों रुपये
Jun 25, 2025, 1:46 PM IST

ड्रग्स केस में SAD नेता बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार

Bikram Majithia Arrest: ड्रग्स केस में बिक्रम मजीठिया गिरफ्तार, घर पर छापे के बाद पंजाब पुलिस का बड़ा एक्शन
Jun 25, 2025, 1:45 PM IST

'कितना भी बड़ा नेता हो बख्शा नहीं जाएगा

'कितना भी बड़ा नेता हो बख्शा नहीं जाएगा', बिक्रम मजीठिया की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल
Jun 25, 2025, 1:32 PM IST

Axiom-4 मिशन पर सबकी निगाहें, सुरक्षित डॉकिंग का इंतजार

Axiom-4 Mission की लॉन्चिंग के बाद अब मिशन का अगला बड़ा पड़ाव इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर सुरक्षित डॉकिंग है। इसरो के पूर्व वैज्ञानिक माइलस्वामी अन्नादुरई ने कहा कि, 'मुझे लगता है कि सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ है। फिलहाल मिशन पूरी तरह सुचारू रूप से आगे बढ़ रहा है। अब सबसे अहम है कि कल अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर सुरक्षित डॉकिंग हो। हर भारतीय इस पल से खुश है और मिशन की सफलता की कामना कर रहा है।'
Jun 25, 2025, 11:38 AM IST

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी बोले- टैक्स आतंकवाद चरम पर है

कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि, 'आपातकाल के बाद 1980, 1985 में जनादेश आया है, लेकिन जिस तरह से मोदी सरकार के पिछले 11 साल और 30 दिन में यहां अघोषित आपातकाल है, वह हर गुजरते दिन के साथ और क्रूर होता जा रहा है। 11 साल और 10 दिन की यह यात्रा महात्मा गांधी के हत्यारे गोडसे को महिमामंडित करने में बीती है। लोकसभा और राज्यसभा को पंगु बनाकर कानून पारित किए गए हैं। टैक्स आतंकवाद चरम पर है, सीबीआई, ईडी और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है।
Jun 25, 2025, 11:09 AM IST

अहमदाबाद में मनाया गया भगवान जगन्नाथ का नेत्रोत्सव

अहमदाबाद में आज भगवान जगन्नाथ का नेत्रोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर राज्य के गृह मंत्री हर्ष संघवी ने अहमदाबाद के जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ की आरती की।
Jun 25, 2025, 10:23 AM IST

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज चीन रवाना

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज 25 जून को चीन के किंगदाओ के लिए रवाना हो रहे हैं। वे वहां शंघाई सहयोग संगठन (SCO) के रक्षा मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेंगे। इस अहम बैठक में क्षेत्रीय सुरक्षा, आतंकवाद से निपटने और सदस्य देशों के बीच सहयोग को मजबूत करने जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। राजनाथ सिंह की यह यात्रा दोनों देशों के बीच मौजूदा हालात और SCO प्लेटफॉर्म पर भारत की रणनीतिक भागीदारी के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है।
Jun 25, 2025, 9:47 AM IST

कश्मीर में स्थिति सामान्य , बढ़ रहा पर्यटन

एक पर्यटक ने बताया कि, मैं 20 जून को यहां पहुंचा था। सद्भावना एकता मिशन की हमारी टीम यहां आई है, हम लोग करीब 10-15 की संख्या में हैं। हम पहलगाम और उरी भी गए। हम देख सकते हैं कि धीरे-धीरे चीजें सामान्य हो रही हैं। कश्मीर बहुत खूबसूरत है। मैं लोगों से यहां आने और स्थानीय लोगों को जानने का आग्रह करता हूं। स्थानीय लोग बहुत मानवीय हैं, वे आपका तहे दिल से स्वागत करते हैं। पर्यटन यहां का सबसे बड़ा उद्योग है। मैं भारत के सभी हिस्सों से लोगों से यहां आने की अपील करता हूं।
Jun 25, 2025, 8:52 AM IST

संजय कपूर की मौत के बाद कैसे जी रहीं बॉलीवुड की ओजी क्वीन?

Karishma Kapoor Net Worth: संजय कपूर की मौत के बाद कैसे जी रही हैं बॉलीवुड की ओजी क्वीन करिश्मा? कितनी अमीर?
Jun 25, 2025, 8:51 AM IST

Aaj Ka Mausam: दिल्ली में आज हो सकती है मानसून की एंट्री

Aaj Ka Mausam: गुजरात-राजस्थान में रेड अलर्ट, दिल्ली में आज हो सकती है मानसून की एंट्री, तैयार रहें
Jun 25, 2025, 8:51 AM IST

'विराट होते तो Tea से पहले इंग्लैंड की छुट्टी कर देते'

'विराट होते तो Tea से पहले इंग्लैंड की छुट्टी कर देते', गिल की कप्तानी पर उठे बड़े सवाल
Jun 25, 2025, 8:50 AM IST

'भारत के इतिहास का काला अध्याय था आपातकाल'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, "आज भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक, आपातकाल लागू होने के पचास साल पूरे हो गए हैं। भारत के लोग इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाते हैं। इस दिन, भारतीय संविधान में निहित मूल्यों को दरकिनार कर दिया गया, मौलिक अधिकारों को निलंबित कर दिया गया, प्रेस की स्वतंत्रता को खत्म कर दिया गया और कई राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और आम नागरिकों को जेल में डाल दिया गया। ऐसा लगा जैसे उस समय सत्ता में आई कांग्रेस सरकार ने लोकतंत्र को गिरफ़्तार कर लिया था।"
Jun 25, 2025, 8:48 AM IST

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में भारी बारिश जारी है

जम्मू-कश्मीर: राजौरी में भारी बारिश जारी है, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। IMD ने यहां पर येलो अलर्ट जारी किया है।
Jun 25, 2025, 8:45 AM IST

कांग्रेस के इरादे आज भी वही हैं जो 1975 में थे: नड्डा

आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि 'आज से पचास साल पहले कांग्रेस की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल की घोषणा की थी, जो कोई राजनीतिक घटना नहीं बल्कि लोकतंत्र पर सीधा हमला था, 50 साल बाद भी कांग्रेस उसी मानसिकता के साथ जी रही है। उसके इरादे आज भी वही हैं जो 1975 में थे।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+